13/08/2026
आप खुशी गुर्जर, पुत्री श्री मनोज कुमार, ग्राम दतियाना, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश की निवासी हैं। आप एस. डी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में बी.ए. की छात्रा हैं।
वर्ष 2025 में आपके कॉलेज की प्रथम वर्ष की फीस ₹6,050 तथा द्वितीय वर्ष की फीस ₹13,000 गुज्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जमा कराई गई थी। इस वर्ष आपकी बी.ए. तृतीय वर्ष की कॉलेज फीस ₹13,000 भी ट्रस्ट द्वारा जमा कराई जा रही है।
गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट आपके उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं सुखद जीवन की हार्दिक शुभकामना करता है। हमें विश्वास है कि आप निरंतर मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगी तथा अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करेंगी।
13/08/2026
हिमानी, पुत्री श्री आनंद कुमार, ग्राम नवल सूरजपुर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश की निवासी हैं। वर्तमान में वे एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं तथा गुजरात बायोटेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, गांधीनगर में अध्ययनरत हैं।
उनकी उच्च शिक्षा में सहयोग हेतु गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गत वर्ष उनके द्वितीय सेमेस्टर की फीस ₹34,500 तथा इस वर्ष द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर की फीस ₹34,500 का भुगतान किया गया है।
ट्रस्ट को विश्वास है कि सुश्री हिमानी अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करेंगी और समाज एवं देश का नाम रोशन करेंगी।
गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट उनके उज्ज्वल भविष्य, सुखद जीवन एवं निरंतर सफलता की हार्दिक कामना करता है।
13/08/2026
विद्यार्थी का विवरण नाम: सुमन गुर्जर वर्तमान पाठ्यक्रम: M.Sc. Agriculture🔬 विभाग: Department of Entomology & Agricultural Zoology सेमेस्टर: प्रथम सेमेस्टर विश्वविद्यालय: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी शैक्षणिक सत्र: 2026–2028 पाठ्यक्रम अवधि: 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) छात्रावास: ईशानी गर्ल्स हॉस्टल
वर्तमान में ट्रस्ट द्वारा प्रदान की गई सहायता छात्रावास शुल्क: ₹7,000 शुल्क अवधि: अगस्त 2026 शुल्क जमा करने की तिथि: 31 जुलाई 2026
स्नातक शिक्षा के दौरान भी ट्रस्ट का सहयोग
सुमन गुर्जर ने B.Sc. (Hons.) Agriculture की शिक्षा कृषि महाविद्यालय, लालसोट (दौसा), राजस्थान से प्राप्त की। यह 4 वर्षीय पाठ्यक्रम श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय (SKNAU), जोबनेर, जयपुर से संबद्ध था।
ट्रस्ट द्वारा उनकी स्नातक शिक्षा के दौरान निम्न आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया:
द्वितीय वर्ष (2023–24)• प्रथम सेमेस्टर शुल्क – ₹6,500• द्वितीय सेमेस्टर शुल्क – ₹6,000• छात्रावास शुल्क – ₹8,000कुल – ₹20,500
तृतीय वर्ष (2024–25)• प्रथम सेमेस्टर शुल्क – ₹5,500• द्वितीय सेमेस्टर शुल्क – ₹5,500कुल – ₹11,000
चतुर्थ वर्ष (2025–26)• प्रथम सेमेस्टर शुल्क – ₹5,000• द्वितीय सेमेस्टर शुल्क – ₹5,000कुल – ₹10,000
B.Sc. के दौरान ट्रस्ट द्वारा कुल सहायता: ₹41,500
M.Sc. के लिए वर्तमान छात्रावास सहायता: ₹7,000
ट्रस्ट द्वारा अब तक कुल आर्थिक सहयोग: ₹48,500
यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि एक विद्यार्थी के सपनों को उड़ान देने और उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने का प्रयास है। गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
हम सुमन गुर्जर को उनकी उच्च शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे अपनी मेहनत, लगन एवं प्रतिभा से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करेंगी।
"शिक्षा से रोजगार की ओर,खेल से विकास की ओर।"
13/08/2026
सत्य प्रकाश गुर्जर
आत्मज — श्री सहदेव प्रसाद गुर्जर
ग्राम — ठाढ़पाथर, विकासखंड — ओड़गी
थाना — चांदनी बिहारपुर, जिला — सूरजपुर, छत्तीसगढ़
मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर सत्य प्रकाश गुर्जर का चयन वर्ष 2023–24 में NCET चयन परीक्षा के माध्यम से रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (RIE), भोपाल (NCERT) में Integrated B.Sc.-B.Ed. (ITEP) पाठ्यक्रम के लिए हुआ।
आर्थिक परिस्थितियां भले ही कठिन रही हों, लेकिन सपनों को पूरा करने का हौसला कभी कम नहीं हुआ।
Gurjar Education Welfare Trust (GEWT) के सहयोग से सत्य प्रकाश ने अपनी 3 वर्षों की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की है।
अब उनके सपनों की उड़ान को जारी रखते हुए शैक्षणिक सत्र 2026–27 के चौथे वर्ष की ₹23,000/- हॉस्टल फीस भी ट्रस्ट द्वारा जमा कर दी गई है।
✨ किसी विद्यार्थी की फीस भरना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं…
यह उसके सपनों को टूटने से बचाना है,
उसके भविष्य को संवारना है,
और उसे अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर देना है।
13/08/2026
आप है रिशु नागर, पिता श्री नरेश नागर, निवासी H.N. 248/41, कृष्णा नगर, रूड़की रोड, मेरठ, गोल्ड मेडलिस्ट एवं राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी हैं।
उनकी डाइट के लिए गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से:
• जून माह — ₹15,000 की स्कॉलरशिप
• जुलाई माह — ₹15,000 की स्कॉलरशिप
• अगस्त माह — ₹15,000 की स्कॉलरशिप
प्रदान की जाती है।
गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट रिशु नागर के उज्ज्वल भविष्य एवं खेलों में सफलता की कामना करता है।
14/07/2026
नाम कशिश,
पिता श्री मनोज कुमार जी,
आप वर्तमान में ताराचंद वैदिक पुत्री पी.जी. कॉलेज से बी.सी.ए. (BCA) प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं।
आपकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आपकी ₹15,000 की शैक्षिक सहायता (कॉलेज फीस) प्रदान की जा रही है।
गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट आपके उज्ज्वल भविष्य, उत्कृष्ट शिक्षा और निरंतर सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।
14/07/2026
आप है रिशु नागर पिता नरेश नागर
H.N 248/41कृष्णा नगर रूड़की रोड मेरठ की रहने वाली है।
गोल्ड मेडलिस्ट कुश्ती की नेशनल खिलाड़ी है
आपकी डाइट के लिए ट्रस्ट की तरफ से ₹15000 की स्कॉलरशिप जून महीने में दी गई
और ₹15000 की स्कॉलरशिप जुलाई महीने में दी जाती है।
ट्रस्ट आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
19/06/2026
श्री सागर कसाना एक अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही एवं आउटडोर एजुकेटर हैं, जिन्होंने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के बल पर यूरोप एवं अफ्रीका की सर्वोच्च चोटियों को सफलतापूर्वक फतह कर देश का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने मात्र 21 वर्ष की आयु में विश्व की सबसे ऊँची चोटी Mount Everest पर तिरंगा फहराकर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया और देश के अग्रणी युवा पर्वतारोहियों में अपनी विशेष पहचान बनाई।
कम उम्र में ही साहस, अनुशासन, नेतृत्व, खेल एवं कौशल विकास के क्षेत्र में प्रेरणादायक योगदान देते हुए श्री सागर कसाना युवाओं के बीच आउटडोर शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके जमीनी अनुभव, सकारात्मक सोच और युवाओं से गहरे जुड़ाव ने उन्हें समाज में एक प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित किया है।
सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय श्री सागर कसाना का निकट संबंध अखिलेश यादव जी से भी माना जाता है। साथ ही वे राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजकुमार भाटी जी के प्रिय एवं विश्वासपात्र सहयोगियों में गिने जाते हैं।
युवा शक्ति, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनका योगदान निरंतर नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देता है।
13/06/2026
गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सहारनपुर जिले के ग्राम छपरेड़ी, पोस्ट नलहेड़ा गुर्जर निवासी कुमारी रिया पुत्री श्री हरेंद्र कुमार को उनकी उच्च शिक्षा के लिए ₹30,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
रिया वर्तमान में श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल चोटीपुरा महाविद्यालय में शास्त्री/बी.ए. 5वें सेमेस्टर की छात्रा हैं। इससे पहले भी ट्रस्ट द्वारा उन्हें तृतीय सेमेस्टर में ₹30,000 और चतुर्थ सेमेस्टर में ₹30,000 की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।
लगातार तीसरे सेमेस्टर में सहयोग प्राप्त कर रही रिया जैसी बेटियाँ समाज का भविष्य हैं। हमें विश्वास है कि वह अपनी मेहनत और लगन से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करेंगी।
गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट रिया के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।
06/06/2026
गुर्जर समाज के लिए गर्व का क्षण 🇮🇳
गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गोद ली गई प्रतिभाशाली एथलीट सलोनी नागर का चयन भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु 2nd Asian Relays Championships 2026 के लिए हुआ है, जो 20-21 जून 2026 को चीन के शाओशिंग शहर में आयोजित होगी।
यह केवल सलोनी की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक सोच, सहयोग और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के संकल्प की भी जीत है। जब समाज अपने बच्चों की शिक्षा, खेल और भविष्य की जिम्मेदारी उठाता है, तब ऐसी उपलब्धियाँ जन्म लेती हैं।
गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई। हमें विश्वास है कि सलोनी नागर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा शान से लहराएंगी और समाज का नाम रोशन करेंगी।
बेटियों को अवसर दीजिए, वे इतिहास रच देंगी।
सोनू भाटी जी का योगदान हैं ऐसे बच्चो को पँख लगाने मे
आपको भी शादूवाद...
जय हिंद। 🇮🇳