07/09/2026
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए बहुमंजिला इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या 7 हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हैं। मृतकों में ज्यादातर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र शामिल हैं। इस घटना के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार के सामने 7 प्रमुख मांगें रखी हैं।
CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार से मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये और घायलों को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। इसके साथ ही, पार्टी ने 'PG माफिया' और राजनेताओं की मिलीभगत की स्वतंत्र जांच, शिक्षण संस्थानों के आसपास की इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट, छात्रों के लिए सरकारी हॉस्टल का निर्माण और सुरक्षित आवास की जानकारी के लिए एक पब्लिक डेटाबेस बनाने की भी मांग की है।
इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए MCD को उच्च स्तर पर जांच के निर्देश दिए हैं और हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।