02/03/2026
Article in Inqalab newspaper on 28 February..
MADRSA NOORIYA KHAIRIYA is one such MINORITY INSTIT UTION., 25 km away from Gorakhpur, at a place known as Baghi Bhari, Pipiganj town.
02/03/2026
Article in Inqalab newspaper on 28 February..
19/08/2025
16/08/2025
आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरसा नूरिया खरिया बगही भारी पीपी गंज गोरखपुर में प्रबंधक सैयद इज़हार अहमद ने तिरंगा फहराया और आज़ादी के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने राष्ट्रगान, भाषण और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
इसके बाद बच्चों में मिठाइयाँ और पुरस्कार वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुहम्मद काशिफ, सैयद खालिद हुसैन, काज़ी तौकीर, नियाज़ अहमद और अतिथिगण उपस्थित थे।
14/07/2025
मदरसा नूरिया खैरिया का 13 जुलाई 2025 को अंजुमन तलीमाते दीन के ज़िम्मेदारों के एक ग्रुप ने तालीमी बेदारी मुहिम के लिए दौरा किया । इस मे मोहम्मद इफ़राहीम , डॉक्टर ताहिर अली सब्ज़पोश , ऑर्गनाइज़र क़ाज़ी कलीमुल हक़ और मौलाना सालिम साहब थे। इस मौक़ा पर मदरसे के मैनेजर सैय्यद इजहार अहमद, सैयद खालिद हुसैन , मो काशिफ सिद्दीकी, हाफ़िज़ अरबाज़ मौजूद थे ।
*आवश्यक सूचना*
*एक वर्षीय उर्दू डिप्लोमा कोर्स* एवं *एक वर्षीय अरबी सर्टिफिकेट कोर्स* (*जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली, भारत सरकार से संबद्ध है*) का फॉर्म भरा जा रहा है। यह कोर्स मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा पूरे भारत में होता है। किसी भी धर्म, जाति, मज़हब के छात्र व छात्राएं इस फॉर्म को भर सकते हैं। डिप्लोमा कोर्स को करने के बाद उर्दू वह अरबी से संबंधित कहीं भी वैकेंसी निकलती है, तो आवेदन किया जा सकता है। 8th कक्षा पास कोई भी छात्र व छात्राएं इस फॉर्म को भर सकते हैं। जो भी छात्र व छात्राओं को फॉर्म भरना है वे मदरसा नूरिया खैरिया में आकर या ऑनलाइन माध्यम से फार्म भर सकते हैं। पूरे भारत के किसी भी कोने से जो बच्चे फॉर्म भरना चाहते हैं वह ऑनलाइन माध्यम से मेरे पास फार्म भर सकते हैं।
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 28 फरवरी है।
*फॉर्म भरने के लिए संपर्क करें------*
*मदरसा नूरिया खैरिया बगही भारी पीपीगंज गोरखपुर गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)*
*मो. न. 7068930786
, 7905245558, 9839197969
26/01/2025
Madrasa Nooriya Khairiya में आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर Alhoda Welfare Association के सचिव/प्रबन्धक Syed Izhar Ahmad ने झंडारोहण किया। उसके बाद मदरसा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम , नात, देशभक्ति गीत, भाषण आदि प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एडवोकेट सैयद खालिद हुसैन,प्रदीप कुमार , फैयाज अहमद, एहसानुल्लाह,शमशाद आलम, सैयद खालिद हुसैन, मोहम्मद काशिफ, हाफिज इरशाद आदि मौजूद थे।
31/12/2024
15/08/2024
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मदरसा नूरिया खैरिया, बगही भारी पीपीगंज गोरखपुर में मुख्य अतिथि मौलाना गुफरान नदवी साहब , संपादक सच्चा राही, मासिक पत्रिका मदरसा नदवतुल उलमा लखनऊ द्वारा झंडारोहण किया गया और प्रबंधक द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत के पश्चात विभिन्न देशभक्ति गीत और तकरीर की गई , जिसमे मदरसा के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। ।मकबूल खान साहब द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया, अंत में मुख्य अतिथि द्वारा एक ओजस्वी तथा ज्ञानवर्धक भाषण दिया गया। इस अवसर पर शिक्षक सैयद खालिद हुसैन, मोहम्मद काशिफ, तारिक यासीन, शमशाद आलम , एहसानुल्लाह , मोहम्मद रईस, तथा गणमान्य अतिथि मोहम्मद फैयाज,प्रदीप जैसवाल रामा जायसवाल आदि उपस्थित थे।