14/08/2026
एल. के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर, गोटन में कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 8 अगस्त 2026 को विशेष वेश-भूषा (Fancy Dress) प्रतियोगिता का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति-कौशल, मंचीय प्रस्तुति तथा सामान्य ज्ञान का विकास करना था।
इस अवसर पर प्रतियोगिता की अध्यक्षता आदरणीय वाइस प्रिंसिपल श्री प्रणय कुमार सर एवं जूनियर स्कूल हेडमिस्ट्रेस डॉ. कृष्णा मान मैम ने की। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में कुल 23 विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। नन्हे-मुन्ने प्रतिभागियों ने रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जी, भगवान राम, डॉक्टर, सैनिक, राधा, शकुंतला, एस्ट्रोनॉट, पानी, ट्रैफिक लाइट, सिंगर एवं डायनासोर आदि विभिन्न आकर्षक रूप धारण किए।
सभी प्रतिभागियों ने अपनी वेशभूषा के अनुरूप अपने पात्र एवं विषय से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा, आत्मविश्वासपूर्ण संवाद एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, सृजनात्मकता, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति-कौशल का सुंदर परिचय दिया। निर्णायक मंडल में श्रीमती रुचि झा कमोला एवं श्रीमती अंजना चौधरी ने प्रतिभागियों की वेशभूषा, विषय-वस्तु, प्रस्तुति, संवाद-अभिव्यक्ति एवं आत्मविश्वास के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
🥇 प्रथम स्थान: Divija एवं Dhwanit
🥈 द्वितीय स्थान: Naigamesh एवं Reaan
🥉 तृतीय स्थान: Jinal एवं Izna
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन कक्षा चतुर्थ के विद्यार्थियों—आदित्य गुप्ता एवं दिव्यांशी—तथा हिंदी अध्यापिका श्रीमती सुनीता जोशी द्वारा किया गया।