दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत
Abhishek Kumar Pandey
Poor Child education ,सामजिक कार्यकर्त्ता
31/12/2025
जय हो
हरहर महादेव
22/02/2024
Admission Open 2024-2025
अक्षय (आंवला) नवमी
〰️〰️🌼〰️🌼〰️〰️
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी अक्षय एवं आंवला नवमी के नाम से मनाई जाती है. इस दिन भगवान विष्णु का पूजन होता है और आंवले के वृक्ष की पूजा भी की जाती है. स्नान, दान, व्रत-पूजा का विधान रहता है. यह संतान प्रदान करने वाली ओर सुख समृद्धि को बढ़ाने वाली नवमी होती है।
भारतीय सनातन धर्म में पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए महिलाओं द्वारा आँवला नवमी की पूजा को महत्वपूर्ण माना गया है। इस वर्ष कार्तिक शुक्ल नवमी दिनांक 2 नवम्बर 2022 दिन बुधवार को ‘अक्षय नवमी’ तथा ‘आँवला नवमी’ है। कहा जाता है कि यह पूजा व्यक्ति के समस्त पापों को दूर कर पुण्य फलदायी होती है। जिसके चलते कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को महिलाएं आँवले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करती हैं। अक्षय नवमी को जप, दान, तर्पण, स्नानादि का अक्षय फल होता है । आँवला नवमी को अक्षय नवमी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन द्वापर युग का प्रारंभ हुआ था। कहा जाता है कि आंवला भगवान विष्णु का पसंदीदा फल है। आंवले के वृक्ष में समस्त देवी-देवताओं का निवास होता है। इसलिए इस दिन आँवले के वृक्ष के पूजन का विशेष महत्व है।
अक्षय नवमी के दिन आंवला वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर खाने का भी विशेष महत्व है। यदि आंवला वृक्ष के नीचे भोजन बनाने में असुविधा हो तो घर में भोजन बनाकर आंवला के वृक्ष के नीचे जाकर पूजन करने के पश्चात् भोजन करना चाहिए। भोजन में सुविधानुसार खीर , पूड़ी या मिष्ठान्न हो सकता है।
इस दिन पानी में आंवले का रस मिलाकर स्नान करने की परंपरा भी है। ऐसा करने से हमारे आसपास से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्रता बढ़ती है, साथ ही ये त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आंवले के रस के सेवन से त्वचा की चमक भी बढ़ती है।
पूजा विधान
〰️〰️〰️〰️
प्रातः काल स्नानादि के अनन्तर दाहिने हाथ में जल, अक्षत्, पुष्प आदि लेकर निम्न प्रकार से व्रत का संकल्प करें -
'अद्येत्यादि अमुकगोत्रोsमुक शर्माहं(वर्मा, गुप्तो, वा) ममाखिलपापक्षयपूर्वकधर्मार्थकाममोक्षसिद्धिद्वारा श्रीविष्णुप्रीत्यर्थं धात्रीमूले विष्णुपूजनं धात्रीपूजनं च करिष्ये'
ऐसा संकल्प कर धात्री वृक्ष (आंवला) के नीचे पूरब की ओर मुखकर बैठें और
'ऊँ धात्र्यै नम:'
मंत्र से आवाहनादि षोडशोपचार पूजन करके निम्नलिखित मन्त्रों से आंवले के वृक्ष की जड़ में दूध की धारा गिराते हुए पितरों का तर्पण करें।
मंत्र
〰️〰️
पिता पितामहाश्चान्ये अपुत्रा ये च गोत्रिण:।
ते पिबन्तु मया द्त्तं धात्रीमूलेSक्षयं पय:।।
आब्रह्मस्तम्बपर्यन्तं देवर्षिपितृमानवा:।
ते पिबन्तु मया द्त्तं धात्रीमूलेSक्षयं पय:।।
इसके बाद आंवले के वृक्ष के तने में निम्न मंत्र से सूत्र लपेटें-
दामोदरनिवासायै धात्र्यै देव्यै नमो नम:।
सूत्रेणानेन बध्नामि धात्रि देवि नमोSस्तु ते।।
इसके बाद वृक्ष की जड़ों को दूध से सींच कर उसके तने पर कच्चे सूत का धागा लपेटना चाहिए। तत्पश्चात रोली, चावल, धूप दीप से वृक्ष की पूजा करें। और आँवले के वृक्ष की 108 परिक्रमाएं करने के बाद कपूर या घी के दीपक से आंवले के वृक्ष की आरती करें तथा निम्न मंत्र से उसकी प्रदक्षिणा करें-
यानि कानि च पापानि जन्मान्तरकृतानि च।
तानि सर्वाणि नश्यन्तु प्रदक्षिणपदे पदे।।
इसके बाद आंवले के वृक्ष के नीचे ब्राह्मण भोजन भी कराना चाहिए और अन्त मे स्वयं भी आंवले के वृक्ष के सन्निकट बैठकर भोजन करें। एक पका हुआ कोंहड़ा (कूष्माण्ड) लेकर उसके अंदर रत्न, सुवर्ण, रजत या रुपया आदि रखकर निम्न संकल्प करें-
'ममाखिलपापक्षयपूर्वकसुखसौभाग्यादीनामुत्तरोत्तराभिवद्धये कूष्माण्डदानमहं करिष्ये'
आज ही विष्णु भगवान ने कुष्माण्डक दैत्य को मारा था और उसके रोम से कुष्माण्ड की बेल उत्पन्न हुई। इसी कारण आज के दिन कुष्माण्ड का दान करने से उत्तम फल मिलता है। इसलिये इसके बाद विद्वान तथा सदाचारी ब्राह्मण को तिलक करके दक्षिणा सहित कूष्माण्ड दे दें और निम्न प्रार्थना करें-
कूष्माण्डं बहुबीजाढ्यं ब्रह्मणा निर्मितं पुरा।
दास्यामि विष्णवे तुभ्यं पितृणां तारणाय च।।
पितरों के शीतनिवारण के लिए यथा शक्ति कम्बल आदि ऊर्णवस्त्र भी सत्पात्र ब्राह्मण को देना चाहिये।
यह अक्षय नवमी 'धात्रीनवमी' तथा 'कूष्माण्ड नवमी' भी कहलाती है। घर में आंवले का वृक्ष न हो तो किसी बगीचे आदि में आंवले के वृक्ष के समीप जाकर पूजा दान आदि करने की परम्परा है अथवा गमले में आंवले का पौधा रोपित कर घर मे यह कार्य सम्पन्न कर लेना चाहिए।
आंवला नवमी की प्रचलित कथा
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
काशी नगर में एक निःसंतान धर्मात्मा और दानी वैश्य रहता था। एक दिन वैश्य की पत्नी से एक पड़ोसन बोली यदि तुम किसी पराए बच्चे की बलि भैरव के नाम से चढ़ा दो तो तुम्हें पुत्र प्राप्त होगा। यह बात जब वैश्य को पता चली तो उसने मना कर दिया लेकिन उसकी पत्नी मौके की तलाश में लगी रही। एक दिन एक कन्या को उसने कुएं में गिराकर भैरो देवता के नाम पर बलि दे दी। इस हत्या का परिणाम विपरीत हुआ। लाभ की जगह उसके पूरे बदन में कोढ़ हो गया और लड़की की प्रेतात्मा उसे सताने लगी। वैश्य के पूछने पर उसकी पत्नी ने सारी बात बता दी। इस पर वैश्य कहने लगा गौवध, ब्राह्मण वध तथा बाल वध करने वाले के लिए इस संसार में कहीं जगह नहीं है, इसलिए तू गंगातट पर जाकर भगवान का भजन कर गंगा स्नान कर तभी तू इस कष्ट से छुटकारा पा सकती है।
वैश्य की पत्नी गंगा किनारे रहने लगी। कुछ दिन बाद गंगा माता वृद्ध महिला का वेष धारण कर उसके पास आयीं और बोलीं यदि ‘तुम मथुरा जाकर कार्तिक नवमी का व्रत तथा आंवला वृक्ष की परिक्रमा और पूजा करोगी तो ऐसा करने से तेरा यह कोढ़ दूर हो जाएगा।’ वृद्ध महिला की बात मानकर वैश्य की पत्नी अपने पति से आज्ञा लेकर मथुरा जाकर विधिपूर्वक आंवला का व्रत करने लगी। ऐसा करने से वह भगवान की कृपा से दिव्य शरीर वाली हो गई तथा उसे पुत्र की प्राप्ति भी हुई।
अक्षय आंवला नवमी मुहूर्त
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अक्षय नवमी पूर्वाह्न का समय- प्रातः 06:30 से मध्यान 11:55 तक रहेगा।
नवमी तिथि प्रारम्भ- 01 नवम्बर रात्रि 11:05 से।
नवमी तिथि समाप्त- 02 नवम्बर प्रातः 09:11 पर।
ब्रह्मावैवर्तपुराण के वचन के अनुसार, अष्टमी विद्धा नवमी ग्रहण करना चाहिये। दशमी विद्धा नवमी त्याज्य है।
अक्षय नवमी पर जीवन की कठिनाइयों में कमी लाने के उपाय
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
👉 अक्षय नवमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से देवी लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न हो घर में सदा के लिए वास करती है।
👉 अक्षय नवमी के दिन अपने स्नान करने के लिए गए जल में आवंला के रस की कुछ बूंदे डालें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा तो जाएगी ही साथ ही माता लक्ष्मी भी घर में विराजमान होंगी।
👉 अक्षय नवमी के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में घी का दीपक प्रज्जवलित करें। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें। संभव हो तो दीपक में केसर भी डाल दें। इससे देवी जल्द प्रसन्न हो कृपा करेंगी।
👉 5 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं। सभी कन्याओं को पीला वस्त्र व दक्षिणा देकर विदा करें। इससे माता लक्ष्मी जी बहुत प्रसन्न होती हैं। अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है।
👉 किसी लंगड़े व्यक्ति को काले वस्त्र और मिठाई दान करें। इस दिन दान देने से देवी दानी के घर में वास करती है। साथ ही उसे अचल सम्पत्ति का वरदान भी देती है।
👉 श्रीयंत्र का गाय के दूध के अभिषेक करें। अभिषेक का जल की छींटे पूरे घर में करें। श्रीयंत्र पर कमलगट्टे के साथ तिजोरी में पर रख दें। इससे अवश्य धन लाभ होता है।
👉 श्यामा गाय की सेवा कर उन्हें हरा चारा खिलाएं। मान्यता है कि गौ माता में सभी देवी- देवताओं का वास होता है इसलिए उनकी सेवा करने से देवी जल्द ही प्रसन्न होती है। और घर में धन वर्षा करती है।
👉 अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है तो अक्षय नवमी के दिन से आरंभ कर 41 दिन लगातार लाल मसूर की दाल की कच्ची रोटी बनाकर मछलियों को खिलाएं इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है कर्ज अथवा भूमि जायदाद संबंधित समस्या में कमी आती है साथ ही माता महालक्ष्मी की कृपा भी बरसती है।
👉 मंगल ग्रह शांति के लिए ब्राह्मणों एवं गरीबों को गुड़ मिश्रित दूध या चावल खिलाएं।
👉 नवमी तिथि की स्वामी देवी दुर्गा हैं ऎसे में जातक को दुर्गा की उपासना अवश्य करनी चाहिए. जीवन में यदि कोई संकट है अथवा किसी प्रकार की अड़चनें आने से काम नही हो पा रहा है तो जातक को चाहिए की दुर्गा सप्तशती के पाठ को करे और मां दुर्गा से अपने जीवन में आने वाले संकटों को हरने की प्रार्थना करे !
पेज को लाइक करें शेयर करें चुनाव संबंधी सभी जानकारी अपडेट होंगे
https://www.facebook.com/matdatajagruktaabhiyangorakhpur
Baba wala Gyan सनातन धर्म हिंदू संस्कृति से जुड़े लेख को पढ़ने के लिए फॉलो करें
आम, इमली, पीपल, बरगद,यह है पर्यावरण के संरक्षक आओ ले शपथ हम 15 अगस्त को लगाएं एक वृक्ष
17/02/2017
मित्रो आप से निवेदन है कि जिस चरण में आप के यहाँ चुनाव हो अपना मतदान जरूर करे।
एक वोट से होती जित और हार
आप का वोट जाये ना बेकार ।
22/11/2016
दिल की कलम से
कुछ राष्ट्रद्रोही बिरोधी ताकतों से बचने की जरूरत।।।।।।।।।।
कोई मुग़ालते में मत रहिये... मोदी ने शायद बीजेपी के कुछ नेताओं और पत्रकारो से भी पंगा ले लिया है जो काले धन में गढे है । शीर्ष पर ये आदमी बहुत अकेला है। उनके गोआ वाले भाषण में ये बात बहुत उभर कर सामने आई हैं। ये शख़्स बहुत ज़िद्दी भी है। भले ये बर्बाद हो जायेगा लेकिन अब यहॉं से ये लौटेगा नहीं। अब मोदी आरपार की लड़ाई में है। अब इनको सिर्फ़ देशवासियों का ही सहारा है।
ज़मीनी नेता होने की वजह से इनमें एक ख़ास क़िस्म का साहस भी है जो कभी-कभी दुस्साहस की सीमा को भी छू आता है।
अगर मोदी इन ५० दिनों में फ़ेल होते हैं तो ये ख़ुद तो ख़त्म हो ही जायेंगे लेकिन देश भी मुसीबत में फँस जायेगा। निजी स्वार्थ में ही सही लेकिन अगले ५० दिन हमें इस आदमी का साथ देना ही पड़ेगा। अब देश दॉंव पर है!!
आप भी साथ दे
एक विनम्र निवदेन ........
आप सभी से निवेदन है की मोदी जी के मीडिया आपको ही बनना पड़ेगा ।
लोगों को असुविधा हो रही हो तो साधारण लोगों को मोदी के खिलाफ करने की कोशिश सिरे चढ़ते देर नही लगती ।
पर मोदी तो आज भारत की सबसे बड़ी धरोहर है इसको संजोये रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है आज।
इसलिए आप सबसे हाथ जोड़कर अपील करता हूँ कि इस युगांतरकारी कार्य में देश आपके धैर्य सहयोग और समर्पण की आवश्यकता महसूस कर रहा है । अगर आपने कभी माँ भारती की जय बोली है ।
भगतसिंह राजगुरु सुखदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित किये है। जय हिन्द के नारे लगाये हैं । नेताजी सुभाष चन्द को आपना आदर्श पुरुष माना है । तो आज आपकी आवश्यकता ये देश महसूस कर रहा है। आज वक्त आ गया है की जिस व्यक्ति ने आपनी मातृभूमि के लिए अपना घर परिवार भाई बान्धव और यहाँ तक की जीवन संगनी को छोड़ कर सब कुछ हमारे उत्थान को ही जीवन का लक्ष्य बनाया हो ।उसे आज हम भी अहसास करा दें की उनका निर्णय किसी भी तरह गलत नही था ।
आज कविवर नीरज की पंक्तिया जीवंत हो रही है।
मेरे हिमालय के पासबानो। गुलिस्तां के बागबानों।
उठो सदियों की नींद तजके तुम्हे वतन फिर पुकारता है।
लिखो बहारों के नाम ख़त ऐसा की फूल बन जाये ये खार सारे।
लगा दो रौशनी की कलमें कि जमीं पर उगने लगें सितारे।।
पलट दो पिछले हिसाब ऐसे ,उल्ट दो गम के नकाब ऐसे,जैसे सोई हुई कली का घूंघट भंवरा उघाड़ता है।
उठो सदियों की नींद ताज के की तुम्हे वतन फिर पुकारता है।।
मित्रो यदि आपकी आत्मा मेरे विचार का साथ देती है तो आपसे अनुरोध है की इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें
21/11/2016
क्या करे क्या ना करे
❌ *आवश्यक सूचना* ❌
________________________________
________________________________
*बैंक खाते में 2लाख रुपया जमा न करें*
मित्रों काले धन को छुपाने के लिए आज कल उद्योगपतियों राजनेताओं ने एक नया रास्ता इख्तियार किया है जिसमे हमारे भाई मित्र फंसते नजर आ रहे हैं।
भाइयों अभी 500/1000 के नोट को केंद्र सरकार ने पूरी तरह से बंद कर दिया जिससे चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है लोगों के घरों में जमा रकम बिलकुल बेकार हो रही है।
जैसा कि हम सबको पता है कि किसी भी व्यक्ति के एकाउंट में ज्यादा से ज्यादा ढाई लाख रुपया जमा किया जा सकता है कई चतुर लोग अपने घर में जमा 500/1000 का नोट अपने विश्वास पात्र भाइयों को दे रहे हैं और उन्हें लालच भी दे रहे हैं कि तुम अपने एकाउंट में जमा कर लो बाद में मुझे दे देना जिसके बदले आप को 20-40 % तक पैसा ईमानदारी के साथ दे दिया जायेगा।
(अर्थात 40 से 80 हजार रूपया)
भाइयों इससे सावधान रहें लालच में न फंसे क्यों की यदि आप BPL कार्ड धारक हैं तो सरकारी
आंकड़ों के अनुसार आप के परिवार की वार्षिक आय ज्यादा से ज्यादा 40 हजार होनी चाहिए और यदि आप APL कार्ड धारक हैं तो आप के परिवार की वार्षिक आय 80 हजार होनी चाहिए ।
अब गलती से लालच में या मित्रता में आप ने 2लाख अपने एकाउंट में जमा कर दिया और फिर निकाल लिया फिर आप का APL/BPL कार्ड निरस्त कर दिया जायेगा ।
आप के एकाउंट पर सरकार की पैनी नजर है।
भाइयों जरा सी गलती से आप अपना बहुत
*बड़ा नुकसान कर लेंगे और देश के राजनेता कहेंगे हमने देश से APL/BPL कार्ड खत्म कर दिया*
अर्थात देश से गरीबी ख़त्म कर दी परंतु सत्य यही होगा कि आम आदमी गरीब आदमी और भी गरीब
हो जायेगा बेमौत मारा जायेगा किसी तरह दो बक्त
का खाना नसीब होता है वो भी छीन लिया
जायेगा।
*सावधान रहें, सतर्क रहें, लालच से बचें ।*
धन्यवाद.......................
🌹💥 *महत्त्वपूर्ण सूचना* 💥🌹
1⃣ *बीपीएल कार्ड धारक* जो कि लोगों के बहकावे में आकर अपने *बैंक खाते में ₹ 40000/-* या इससे अधिक राशि जमा कर रहे हैं, तो इसके बाद वह लोग *बीपीएल* नहीं रहेंगे।
इसलिए *दूसरों का काला धन अपने खाते में सोच समझकर जमा करवायें। नहीं तो आधी तज सारी को धावै, आधी रहा न सारी पावै।*
▶ *मनरेगा* में काम करने वाले मजदूर यदि अपने *बैंक खाते में ₹ 30000/- या इससे अधिक* जमा करते हैं तो वह *मनरेगा योजना में मजदूरी करने के अधिकारी* नहीं रहेंगे।
3⃣ *विद्यार्थियों के खातों में रुपये जमा करने से वह सरकारी छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अधिकार खो देंगे।*
4⃣ *किसान क्रेडिट कार्ड* लेने वाले किसान मात्र अपनी फसल की बिक्री से प्राप्त रुपया ही जमा करना चाहिए। *इसके अतिरिक्त यदि किसी भी प्रकार का काला धन किसी के द्वारा जमा किया जायेगा। तो वह दण्ड का भागी होगा।*
🙏 कृपया देश के *गरीब मजदूर किसान भाइयों को समझाइये और इस सन्देश को अधिक से अधिक फॉरवर्ड कीजिए* जिससे कोई गरीब मजदूर किसान किसी के बहकावे या लालच में आकर स्वयं का नुकशान न कर बैठें
शेयर करो मित्रो भाइयो व बहनों
बचपन से बड़े बुजुर्गों ने बताया था कि किस तरह तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की एक अपील पर, पूरे देश ने सप्ताह में एक दिन खाना छोड़ दिया था। उस वक़्त युद्ध के हालात थे और देश में अनाज की भारी कमी थी। तब पूरे भारत ने एक होकर अपने प्रधानमंत्री का साथ दिया था। शायद उसी वक़्त मेरे दिल में देशभक्ति (और देश के लिए कुछ करने का) अंकुर फूटा था। तभी से मैंने छोटी-छोटी बातों से देशहित में कुछ न कुछ करने की कोशिश की है। अब एक और बड़ा अवसर आया है। परेशानी और कष्ट तो सबको है, लेकिन क्या हम अपनी और अपने देश की बेहतरी के लिए, इतना भी नहीं कर सकते? ये एक अवसर है..देशहित में कुछ करने का, आइये एक होकर इस संकट का सामना करें। एक-दूसरे की मदद करें। कुछ देश विरोधी ताकते जो इस अभियान को नष्ट करने में लगी है जैसे कुछ राजनितिक पार्टी जिनकी हुंकार ही काला धन है वो कब चाहेगे की मोदी सफल हो ।सावधान मित्रो भारत देश बदल रहा है।
जय हिंद जय मोदी ताऊ
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Telephone
Website
Address
Gorakhpur
Gorakhpur
273001