29/01/2026
बेसिक शिक्षा विभाग, गौतमबुद्ध नगर में RTE 2026-27 के अंतर्गत विद्यालयों में आवेदन ,लॉटरी , आवेदन पत्र की जांच व प्रवेश की तिथि आदि की विस्तृत जानकारी।
This is an official page of BSA Gautam Buddh Nagar.
29/01/2026
बेसिक शिक्षा विभाग, गौतमबुद्ध नगर में RTE 2026-27 के अंतर्गत विद्यालयों में आवेदन ,लॉटरी , आवेदन पत्र की जांच व प्रवेश की तिथि आदि की विस्तृत जानकारी।
28/01/2026
आदरणीय मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्ध नगर डॉ.शिवाकांत द्विवेदी जी द्वारा RTE के अंतर्गत विद्यालयों में प्रवेश हेतु जानकारी दी गई।
education department
01/10/2025
Ministry of Education, in collaboration with Atal Innovation Mission NITI Aayog, invites schools and teachers nationwide to join . This nationwide innovation movement empowers school students from classes 6 to 12 to showcase creativity and problem-solving skills around themes like , , and .
Join the wave of young innovators shaping the future of India!
📝 Last Date to Register: 6th October 2025
👉School teachers to register at https://vbb.mic.gov.in/ and give students a chance to innovate for @2047.
01/06/2025
दिनांक 31 मई 2025 को समर कैंप के दसवें दिन जनपद के सभी विद्यालयों में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, स्वैच्छिक रूप से सेवाएं दे रहे शिक्षकों, CSR व स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों द्वारा विभाग द्वारा जारी की गईं व कुछ अलग गतिविधियां भी कराई गईं।
आज विभिन्न विद्यालयों में छात्रों को योग व ध्यान के अलावा छात्रों के साथ फोटोग्राफी, मैप रीडिंग,ऑरिगेमी, पेपर बैग मेकिंग, कहानी पढ़ना, कम्प्यूटर पर एम.एस.पेंट ,भारत के राज्यों की जानकारी दी गई। फुटबॉल,खो- खो, बैडमिंटन, शतरंज व कैरम बोर्ड जैसे खेल खेलकर न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम की अच्छी आदत सीखी।
आज विद्यालयों में भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न भाषाओं से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं।छात्रों ने आज भी ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड (DEAR) की गतिविधि के अंतर्गत आज भी विद्यालय के पुस्तकालय से चुनकर अपनी मनपसंद कहानियां पढ़ीं। आज छात्रों ने विद्यालय के शिक्षकों की निगरानी में बिना आग के विभिन्न व्यंजन बनाना भी सीखा। छात्रों ने आज भी रंगोली व क्ले आर्ट के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
आज खंड शिक्षा अधिकारी जेवर मोहम्मद राशिद ने उच्च प्राथमिक विद्यालय साबौता मुस्तफाबाद में उपस्थित रहकर पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की।
पूर्व एआरपी श्रीमती रति गुप्ता ने छात्रों के साथ मिलकर महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर एक लघु नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एसआरजी श्री अशोक कुमार भी उपस्थित रहे उन्होंने आज भी छात्रों को विज्ञान से जुड़े छोटे-छोटे नियमों पर आधारित एक रोचक कहानी सुनाई । जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री राकेश कुमार ने आज उच्च प्राथमिक विद्यालय लड़पुरा, दनकौर में छात्रों के साथ योग के सत्र में प्रतिभाग किया और छात्रों को योग करने और पठन की आदत विकसित करने के महत्व पर चर्चा की। डाइट मेंटर सुश्री रेनू राइटियस ने आज पीएम श्री विद्यालय दनकौर में छात्रों के साथ हीट वेव से संबंधित जानकारी साझा कर उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारीदी एसआरजी श्रीमती रश्मि त्रिपाठी ने आज उच्च प्राथमिक विद्यालय पर्थला खंजरपुर, बिसरख के छात्रों के साथ फोटोग्राफी सिखाई और भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत हिंदी भाषा के वर्णों व शब्दों के उचित उच्चारण व कहानी सुनाने के तरीके पर छात्रों के साथ कार्य किया।
आज पूरे जनपद में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं व CSR साक्षर हम, प्रथम इन्फोटेक फाउंडेशन, औरा आरिनी फाउंडेशन, एचसीएल फाउंडेशन, कथा, शारदा वेलफेयर फाउंडेशन, सहज योग ने उच्च प्राथमिक विद्यालय तुगलपुर, मोमनाथल,बादौली बांगर, निठारी, रोजा याकूबपुर,सेक्टर 12 विद्यालयों में छात्रों के साथ ज्ञानवर्धक व रोचक गतिविधियां कराईं।
आज कुछ विद्यालयों में पोषक नाश्ता तैयार करने की जानकारी देने के साथ-साथ आज भी छात्रों को न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट्स वितरित किए गए।
31/05/2025
Late post
30 मई 2025 को जनपद गौतमबुद्ध नगर में समर कैंप संचालन के नौवें दिन आज पूरे जनपद के विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला, क्राफ्ट, विज्ञान व गणित के खेल, कहानी सुनाना, भारतीय भाषाओं की जानकारी, डिजिटल लिटरेसी,कोडिंग,क्विज, पेपर बैग बनाना, एप्रन बनाना, लकड़ी से उपयोगी रैक बनाना आदि को समर्पित रहा।आज विभिन्न विद्यालयों में छात्रों ने नृत्य व विभिन्न मजेदार खेल गतिविधियों में संलग्न रहकर दिन का भरपूर आनंद लिया और ज्ञानवर्धन भी किया। कैंप के संचालन में आज भी सभी विद्यालयों के शिक्षामित्र व अनुदेशकों का विशेष सहयोग रहा। कुछ विद्यालयों के शिक्षकों ने स्वैच्छिक रूप से छात्रों के लिए समर कैंप को उपयोगी बनाया।
आज जनपद के उच्च अधिकारियों में खंड शिक्षा अधिकारी दादरी श्री नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव उच्च प्राथमिक विद्यालय जौनसमाना में उपस्थित रहे। वहां उन्होंने छात्रों के साथ योग व कला की गतिविधियों में प्रतिभाग कर उनका उत्साह वर्धन किया। खंड शिक्षा अधिकारी जेवर मोहम्मद राशिद आज उच्च प्राथमिक विद्यालय मेवला गोपालगढ़ में उपस्थित रहे, जहां छात्रों ने पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। विभिन्न आर्ट और क्राफ्ट की गतिविधियों में प्रतिभाग किया और खेल खेले। इस अवसर पर एआरपी श्रीमती अर्चना शिरोमणि भी विद्यालय में उपस्थित रहीं।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री राकेश कुमार ने आज दादरी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर फतेहपुर में छात्रों के साथ योग सत्र में प्रतिभाग किया और छात्रों को स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व पर जानकारी दी। बिसरख ब्लॉक से एआरपी श्रीमती पारुल गुप्ता ने भी आज छात्रों के साथ कला व क्राफ्ट व खेल गतिविधि में प्रतिभाग किया। एसआरजी श्रीमती रश्मि त्रिपाठी उच्च प्राथमिक विद्यालय बादौली बांगर में उपस्थित रहीं। वहां उन्होंने छात्रों को भारतीय भाषाओं की जानकारी दी और संस्कृत भाषा के उच्चारण पर छात्रों का अभ्यास कराया। उच्च प्राथमिक विद्यालय पर्थला खंजरपुर में श्रीमती अर्चना पांडे ने आज विद्यालय में आज छात्रों के माता-पिता को बुलाकर छात्रों के लिए उपयोगी रैक बनाने संबंधी कार्यशाला आयोजित कराई।
समर कैंप में सहयोगी संस्थाओं ने आज भी अपने सक्रिय योगदान से छात्रों का मनोरंजन व क्षमता संवर्धन किया। मुस्कान ड्रीम्स संस्था ने उच्च प्राथमिक विद्यालय हरौला के छात्रों के साथ डिजिटल लिटरेसी पर कक्षा संचालित की।आज ‘साझा’ संस्था ने बिरौंडा, बल्ला की मड़ैया, कासना व कोंडली बांगर में छात्रों के साथ भाषा की समझ मजबूत करने के लिए भी कार्य किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय नूरपुर व मुठियानी में डेटॉल बनेगा स्वच्छ इंडिया संस्था ने व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी गतिविधियां कराईं। प्रथम इन्फोटेक संस्था ने दनकौर ब्लॉक के सिरसा में छात्रों को कंप्यूटर पर कोडिंग सिखाई। उच्च प्राथमिक विद्यालय तुगलपुर में छात्रों ने प्लास्टिक रिसाइकल कर सुंदर गमले बनाए। उच्च प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर में शारदा वेलफेयर फाउंडेशन ने छात्रों को भारतीय पारंपरिक मराठी लोक कला वर्ली आर्ट सिखाई। उच्च प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर व मोरना में छात्रों ने भारतीय पारंपरिक नृत्य कत्थक का आज भी अभ्यास किया। औरा आरिनी संस्था ने आज उच्च प्राथमिक विद्यालय निठारी के छात्रों को अखबार से उपयोगी बैग बनाना सिखाए इसके साथ ही एचसीएल फाउंडेशन के सदस्यों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय तुगलपुर व इटैड़ा में छात्रों के साथ विभिन्न मनोरंजक व ज्ञान वर्धक गतिविधियों में प्रतिभाग किया।विद्यालयों में छात्रों को आज भी हीट वेव संबंधी जानकारी दी गई।
आज भी सभी विद्यालयों में छात्रों को न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट्स वितरित किए गए।
26/05/2025
आज दिनांक 26 मई 2025 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के लोक भवन लखनऊ में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग के महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ /लोकार्पण समारोह का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय विधायक दादरी श्री तेजपाल नागर, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री विद्यनाथ शुक्ला, उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डाइट श्री राज सिंह यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल पंवार,खंड शिक्षा अधिकारी दादरी श्री नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी बिसरख श्री चंद्रभूषण प्रसाद ,खंड शिक्षा अधिकारी जेवर मोहम्मद राशिद, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) श्री राकेश कुमार, जिला समन्वयक (निर्माण) श्री अविनाश सिंह, जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) श्री आलोक मिश्रा, जिला समन्वयक (MIS) श्री रंजीत यादव, जिला समन्वयक (MIS) श्री संजीव पाठक, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) श्री अरविंद पाठक, जिला समन्वयक (मिड डे मील) श्री राघव मेहंदीरत्ता, समस्त एसआरजी, एआरपी, शिक्षक शिक्षामित्र व अनुदेशक उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने माननीय विधायक श्री तेजपाल नागर को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पियावली ताजपुर गांव के प्रधान श्री रिंकू सिंह, राकेश, एच.के. शर्मा, पाली गांव के प्रधान श्री गुरुदेव भाटी को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विगत 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की उपलब्धियों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। आज कक्षा 3 से 12 के छात्र-छात्राओं के स्पॉट असेसमेंट हेतु निपुण प्लस का बटन दबाकर शुभारंभ किया गया। शैक्षिक सत्र 2025-26 में छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर, स्टेशनरी एवं स्कूल बैग आदि के लिए धनराशि हस्तांतरण का बटन दबाकर शुभारंभ किया गया। 38 मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों एवं 66 अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का शिलान्यास किया गया । इसके अतिरिक्त 139 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के नवनिर्मित भवनों /अतिरिक्त डॉरमेट्री का लोकार्पण किया गया। राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान लखनऊ में स्थापित एजुकेशनल ब्रॉडकास्टिंग स्टूडियो का शुभारंभ किया गया। 51667 टैबलेट्स का वितरण किया गया 7409 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना का बटन दबाकर शुभारंभ किया गया 5258 विद्यालयों में आईसीटी लब की स्थापना का बटन दबाकर शुभारंभ किया गया 503 पीएम श्री विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का बटन दबाकर शुभारंभ किया गया इसके अतिरिक्त एनसीईआरटी द्वारा तैयार की गई ‘सारथी’ व ‘अनुरूपण’ पुस्तकों का विमोचन किया गया। साथ ही पूरे प्रदेश में निपुण आकलन के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच चयनित प्रधानाध्यापकों को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। इनमें गौतमबुद्ध नगर से उच्च प्राथमिक विद्यालय छिजारसी की श्रीमती अंजना वर्मा को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया।
जनपद के दादरी ब्लॉक में प्यावली ताजपुर व बिसरख के पाली गांव में अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। दादरी में चिटैहरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को भी उच्चीकृत कर कक्षा 12 तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
आज इस अवसर पर लखनऊ के कार्यक्रम के अनुरूप जनपद में निपुण रहे विद्यालयों में से उच्च प्राथमिक विद्यालय छलेरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चिटैहरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय नवादा प्राथमिक विद्यालय बीरमपुर के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नवाचारी ढंग से समर कैंप संचालित कर रहे विद्यालयों में से उच्च प्राथमिक विद्यालय सेक्टर 12 व पर्थला खंजरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय खुर्शैदपुरा व रसूलपुर डासना, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा व बादौली बांगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय साबौता मुस्तफाबाद व कानीगढ़ी के शिक्षामित्र व प्रधानाध्यापकों को, पीएम श्री विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना करने वाले विद्यालयो में उच्च प्राथमिक विद्यालय जेवर नंबर-1, उच्च प्राथमिक विद्यालय दनकौर, उच्च प्राथमिक विद्यालय दादरी व चिटैहरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय गिझौड़ व निठारी के प्रधानाध्यापकों को व नियमित रूप से स्मार्ट क्लास संचालित करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त माननीय विधायक महोदय के कर कमलों द्वारा आज उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को टैबलेट वितरण भी किया गया।
अपने संबोधन में माननीय विधायक श्री तेजपाल नागर ने कहा कि शिक्षकों का आचार व्यवहार अनुकरणीय होना चाहिए और बच्चों को आरंभ से ही संस्कारवान बनाना अत्यंत आवश्यक है।शिक्षक का दर्जा बहुत ऊंचा होता है, हमें सदैव अपने इस ऊंचे दर्जे को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने चाहिए।उन्होंने आज जनपद को मिलने वाले अभ्युदय विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को मिलने वाली सुविधाओं के लिए सभी को बधाई व शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास करते हुए कहा कि वे राष्ट्र निर्माता हैं और उनके ही हाथों से छात्रों का उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के अंत में उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डाइट श्री राज सिंह यादव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समर कैंप के बेहतर संचालन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मंच का संचालन एसआरजी श्रीमती रश्मि त्रिपाठी ने किया।
21/05/2025
आज दिनांक 21 मई 2025 को जनपद गौतमबुद्ध नगर में महानिदेशक स्कूली शिक्षा श्रीमती कंचन वर्मा जी के आदेशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल पंवार के नेतृत्व में छात्रों के लिए सभी कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया गया। यह समर कैंप 21 मई 2025 से 10 जून 2025 तक संचालित किया जाएगा
इस समर कैंप में छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप समझ, आनंददायी व अनुभवात्मक शिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।यह समर कैंप विशेष रूप से कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए आयोजित किया गया है। समर कैंप को आयोजित करने के लिए विभाग द्वारा सभी कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ₹2000 प्रति विद्यालय स्टेशनरी के खर्च तथा ₹5 प्रति छात्र सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
इस समर कैंप को प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के द्वारा संचालित करने की व्यवस्था की गई है। इसी व्यवस्था के अनुरूप आज जनपद के सभी कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समर कैंप का धूमधाम से शुभारंभ किया गया। इस समर कैंप में विभाग द्वारा तीन सप्ताह का एक कार्यक्रम दिया गया है, जिसके अंतर्गत छात्रों को न सिर्फ योग, खेल,लोकगीत, लोक संस्कृति, परंपरा, कंप्यूटर की जानकारी, कोडिंग आदि की प्रत्यक्ष जानकारी दी जाएगी बल्कि छात्रों में सामाजिक दायित्व की भावना को सुदृढ़ करना, पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना, शिक्षक, विद्यार्थी व समुदाय के बीच अच्छे संबंध स्थापित करने पर भी कार्य किया जाएगा।
समर कैंप में विभिन्न विद्यालयों में कुछ स्वयंसेवी संस्थाएं भी छात्रों को योग, गणितीय खेल व पहेलियां, फुटबॉल प्रशिक्षण, कंप्यूटर प्रशिक्षण में अपना सहयोग देकर इसे सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।
आज जनपद में समस्त उच्चाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एआरपी- एसआरजी टीम व सभी पूर्व एआरपी अलग- अलग विद्यालयों में उपस्थित रहे। यह टीम प्रतिदिन सभी विद्यालयों के साथ समन्वय स्थापित कर समर कैंप के संचालन को सफल बनाने में अपना योगदान देगी। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने आज माता-पिता /अभिभावकों, समाजसेवी व समाज में प्रतिष्ठित लोगों को भी इस समर कैंप का हिस्सा बनाया। इस प्रकार के आयोजन से निश्चित रूप में समुदाय व विद्यालय के बीच एक बेहतर संबंध स्थापित होगा।
01/04/2025
आज दिनांक 01 अप्रैल 2025 को जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के माध्यम से नए शैक्षिक सत्र 2025- 26 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद के विद्यालयों को विशेष रूप से सज्जित कर छात्रों का तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर किया गया। राज्य स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा बरेली कॉलेज मैदान, बरेली के प्रांगण में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया गया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद के सभी विद्यालयों में शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों के द्वारा देखा गया।जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। आज सभी विद्यालयों में छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गईं।
जनपद स्तर पर आयोजित ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम में माननीय सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश श्री श्री चंद जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री विद्यानाथ शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार, उप शिक्षा निदेशक /प्राचार्य डायट श्री राज सिंह यादव, डीपीआरओ श्री वीरेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल पंवार, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती श्रुतिकीर्ति, खंड शिक्षा अधिकारी दादरी श्री नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी बिसरख श्री चंद्रभूषण प्रसाद,जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा श्री आलोक मिश्रा, जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री राकेश कुमार, जिला समन्वयक ईएमआईएस श्री संजीव पाठक, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अरविंद पाठक, प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर, दादरी के प्रधानाध्यापक श्री गजन भाटी, समस्त एसआरजी, एआरपी, शिक्षक संकुल , शिक्षकगण, अभिभावक व सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य एसआरजी रश्मि त्रिपाठी ने किया।
‘श्रीमंत ह्यूमन हेल्थ एंड वेलफेयर फाउंडेशन’ लखनऊ की टीम ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत निपुण भारत मिशन की थीम पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित जन समूह को सरकार द्वारा छात्रों के लिए चलाई जा रही डीबीटी स्कीम और सरकारी विद्यालय में छात्रों के पढ़ाए जाने के फायदे बताए।
मुख्य अतिथि महोदय के साथ-साथ कार्यक्रम में पधारे अन्य गणमान्य अधिकारी गणों ने छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी वितरित कीं।
मुख्य अतिथि श्री श्री चंद शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में भारत के विकास की चर्चा करते हुए शिक्षकों से यह अपील की कि शिक्षकों को मां और गुरु दोनों की भूमिका निभानी चाहिए तभी छात्रों का सर्वांगीण विकास संभव है। शिक्षकों की प्रभावी भूमिका से ही भारत विश्वगुरु बन सकता है।
जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक छात्रों को सपने देखने के लिए प्रेरित करें। शिक्षकों की मेहनत से यदि छात्र आगे बढ़ते हैं तो वही सच्ची उपलब्धि होगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी चर्चा की तथा यह भी अपील की कि छात्रों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इन रोगों से उनका बचाव बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम का समापन करते हुए उप शिक्षा निदेशक /प्राचार्य डायट श्री राज सिंह यादव जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हाल में जनपद के निपुण विद्यालयों का उत्तर प्रस्तुत करते हुए यह आश्वासन दिया कि आदरणीय जिलाधिकारी महोदय के कुशल नेतृत्व में जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार आएगा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों की रैली का शुभारंभ किया छात्रों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी गांव में रैली निकाली। रैली के समापन के अवसर पर छात्रों को जलपान वितरित किया गया।
28/03/2025
दिनांक 27 मार्च 2025 को नोएडा हाट,सेक्टर 33 ए के प्रांगण में शैक्षिक सत्र 2024-25 में जनपद गौतमबुद्ध नगर के डायट प्रशिक्षुओं द्वारा दिसंबर 2024 व फरवरी 2025 में किए गए आकलन के पश्चात राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा निपुण घोषित किए गए विद्यालयों का सम्मान समारोह उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट श्री राज सिंह यादव की अध्यक्षता व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल पंवार के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सदस्य विधान सभा परिषद गौतमबुद्ध नगर एवं बुलंदशहर श्री नरेंद्र सिंह भाटी जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी व जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर श्री मनीष कुमार वर्मा की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायती राज अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह, डायट प्रवक्ता श्रीमती अर्चना पांडे श्री वेद प्रकाश मौर्य, जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री राकेश कुमार समेकित शिक्षा श्री अरविन्द पाठक व जिला समन्वयक ईएमआईएस श्री संजीव पाठक भी उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह में जनपद गौतमबुद्ध नगर के चारों ब्लॉक से निपुण रहे 331 विद्यालयों के संस्था प्रमुख, 185 शिक्षक संकुल, समस्त एआरपी व एसआरजी, खण्ड शिक्षा अधिकारी दादरी श्री नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी बिसरख श्री चंद्रभूषण प्रसाद,खंड शिक्षा अधिकारी दनकौर श्री प्रवीण अग्रवाल व खंड शिक्षा अधिकारी जेवर श्री मोहम्मद राशिद व जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री राकेश कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अधिकारी गण व उपस्थित समस्त शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
19/03/2025
आज दिनांक 19 मार्च 2025 को प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर, दादरी, गौतमबुद्ध नगर के विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार तथा नवनिर्मित भवन का लोकार्पण माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह के कर कमलों से संपन्न हुआ। यह विद्यालय भवन कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सौजन्य से तैयार किया गया है।इस अवसर पर माननीय सांसद श्री महेश शर्मा, माननीय विधायक, दादरी श्री तेजपाल नागर जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री श्री चंद शर्मा जी, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री अभिषेक शर्मा, होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीएमडी एंड प्रेसिडेंट एंड सीईओ श्री शिगेकी इवामा, एडी बेसिक मेरठ मंडल श्री दिनेश कुमार यादव, उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डाइट श्री राज सिंह यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल पंवार, डायट प्रवक्ता श्रीमती अर्चना पांडेय व श्री धनराज सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी दादरी श्री नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी बिसरख श्री चंद्रभूषण प्रसाद व खंड शिक्षा अधिकारी दनकौर श्री प्रवीण अग्रवाल,होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड से श्री रजनीश गुप्ता, सीएचआरओ और वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एचआईपीपी श्री देवेंद्र तिवारी, प्रशासन प्रमुख और सीएसआर, एचआईपीपी भी मौजूद थे। जिला समन्वयक निर्माण श्री अविनाश कुमार,जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्री अरविंद पाठक, जिला समन्वयक मिड डे मील श्री विनय कुमार सिंह, जिला समन्वयक एमआईएस श्री आलोक मिश्रा व श्री संजीव पाठक ने उपस्थित रहकर अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम में समस्त एसआरजी, एआरपी, सैकड़ों शिक्षक, गांव के गणमान्य व्यक्ति व छात्र भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी रश्मि त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री महोदय ने उपस्थित होने के पश्चात सर्वप्रथम विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने छात्रों के द्वारा बनाए गए टीएलएम की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्रों से बात की, प्रश्न पूछे और छात्रों के उत्तरों से प्रसन्न होकर उनको प्रोत्साहित किया। इसके पश्चात होंडा इंडिया व बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पूरे विद्यालय भवन का भ्रमण करते हुए प्रत्येक कक्षा-कक्ष में होंडा कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का अवलोकन किया।
विद्यालय भ्रमण के पश्चात माननीय मंत्री जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। प्राथमिक विद्यालय घोड़ी बछेड़ा के छात्रों ने सरस्वती वंदना,प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर के छात्रों ने स्वागत गीत व प्राथमिक विद्यालय नवादा के छात्रों ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग से संबंधित एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि माननीय मंत्री जी और अन्य अतिथि गणों का पुष्प गुच्छ देकर होंडा कंपनी व बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी गणों ने स्वागत किया। माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राथमिक पाठशाला मथुरापुर के आधुनिक व सुविधा संपन्न विद्यालय भवन का लोकार्पण एक विकसित सोच का सार्थक उदाहरण है।इस सरकार के कार्यकाल में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी पवित्र कार्य के लिए किसी भी स्थान का पवित्र होना, साफ-सुथरा होना आवश्यक होता है, उसी प्रकार शिक्षा जैसे पवित्र कार्य हेतु सुंदर भवन, समुचित सुविधाओं से युक्त भवन का होना अति आवश्यक है और उसी के अंतर्गत आज मथुरापुर विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे योग्य शिक्षक प्राथमिक विद्यालयों में ही होते हैं जो अपने प्रयासों से समाज के भविष्य के लिए योग्य नागरिक तैयार करते हैं।
कार्यक्रम के समापन के समय उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डायट श्री राज सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में जिले की उपलब्धियों के विषय में बताते हुए यह आश्वासन दिया कि भविष्य में भी गौतमबुद्ध नगर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक किया जाता रहेगा।
इस विद्यालय भवन की विशेषताएं बताते हुए प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर दादरी, के प्रधानाध्यापक श्री गजन भाटी ने कहा कि यह एक
इको-फ्रेंडली विद्यालय भवन है, यहां पूरे राज्य के विद्यालयों में सबसे बड़ा वर्षा जल संचयन संयंत्र स्थापित किया गया है, जिसकी क्षमता प्रतिदिन 40,000 लीटर पानी के साथ धरती को रिचार्ज करने की है।उन्नत शिक्षण अनुभव के लिए प्रत्येक कक्षा-कक्ष में स्मार्ट बोर्ड हैं। भवन निर्माण के दौरान पेड़ों की कटाई नहीं की गई है, जिससे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना का संदेश छात्रों के साथ-साथ पूरे समाज में गया। उन्होंने होंडा कंपनी के अधिकारियों को छात्रों हेतु एक सुविधासंपन्न विद्यालय देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तथा माननीय मंत्री जी के आगमन के लिए कृतज्ञता प्रकट की।
इस प्रकार होंडा इंडिया फाउंडेशन के नेतृत्व में होंडा ग्रुप ऑफ कंपनीज की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) शाखा होंडा इंडिया फाउंडेशन (एचआईएफ) ने गौतमबुद्ध नगर के मथुरापुर गांव के इस विद्यालय का निर्माण कर शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे सस्टेनेबिलिटी पहल के साथ शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ साक्षरता दर बढ़ाने में मदद मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए यह विद्यालय एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा। मथुरापुर में नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय में पहले से ही 90 से अधिक छात्र नामांकित हैं। नए बुनियादी ढांचे की शुरुआत के साथ 60 नए छात्र शामिल होंगे, जिससे कुल छात्र संख्या 150 हो जाएगी।
08/03/2025
दिनांक 6 मार्च 2025 को जी.एल.बजाज के सभागार में जनपद स्तरीय ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल पंवार, विशिष्ट अतिथि के रूप में डाइट प्रवक्ता सुश्री दीक्षा व श्रीमती सुमिता सचान उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डीन स्ट्रैटजी, जी.एल.बजाज श्री शशांक अवस्थी, एडमिन इंचार्ज श्री महावीर सिंह नरूका,समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री राकेश कुमार, चारों ब्लॉक की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, एस.आर.जी.,ए.आर.पी. ,नोडल शिक्षक संकुल व नोडल शिक्षक व चारों ब्लॉक से छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ समस्त अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। उसके पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय रौनीजा की आंगनवाड़ी की छात्रा कुमारी सृष्टि के द्वारा गणेश वंदना व होली में कृष्ण लीला आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर औपचारिक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मेधावी छात्रों के द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं,जिसमें प्राथमिक विद्यालय दुजाना-1 की छात्रा छवि के द्वारा लगभग 50 कविताएं एक साथ सुनाई गईं। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रही आंगनवाड़ी सुपरवाइजर व कार्यकर्त्रियों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए।
इस कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी शिक्षा में अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन पर एस.आर.जी. श्रीमती कंचन बाला ने व प्री- प्राइमरी में राज्य सरकार के प्रयास विषय पर नोडल एस.आर.जी. श्री अशोक कुमार ने, ए.आर.पी.श्रीमती सारिका गोयल ने वंडर बॉक्स के विषय में व ए.आर.पी. श्री शौकत अली ने गुणवत्ता शिक्षा पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम का संचालन एस.आर.जी.श्रीमती रश्मि त्रिपाठी ने किया
राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार सभी ब्लॉक से एक-एक नोडल आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री, ,एक-एकसुपरवाइजर, एक-एक नोडल शिक्षक संकुल व एक-एक नोडल शिक्षक को शॉल व सर्टिफिकेट देकर व प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो मेधावी छात्रों को सर्टिफिकेट व शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल पंवार ने सभी से अपील की कि सभी अपने छोटे बच्चों को अपने बच्चे समझते हुए उन्हें शिक्षा प्रदान करें ताकि आपके कार्य का सुफल आपको मिले। हमारे बच्चों का प्रदर्शन हमारे कार्य का प्रतिबिम्ब होता है और हमें अपने कार्यों के माध्यम से समाज में आदर्श प्रस्तुत करना है।
खंड शिक्षा अधिकारी दादरी श्री नरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ,खंड शिक्षा अधिकारी बिसरख श्री चंद्रभूषण प्रसाद जी व खंड शिक्षा अधिकारी जेवर मोहम्मद राशिद ने भी सभी को संबोधित करते हुए अपने कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने व विद्यालयों को छात्रों के लिए सुरक्षित स्थान बनाने, अधिक से अधिक छात्रों का विद्यालयों में नामांकन कराने जैसी अपील की।
कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री राकेश कुमार ने सभी विभागों में समन्वय बनाकर गुणवत्ता शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कार्यक्रम के समापन पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।