17/05/2025
*🩺World Hypertention Day🩺*
💊 *(विश्व उच्च रक्तचाप दिवस)*💊
*आज विश्व उच्च रक्तचाप दिवस*
के अवसर पर *17 मई , दिन शनिवार, प्रात: 9 बजे से अल्फा-1, ग्रेटर नोएडा मे शिविर का आयोजन*
*बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा* के
*कम्युनिटी मेडिसिन विभाग*
द्वारा एक नि:शुल्क जाँच शिविर एवं जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन की गई
जिसमे वहाँ के 102 से अधिक निवासियों ने पहुँच कर इस शिविर का लाभ उठाया। यह शिविर प्रो. डॉ निमेश कुमार के नेतृत्व में डॉ अर्चना दुबे और डॉ रीना पारीक एवं बी एच एम एस के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा संचालित किया गया। इसमें आर.डव्लू.ए. के अध्यक्ष श्री शेर सिंह भाटी और श्री जितेंद्र गर्ग जी का सहयोग सरानीय रहा।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस हर साल 17 मई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के बारे में जागरूक करना और इसके खतरे को कम करने के लिए प्रयास करना है।
यह एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान है जो लोगों को उच्च रक्तचाप के खतरे के बारे में जागरूक करता है और आपको हृदय रोग, स्ट्रोक और गुर्दे की बीमारी जैसे गंभीर बीमारियों से बचाता है।
वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाने की शुरुआत साल 2005 में हुई थी और यह 14 मई को शुरू किया गया था. हालांकि साल 2006 से इसे 17 मई को स्थायी रूप से मनाया जाता है. हाई ब्लड प्रेशर दिल का दौरा, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर समेत क्रोनिक किडनी डिजीज और डिमेंशिया का प्रमुख रिस्क फैक्टर है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार विश्व स्तर पर 128 करोड़ लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है. इसमें से दो-तिहाई निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं. हैरानी की बात यह है कि लगभग आधे लोग अपनी इस स्थिति से अनजान हैं, क्योंकि इसके लक्षण अक्सर नजर नहीं आते है।
*बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा*
*(कम्युनिटी मेडिसिन विभाग)*