P.M.V Vishwanathpur

P.M.V Vishwanathpur P.M.V vishwanathpur's new page. Please be get started with it

*ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पीएम श्री विद्यालय मदरिया की छात्रा अंशु यादव ने प्राप्त किया प्रथम स्थान l**आदरण...
01/10/2026

*ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पीएम श्री विद्यालय मदरिया की छात्रा अंशु यादव ने प्राप्त किया प्रथम स्थान l*

*आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर श्री धीरेंद्र त्रिपाठी जी के* *दिशा-निर्देशन एवं खंड शिक्षा अधिकारी, गोला श्री उदय शंकर राय जी के कुशल मार्गदर्शन में आज गोला ब्लॉक पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।*

*प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मदरिया*, *गोला की कक्षा 8 की प्रतिभावान छात्रा अंशु यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।*

*इस शानदार उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि चेयरमैन गोला श्रीमती कुशमावती देवी के कर-कमलों से अंशु यादव को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि महोदया ने विजेता छात्रा का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया तथा आगामी जनपद स्तरीय कला प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।*

*अंशु यादव की इस सफलता से पीएम श्री विद्यालय मदारिया परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रा को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।*

*यह उपलब्धि छात्रा की प्रतिभा, परिश्रम एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम है। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि अंशु आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेगी।*

*हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ!*

💐💐हर्ष एवं गर्व का पल💐💐 जनपद गोरखपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आज दिनांक 2 फरवरी 2026 को आयोजित जिला स्तर...
01/03/2026

💐💐हर्ष एवं गर्व का पल💐💐

जनपद गोरखपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आज दिनांक 2 फरवरी 2026 को आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद स्तर पर सभी 21 ब्लॉक के कुल 105 बच्चों में निर्णायक मंडल के द्वारा टॉप 5 बच्चों के मॉडल का चयन हुआ जिसमे द्वितीय स्थान हमारे विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय विश्वनाथपुर, ब्रह्मपुर की सलोनी मौर्या कक्षा 8 को प्राप्त हुआ ।
निर्णायक मंडल में वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती सपना वार्ष्णेय,जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव मिश्रा,BSA श्री धीरेंद्र त्रिपाठी सर ,डायट प्रवक्ता रजनीश सर, जुबली इंटर कॉलेज के भौतिकी के प्रवक्ता श्री मिथलेश निषाद सर एवं सविता मैंम तथा SRG रमेश पांडेय ,राजीव राय व राकेश दूबे थे।
इनके द्वारा बच्चों को टैबलेट, व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इन्हें श्री हरिकोटा अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के विजिट का अवसर भी प्राप्त होगा।जनपद स्तर पर ब्लॉक का नाम रोशन करने के लिए सलोनी को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। हम इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।*💐

💐*हर्ष एवं गर्व का पल*💐यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय विश्वनाथपुर ब्रह्मपुर से तीन बच्चे ...
01/03/2026

💐*हर्ष एवं गर्व का पल*💐

यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय विश्वनाथपुर ब्रह्मपुर से तीन बच्चे छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल हुए हैं।
*1 सलोनी मौर्या पुत्री अरविंद मौर्य *अंक 125 रैंक 24*
*2 चंदन पुत्र विजय *अंक 118 rank 31*
*3 मधु पुत्री जय प्रकाश *अंक 110 रैंक 39*
बहुत बहुत बधाई बच्चों 💐
पूरा विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर अत्यंत हर्षित है
आप सभी इसी तरह निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहें यही कामना और आशीर्वाद है।❤️❤️🎉🎉🎊🎊
ज्ञात हो कि इन बच्चों को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक 1000 रु प्रतिमाह की दर से चार वर्ष तक 48000 रु प्राप्त होंगे।

27/01/2026

ताली योग

27/01/2026

वंदे मातरम्

27/01/2026
Happy independence day celebration
15/08/2025

Happy independence day celebration

15/08/2025

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
पू मा वि विश्वनाथपुर ब्रह्मपुर मे आयोजित कार्यक्रम की झलकी

Address

Sita Kunj , Bilandpur , Gorakhpur
Gorakhpur
273001

Telephone

+919415966875

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when P.M.V Vishwanathpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to P.M.V Vishwanathpur:

Shortcuts

Share

Category