30/03/2026
स्टार हाइब्रिड स्कूल के छात्रों का
विज्ञान के साथ artifical intellegency. Robotics में नवाचार---डॉ सोमनिमा त्रिपाठी
उक्त बातें स्टार हाइब्रिड स्कूल तारामंडल गोरखपुर में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ सोमनिमा त्रिपाठी ने कही उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पूरे वर्ष अच्छे अंक अर्जित करने के लिए मेहनत करता है आज का दिन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण तो होता ही है साथ ही साथ परिजनों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है जब उनका पाल्य अपने शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करता है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रियांगना सिंह ने कहा कि जीत और हार बहुत महत्वपूर्ण नहीं होता जितना की प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अधिक अंक अर्जित किए हैं उन्हें अपने स्थान को बरकरार रखना चाहिए और जिन्होंने कम अंक अर्जित किए हैं उन्हें कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्य की ओर पूरी तारतम्यता से अग्रसर होना चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम एरियल ने बच्चों की सफलता पर आशीर्वाद स्वरूपी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि स्टार हाइब्रिड स्कूल लगातार विभिन्न आयामों में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है यह विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वसनीयता का परिणाम है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका अनन्या मिश्रा अरीशा खान ने एवं अतिथियों का आभार ज्ञापन विद्यालय की अकादमिक डायरेक्टर डॉ अर्पित श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से हामिद खान,सुरुचि शुक्ला, ममता पांडे, वैष्णवी,प्रियंका, प्रिया वर्मा, उत्सवी सिंह,फैजान अहमद,शाक्य सिंह, सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे।
भवदीय
पूनम एरियल
प्रधानाचार्य
स्टार हाइब्रिड स्कूल तारामंडल गोरखपुर।