17/08/2026
सेंट एंड्र्यूज़ इंटर कॉलेज, गोरखपुर में नशा मुक्ति का लिया गया संकल्प*
*10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग एवं राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के तत्वावधान में चलाए जा रहे “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान–2026” के अंतर्गत विशेष नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं नशा-मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना था । वक्ताओं ने बताया कि आत्म-जागरूकता, सकारात्मक चिंतन और राजयोग के माध्यम से व्यक्ति अपनी इच्छाशक्ति एवं आत्म-नियंत्रण को मजबूत कर नशे जैसी बुरी आदतों से स्वयं को दूर रख सकता है।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं उपस्थितजनों ने एक स्वर में संकल्प लिया—
“मैं स्वयं नशा नहीं करूँगा/करूँगी तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करूँगा/करूँगी।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रभात कुमार राय ने इस अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना केवल परिवार या विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी छात्र / छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने मित्रों और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें, जिससे की नशा मुक्त नये भारत 🇮🇳 का निर्माण किया जा सके ।
“नशे को कहें ना—स्वस्थ जीवन को कहें हाँ।”🙌