City Heart Academy Dadri

City Heart Academy Dadri

Share

City Heart Academy School is a Senior Secondary co-educational school (Affliated to C.B.S.E New Delhi)

Photos from City Heart Academy Dadri's post 26/01/2026

#सिटी_हार्ट_अकादमी_स्कूल_परिवार की तरफ से आप सभी मित्रों को #गणतंत्र_दिवस की #हार्दिक_बधाई एवं #शुभकामनाएं। आज के #कार्यक्रम के कुछ #झलकियां।

26/01/2026
Photos from City Heart Academy Dadri's post 24/01/2026

#सिटी_हार्ट_अकैडमी_स्कूल में धूमधाम से मनाया गया #बसंत_पंचमी पर्व। सिटी हार्ट स्कूल में बसंत पंचमी पर्व व #सुभाष_चंद्र_बोस_जयंती मनाई।
दादरी कटहरा रोड स्थित सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में आज #सुभाष_चंद्र_बोस जयंती व बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। स्कूल की #प्रधानाचार्या_रुचि_भाटी ने बताया की आज बसंत पंचमी पर्व के #उपलक्ष्य में स्कूल #कार्यक्रम का #आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चे व समस्त स्टाफ #पीले_वस्त्र धारण करके स्कूल पहुंचे। स्कूल के डायरेक्टर #संदीप_भाटी व प्रधानाचार्य ने समस्त #स्टाफ के साथ मिलकर मां #सरस्वती की #विधिवत पूजा अर्चना की। सभी ने #माँ_सरस्वती गीत गाकर प्रतिमा पर #माल्यार्पण कर #पुष्प अर्पित किए। स्कूल के बच्चों ने मां सरस्वती के #गुणगान में #नृत्य_प्रस्तुत कर मां को #प्रसन्न करने का प्रयास किया। आज के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी #सुभाष_चंद्र_बोस जी का #जन्म_दिवस भी है, जिसे बच्चों व समस्त अध्यापकों ने #प्रतिमा पर #पुष्प_अर्पित कर #धूमधाम से मनाया।
स्कूल के डायरेक्टर संदीप भाटी ने सभी को #बसंत_पंचमी की #हार्दिक_बधाई दी।
इस दौरान सभी बच्चे व अध्यापकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

Photos from City Heart Academy Dadri's post 05/01/2026

#माता की #चौकी के साथ 12वीं के #बच्चों को दि गई विदाई। #अनूठे_अंदाज से दी #बारहवीं के बच्चों को विदाई। ्ष व बच्चों की #विदाई के उपलक्ष में किया #माता की चौकी का आयोजन।
दादरी कटहरा रोड स्थित #सिटी_हार्ट_अकैडमी_स्कूल में नव वर्ष के उपलक्ष में माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान 11वीं के बच्चों ने 12वीं के बच्चों को विदाई दी। स्कूल की प्रधानाचार्या रुचि भाटी ने बताया की हर वर्ष की भर्ती इस वर्ष भी बच्चों को #भारी_मन से विदाई दी जाती है। इस बार बच्चों के #उज्ज्वल_भविष्य व #बोर्ड_परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए माता की चौकी के साथ विदाई दी गई। स्कूल प्रांगण में नववर्ष के दिन दोपहर 1:30 बजे से माता की चौकी का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए विभिन्न कलाकारों ने #भक्ति_संगीत के माध्यम से बच्चों को अपनी #संस्कृति से रूबरू कराया। कलाकारों ने #विभिन्न तरह की #झाकियां भी प्रस्तुत करी, जिनमें #राधा_कृष्ण व #शिव_पार्वती का प्रसंग #नृत्य के द्वारा प्रस्तुत किया। स्कूल के प्रबंधक #संदीप_भाटी ने सभी #बच्चों व #अध्यापक, #अध्यापिकाओं की #उन्नति व #भलाई के लिए नव वर्ष पर #माताजी से #आशीर्वाद की #कामना की। माता रानी हमारे #बच्चों और #हम पर नव वर्ष में अपनी कृपया बनाए रखे।
कार्यक्रम के दौरान समस्त स्टाफ, बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम का समापन मां की आरती के साथ किया गया। उसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने मिलकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया व एक साथ प्रसाद ग्रहण किया।

Photos from City Heart Academy Dadri's post 17/09/2025

#सिटी_हार्ट_स्कूल में मनाया गया #भगवान_विश्वकर्मा_दिवस।
सिटी हार्ट स्कूल में हुआ #विश्वकर्मा_पूजन।
दादरी कटहरा रोड स्थित #सिटी_हार्ट_अकादमी स्कूल में विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष में आयोजन किया गया।
स्कूल की प्रधानाचार्य #रुचि_भाटी ने बताया कि भगवान #विश्वकर्मा को बहुत अच्छे #शिल्पकार, अच्छे #इंजीनियर, #वास्तुकारों के #संरक्षक के देवता माना जाता है। यह उत्सव 17 सितंबर से 20 21 सितंबर तक मनाया जाता है। #पौराणिक_कथाओं के अनुसार भगवान #विश्वकर्मा ने ही #ब्रह्मा के साथ मिलकर #ब्रह्मांड की #रचना की थी, इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। आज स्कूल में भी इसका आयोजन किया गया सभी स्कूल के #ड्राइवरों ने अपनी #गाड़ियों को अच्छे से साफ सफाई कर स्कूल के डायरेक्टर #संदीप_भाटी व प्रधानाचार्या #रुचि_भाटी के साथ मिलकर #विधिवत तरीके से पूजा की गई। सभी ने मिलकर भगवान विश्वकर्मा का #आह्वान किया व सभी के लिए #मंगल_कामना की #प्रार्थना की। उसके उपरांत सभी को #प्रसाद वितरत किया गया
इस दौरान ड्राइवर तेजवीर, राधेश्याम, सुमित, रहीम, प्रमोद, देवेंद्र, कृष्ण, तारा व रुखसाना आदि मौजूद रहे।

Photos from City Heart Academy Dadri's post 17/09/2025

#राष्ट्रीय_समूह_गान प्रतियोगिता में #सिटी_हार्ट रहा #अव्वल। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित समूह गान में #सिटी_हार्ट_स्कूल ने #प्राप्त किया #प्रथम_स्थान।
#भारत_विकास_परिषद दादरी शाखा द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, राष्ट्रीय समूहगान कराने का उद्देश्य बच्चों में #देश_प्रेम की #भावना को #जागृत करना है। कार्यक्रम में दादरी शहर के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष बॉबी गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में #हिंदी और #संस्कृत दोनों #भाषा में #गायन होता है। प्रत्येक स्कूल के बच्चों को दोनों प्रतियोगिता में अलग-अलग गाना होता है। कार्यक्रम में सभी टीमों को अपनी प्रस्तुति 7 मिनट में खत्म करनी होती है। संस्था द्वारा गुणी जजों का चयन किया जाता है जो वेशभूषा, सुर ताल, प्रस्तुतीकरण, कंपोजिशन आदि बातों को परख कर विजयी टीम निकाली जाती हे, बड़े लंबे अंतराल से चले आ रहा है। सिटी हार्ट स्कूल इस राष्ट्रीय समूह गान में लगातार अपने #नंबर_वन पर #कब्जा बनाए हुए हैं इस बार भी स्कूल के बच्चों ने सभी को #पछाड़ते हुए अपना #प्रथम_स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर डीसेंट पब्लिक स्कूल रहा, तथा तृतीय स्थान पर होली चाइल्ड स्कूल रहा। संस्था के द्वारा सभी बच्चों को सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संस्था ने स्कूल प्रबंधक #संदीप_भाटी को विजयी #ट्रॉफी देकर #सम्मान किया। अध्यक्ष ने बताया कि विजयी टीम प्रांत में दादरी शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगी, जहां पर सभी शाखाओं से विजयी टीम के बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रांतीय कार्यक्रम नोएडा में 28 सितंबर को होना है। स्कूल पहुंचने पर प्रबंधक महोदय व प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों का सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया और आने वाले 28 सितंबर के प्रांतीय लेवल पर विजयी होने की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

25/04/2025

Congratulations

Photos from City Heart Academy Dadri's post 13/03/2025
26/11/2024

beta
God bless yu

Want your school to be the top-listed School/college in Greater Noida?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Greater Noida
203207