St. Joseph's College for Women

St. Joseph's College for Women

Share

Ajeet Kumar Gupta

Photos from St. Joseph's College for Women's post 07/11/2025

A Monoact Competition was held on 7 November 2025 at 12:30 p.m. in the Activity Hall. A total of 22 students participated, showcasing their creativity and acting skills. The event was organized under the supervision of *Dr. Pratima Vishwakarma* and *Miss Shweta Gupta* , assisted by *Miss Shivani Negi, Miss Disha, and Miss Nidhi.*

The competition was judged by Dr. *Mahima Tripathi* , Assistant Professor, Department of Education, and *Dr. Richa Pandey,* Assistant Professor, Department of Hindi. Teachers present were *Dr. Priti, Miss Moon, Dr. Shalini, Dr. Sudha, Dr Tulika and Dr. Amrita Srivastava.* The program was conducted successfully with enthusiastic participation and appreciation from all.

Photos from St. Joseph's College for Women's post 16/10/2025

आज दि.16/10/2025 को हमारे महाविद्यालय सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर विमेन, सिविल लाइंस, गोरखपुर में कल्चरल कमेटी के अंतर्गत "मेहंदी प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़- चढ़कर 87 की संख्या में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन मेहंदी प्रतियोगिता की incharge teachers- शिवानी नेगी व कोपल कसौधन जी की उपस्थिति में सकुशल संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में St. Joseph’s School की शिक्षिका Ms. Shreshtha Srivastava और Ms. Sumaiya Khan रही। इस कार्यक्रम मे Dr. Mahima, Mrs Moon, Dr. Shalini, Mrs Nidhi, Mrs Shweta aur Ms. Disha भी उपस्थित रही

Photos from St. Joseph's College for Women's post 08/10/2025

*English Poem Recitation Competition**
दि.06/10/2025 को हमारे महाविद्यालय सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर विमेन, सिविल लाइंस, गोरखपुर में लिटरेरी कमेटी के द्वारा "We Are Josephites" विषय पर English Poem Recitation Competition का आयोजन किया गया। इस विषय पर प्रतिभागियों ने स्वरचित कविता को कंठस्थ करके मंच पर प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में स्क्रीनिंग द्वारा चयनित 21 छात्राएं सम्मिलित हुई । निर्णायक-मंडल के रूप में सेंट जोसेफ स्कूल, सिविल लाइंस, गोरखपुर की शिक्षिका-गण सुश्री सुमैया खान और सुश्री प्रत्यक्षा द्विवेदी रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन लिटरेरी कमेटी की समन्वयक डॉ.ऋचा पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता की इंचार्ज डॉ. मीना पाण्डेय और सुश्री दिशा पाण्डेय रहीं। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं; डॉ. महिमा त्रिपाठी, डॉ. प्रीति दुबे, डॉ. एग्नेस फ्लोरा, श्रीमती बिन्सी आइजैक, श्रीमती नमिता श्रीवास्तव, डॉ. तूलिका त्रिपाठी, श्रीमती निधि दुबे की सराहनीय उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Photos from St. Joseph's College for Women's post 08/10/2025

*हिंदी भाषण प्रतियोगिता*

आज दि.08/10/2025 को हमारे महाविद्यालय सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर विमेन, सिविल लाइंस, गोरखपुर में लिटरेरी कमेटी के द्वारा "कॉर्पोरेट चमक के पीछे का अंधेरा : MNC और मानसिक संघर्ष" विषय पर हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्क्रीनिंग द्वारा चयनित 15 छात्राएं सम्मिलित हुई ।निर्णायक-मंडल के रूप में सेंट जोसेफ स्कूल, सिविल लाइंस, गोरखपुर की शिक्षिका-गण श्रीमती प्राची अग्रवाल और श्रीमती प्रीति शुक्ला रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन लिटरेरी कमेटी की समन्वयक डॉ.ऋचा पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता की इंचार्ज डॉ. तूलिका त्रिपाठी और सुश्री कोपल कसौधन रहीं। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं; डॉ. महिमा त्रिपाठी और श्रीमती निधि दुबे की सराहनीय उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Photos from St. Joseph's College for Women's post 29/09/2025

*हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता*

आज दि.29/09/2025 को हमारे महाविद्यालय सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर विमेन, सिविल लाइंस, गोरखपुर में लिटरेरी कमेटी के द्वारा "सपनों की उड़ान" विषय पर हिंदी काव्य पाठ का आयोजन किया गया। इस विषय पर प्रतिभागियों ने स्वरचित कविता को कंठस्थ करके मंच पर प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में स्क्रीनिंग द्वारा चयनित 24 छात्राएं सम्मिलित हुई। निर्णायक-मंडल के रूप में सेंट जोसेफ स्कूल, सिविल लाइंस, गोरखपुर की शिक्षिका-गण श्रीमती नीलम दुबे और सुश्री नम्रता सिलास रहीं ।प्रतियोगिता का आयोजन लिटरेरी कमेटी की समन्वयक डॉ.ऋचा पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता की इंचार्ज श्रीमती नमिता श्रीवास्तव और डॉ. शालिनी श्रीवास्तव रहीं। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं; डॉ. महिमा त्रिपाठी, डॉ. प्रीति दुबे, श्रीमती निधि दुबे, सुश्री कोपल कसौधन की सराहनीय उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Photos from St. Joseph's College for Women's post 25/09/2025

*हिंदी लघु-कहानी लेखन प्रतियोगिता*

आज दि.25/09/2025 को हमारे महाविद्यालय सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर विमेन, सिविल लाइंस, गोरखपुर में लिटरेरी कमेटी के द्वारा "साँच को आँच क्या ?" विषय पर हिंदी लघु-कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह विषय प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल पर ही प्रदान किया गया था। प्रतियोगिता में कुल 84 छात्राएं सम्मिलित हुई। प्रतियोगिता का आयोजन लिटरेरी कमेटी की समन्वयक डॉ.ऋचा पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता की इंचार्ज सुश्री कोपल कसौधन और डॉ. ऋचा पाण्डेय रहीं; जिन्होंने डॉ. राजीव कुमार मिश्र, डॉ. प्रतिमा विश्वकर्मा, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव और सुश्री निधि दुबे के सहयोग से प्रतियोगिता संपन्न कराई।

Photos from St. Joseph's College for Women's post 25/09/2025

*हिंदी कविता लेखन प्रतियोगिता*

आज दि.24/09/2025 को हमारे महाविद्यालय सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर विमेन, सिविल लाइंस, गोरखपुर में लिटरेरी कमेटी के द्वारा "दीप से दीप जले" विषय पर हिंदी कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह विषय प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल पर ही प्रदान किया गया था। प्रतियोगिता में कुल 70 छात्राएं सम्मिलित हुई। प्रतियोगिता का आयोजन लिटरेरी कमेटी की समन्वयक डॉ.ऋचा पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता की इंचार्ज डॉ. एग्नेस फ्लोरा और डॉ. निष्ठा पाण्डेय रहीं; जिन्होंने श्रीमती नमिता श्रीवास्तव, सुश्री कोपल कसौधन और सुश्री दिशा पाण्डेय के सहयोग से प्रतियोगिता संपन्न कराई।

Photos from St. Joseph's College for Women's post 23/09/2025

*English poem Writing Competition*

आज दि.23/09/2025 को हमारे महाविद्यालय सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर विमेन, सिविल लाइंस, गोरखपुर में लिटरेरी कमेटी के द्वारा "New Beginnings" विषय पर English poem writing competition का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 62 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन लिटरेरी कमेटी की समन्वयक डॉ.ऋचा पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता की इंचार्ज डॉ. प्रीति दुबे और डॉ. सुधा यादव रहीं; जिन्होंने डॉ. महिमा त्रिपाठी, श्रीमती श्वेता गुप्ता, सुश्री दिशा पाण्डेय के सहयोग से प्रतियोगिता संपन्न कराई।

Photos from St. Joseph's College for Women's post 20/09/2025

*English Essay Writing Competition*

आज दि.17/09/2025 को हमारे महाविद्यालय सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर विमेन, सिविल लाइंस, गोरखपुर में लिटरेरी कमेटी के द्वारा "Tech Addiction: An Invisible Pandemic" विषय पर English essay writing competition का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 103 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन लिटरेरी कमेटी की समन्वयक डॉ.ऋचा पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता की इंचार्ज डॉ. महिमा त्रिपाठी और डॉ. राजीव मिश्र रहें; जिन्होंने डॉ. मीना पाण्डेय, डॉ. प्रीति दुबे, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सुश्री निष्ठा पाण्डेय के सहयोग से प्रतियोगिता संपन्न कराई।

Photos from St. Joseph's College for Women's post 20/09/2025

आज दिनांक 20 सितम्बर 2025 को महाविद्यालय में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स डे समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी.ए., बी.एससी., एम.ए. एवं बी.एड. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विविध प्रकार के नृत्य एवं गायन से संबंधित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर रॉजर ऑगस्टीन जी ने नवागंतुक विद्यार्थियों को आशीर्वचन एवं महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए तथा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक अंतिम चरण तक पहुँचाया।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। 🇮🇳

Want your school to be the top-listed School/college in Gorakhpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Gorakhpur
273009

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm