अपने #डिजिटल_जीवन को सुरक्षित रखने के लिए ये आसान लेकिन ज़रूरी टिप्स अपनाएं:
Please watch this video to understand
साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक बनें
साइबर अपराध के बारे में जानकारी रखें।
अगर कोई धोखा या अपराध हो, तो तुरंत cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।
Courtesy
Sisters in Khaki
Our mission is to spread awareness and empowering people through this platform.
29/10/2025
बिजनौर में एक अनोखी ठगी सामने आई है। साइबर ठगों ने WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर 100 से ज्यादा लोगों के फोन हैक कर लिए। यह कार्ड में एक APK फाइल छिपा कर भेजी गई थी। शादी के सीजन में ऐसे मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में बताते हैं कि आपको क्या सावधानियां बरतनी हैं।
🔴 सावधान! APK फ़ाइलें डाउनलोड न करें 🔴
customercare.apk, RTOchalan.apk, Vahan chalan.apk, Invitationcard.apk, SBIcard.apk या कोई भी अनजान .apk फ़ाइल डाउनलोड करने से बचें।
खतरा: ऐसी फ़ाइलें आपके मोबाइल को हैक कर सकती हैं!
APK फ़ाइलें क्यों हैं खतरनाक?
1. मैलवेयर और वायरस:�ये फ़ाइलें आपके फोन में वायरस या मैलवेयर डाल सकती हैं, जो डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकते हैं या आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं।
2. डेटा चोरी का जोखिम:�हैकर्स इनके जरिए आपके बैंक खाते, पासवर्ड, या अन्य संवेदनशील जानकारी तक पहुँच सकते हैं।
3. साइबर ठगी:�धोखेबाज सरकारी योजनाओं, बैंक ऑफर या KYC अपडेट के नाम पर फर्जी APK भेजकर आपको ठग सकते हैं।
खुद को सुरक्षित कैसे रखें?
✅ केवल विश्वसनीय स्रोतों से डाउनलोड करें:
Google Play Store या अन्य प्रमाणित ऐप स्टोर का उपयोग करें। अज्ञात स्रोतों से इंस्टॉलेशन बंद रखें।
✅ अनजान लिंक पर क्लिक न करें:
अनजान नंबर या सोर्स से आए APK लिंक को तुरंत डिलीट करें।
✅ जागरूक रहें:
बैंक, पुलिस और साइबर सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनियों पर ध्यान दें।
सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है!
अनजान APK फ़ाइलों से दूरी बनाएँ और अपने डिवाइस व डेटा को सुरक्षित रखें।
16/10/2025
“Cybersecurity Awareness Month"is a global initiative that raises awareness about and individuals and businesses to protect themselves from .
15/10/2025
Awareness program in a school.
Ignorance of Law is not an excuse .
26/09/2025
#सर्वोच्च_न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि #माता_पिता और #वरिष्ठ_नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत किसी व्यक्ति को "वरिष्ठ नागरिक" के रूप में अर्हता प्राप्त करने के लिए प्रासंगिक तारीख #आवेदन_दायर करने की तारीख है, न कि #निर्णय की तारीख।
☑️न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि आवेदन दाखिल करने की तिथि पर व्यक्ति की आयु ही मायने रखती है।
🔴मुख्य बिंदु:
☑️प्रासंगिक तारीख: वरिष्ठ नागरिक के रूप में अर्हता निर्धारित करने के लिए आवेदन दाखिल करने की तारीख ही महत्वपूर्ण है, न कि बाद में निर्णय की तारीख.
☑️उद्देश्य: यह स्पष्टीकरण यह सुनिश्चित करने के लिए है कि अधिनियम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.
☑️न्यायिक व्याख्या: यह निर्णय भारत में वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण से संबंधित कानूनी मामलों में एक महत्वपूर्ण मिसाल कायम करता हैl
🔴बुजुर्ग माता-पिता के कानूनी अधिकार, जानना आपका कर्तव्य है।🔴
क्या आप जानते हैं कि कानूनन बच्चों को अपने माता-पिता की देखभाल करनी होती है? समाज के डर या 'लोक लाज' में चुप न रहें। 'वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007' उन्हें सुरक्षा और सम्मान का हक़ देता है।
कानून के मुख्य बिंदु:
✅ बच्चों पर माता-पिता के भोजन, आवास और चिकित्सा की कानूनी ज़िम्मेदारी है।
✅ देखभाल न होने पर वरिष्ठ नागरिक अपनी दी हुई संपत्ति वापस ले सकते हैं।
✅ परेशान करने पर माता-पिता बच्चों को अपने घर से निकाल सकते हैं।
✅ बिना फीस के 'मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल' में आसानी से शिकायत की जा सकती है।
इस ज़रूरी जानकारी को शेयर करके हर परिवार तक पहुंचाएं।
#मातापिता #अधिकार #जागरूकता
20/09/2025
🔴उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय।🔴
मा. मुख्यमंत्री श्री जी ने आज लोक भवन से मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया—एक राज्यव्यापी अभियान जिसने 2020 से महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई ऊँचाई दी है।
इस चरण का सबसे बड़ा नवाचार: #मिशन_शक्ति केन्द्र।
प्रदेश के हर थाने में 1,663 केन्द्र अब शिकायत दर्ज़ करने, परामर्श, कानूनी मदद और सभी संस्थाओं से समन्वय के लिए एकल सम्पर्क बिंदु बनेंगे।
इनके प्रभावी संचालन हेतु विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू की गई है, जो तेज़ और जवाबदेह कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
17/09/2025
🛑साइबर सुरक्षा ( Cyber safety ) और सरकारी पहल🛑
☑️इंटरनेट का प्रयोग करते समय पासवर्ड मजबूत और अलग-अलग रखें।
☑️अनजान लिंक, ई-मेल या मैसेज पर क्लिक न करें।
☑️सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सीमित रूप से साझा करें।
☑️मोबाइल और कंप्यूटर में एंटीवायरस एवं फ़ायरवॉल का उपयोग करें।
☑️ऑनलाइन लेन-देन केवल सुरक्षित और विश्वसनीय साइटों से करें।
☑️समय-समय पर सॉफ़्टवेयर और ऐप्स अपडेट करते रहें।
☑️सरकार ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) शुरू किया है।
☑️साइबर अपराध से जुड़ी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 उपलब्ध है।
☑️CERT-In (Computer Emergency Response Team) साइबर हमलों की निगरानी और समाधान करता है।
☑️डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
in_khaki
15/09/2025
🔴भारत में #सड़क_दुर्घटनाओं का एक सबसे बड़ा कारण #तेज_गति से वाहन चलाना है।
☑️ वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में हुई कुल मौतों में से 68% से अधिक का कारण तेज रफ्तार थी।
🔴तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं के कुछ प्रमुख कारण:
☑️प्रतिक्रिया समय की कमी: तेज गति से वाहन चलाने पर ड्राइवर को किसी भी खतरे या बाधा पर प्रतिक्रिया करने का बहुत कम समय मिलता है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है।
☑️वाहन पर नियंत्रण खोना: जितनी तेज गति होगी, वाहन पर नियंत्रण बनाए रखना उतना ही मुश्किल होता है, खासकर खराब मौसम या भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर।
☑️दुर्घटना की गंभीरता में वृद्धि: तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाएं अक्सर ज्यादा गंभीर होती हैं, जिसके परिणामस्वरूप चोट और मृत्यु दर बढ़ जाती है।
☑️कमजोर निगरानी: कुछ क्षेत्रों में यातायात पुलिस की निगरानी और कैमरों की कमी के कारण लोग अक्सर नियमों का उल्लंघन करने से नहीं डरते।
☑️सामुदायिक धारणा: कुछ लोग तेज गति को रुतबे और ताकत का प्रतीक मानते हैं, जो कि एक खतरनाक मानसिकता है।
🔴तेज रफ्तार से जुड़ी दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय:
☑️गति सीमा का पालन करें: सभी चालकों को सड़क पर निर्धारित गति सीमा का सख्ती से पालन करना चाहिए।
☑️हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें: दोपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट पहनें, और कार चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें।
☑️शराब पीकर गाड़ी न चलाएं: नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें, क्योंकि यह प्रतिक्रिया समय को धीमा कर देता है।
☑️मोबाइल फोन से बचें: गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
☑️जागरूकता बढ़ाएं: सरकार और गैर-सरकारी संगठनों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता अभियान चलाने चाहिए।
☑️कानून का पालन करें: सभी यातायात नियमों का पालन करें, जैसे गलत साइड से गाड़ी न चलाना और ओवरटेकिंग से बचना।
#सड़क_सुरक्षा सिर्फ एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का #कर्तव्य है। तेज रफ्तार से वाहन चलाने से न केवल अपनी जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा होता है।
07/09/2025
✋ Good Touch – Bad Touch – No Go Tell ✋
🔴Good Touch (अच्छा स्पर्श)
जब कोई आपका प्यार, देखभाल या सुरक्षा के लिए छूता है, जैसे –
• माँ का गले लगाना
• पिता का स्नेह से चूमना
• शिक्षक का पीठ थपथपाना
🔴Bad Touch (बुरा स्पर्श)
जब कोई आपको असहज करे, डराए या बिना अनुमति के शरीर के निजी हिस्सों (Private Parts) को छुए।
⸻
🚦 No-Go-Tell नियम
• No (ना कहो) – अगर कोई बुरा लगे तो ज़ोर से “ना” कहो।
• Go (वहाँ से निकल जाओ) – तुरंत उस जगह से दूर हट जाओ।
• Tell (किसी भरोसेमंद को बताओ) – माँ-पापा, शिक्षक या किसी बड़े को ज़रूर बताओ।
⸻
💡 बच्चों को यह बातें समझाना बहुत ज़रूरी है ताकि वे सुरक्षित और आत्मविश्वासी रह सकें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Greater Noida
201308