Saraswati Shishu Mandir Pakkibag Gorakhpur

Saraswati Shishu Mandir Pakkibag Gorakhpur

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Saraswati Shishu Mandir Pakkibag Gorakhpur, School, Pakkibag, Gorakhpur.

Photos from Saraswati Shishu Mandir Pakkibag Gorakhpur's post 18/08/2026

सांस्कृतिक चेतना के जागरण का माध्यम है संस्कृति बोध परियोजना - अवध नारायण पाण्डेय

गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में 'संस्कृति बोध परियोजना' अभियान का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त अभियंता एवं समाज सेवी माननीय अवध नारायण पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक चेतना के जागरण का माध्यम है संस्कृति बोध परियोजना। वर्तमान समय में भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों का संरक्षण आवश्यक है। नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, महान परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी मांग है। अखिल भारतीय संस्कृति बोध परियोजना विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण और अपनी संस्कृति के प्रति गौरव का भाव जगाने का एक उत्कृष्ट माध्यम है। शिक्षा का असली उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बालक को अपनी जड़ों से जोड़े रखना है।

इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग गोरखपुर के संस्कृति बोध परियोजना के संयोजक और गोरखपुर के आचार्य श्री देवेन्द्र नाथ पाण्डेय ने परियोजना के उद्देश्यों एवं इसकी रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रान्त के सभी विद्यालयों में संस्कृति ज्ञान परीक्षा, निबंध, चित्रकला, और प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं में भारत के इतिहास, भूगोल, ऋषि परंपरा, महान वैज्ञानिकों और सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाई जाएगी। यह परीक्षा केवल छात्रों तक सीमित न होकर समाज में भारतीय चिंतन का विस्तार करने का कार्य करती है।

कार्यक्रम के अंत में संस्कृति बोध परीक्षा में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने और इसे जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह जी, उप प्रधानाचार्य श्री रामकेवल शर्मा जी सहित समस्त आचार्य- आचार्या उपस्थित रहे।

Vidya Bharati Akhil Bhartiya Shiksha Sansthan Vidya Bharti Purvi Uttar Pradesh Vidya Bharati- Goraksh Prant विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद-Vbabpcp शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत गोरखपुर

Photos from Saraswati Shishu Mandir Pakkibag Gorakhpur's post 15/08/2026

वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें - प्रान्त प्रचारक रमेश जी

गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (10+2), पक्कीबाग, गोरखपुर में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त प्रचारक रमेश जी ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके बलिदान को केवल स्मरण ही नहीं करना चाहिए, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प भी लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही ज्ञान, संस्कृति और सभ्यता की दृष्टि से विश्व का मार्गदर्शन करता रहा है। संविधान में भी भारत की पहचान “इंडिया, दैट इज भारत” के रूप में की गई है। आज प्रत्येक बालक को अपने देश, अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा और अपनी पहचान को समझने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आज का भारत आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जिस देश को कभी लाचार समझा जाता था, वही भारत आज विज्ञान, तकनीक, स्वास्थ्य और वैक्सीन निर्माण सहित अनेक क्षेत्रों में विश्व के देशों का सहयोग कर रहा है। आज आवश्यकता केवल देश के लिए मरने की नहीं, बल्कि देश के लिए जीने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने की है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शशि भूषण जी पूर्व नौसेना अधिकारी ने कहा कि “देश रहेगा तो हम रहेंगे, राष्ट्र प्रथम का भाव ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। मातृभूमि हमारा गौरव है।” उन्होंने विद्यार्थियों से देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रान्त प्रचारक जी के द्वारा मेधावी विद्यार्थियों सहित आचार्य श्री अमर सिंह जी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया, विद्यालय के छात्र बाल कलाकार आर्यन बाबू जी प्रस्तुति से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

अतिथि परिचय प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह जी ने कराया। आभार ज्ञापन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री रामकेवल शर्मा जी ने किया, संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन आचार्य एस.पी.एन. सिंह जी एवं आचार्या श्रीमती प्रियंवदा सिंह जी के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ शैलेश सिंह जी प्रान्त मंत्री विद्या भारती गोरक्ष प्रान्त, प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार जी, श्री ओम जालान जी, श्री बलराम अग्रवाल जी, डॉक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी, श्री अजीत सरिया जी, श्री मृत्युंजय शुक्ला सहित पूर्व छात्र परिषद, विद्वत् परिषद, मातृ भारती की बहने, अभिभावक गण सहित विद्यालय के आचार्य आचार्या, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Vidya Bharati Akhil Bhartiya Shiksha Sansthan Vidya Bharti Purvi Uttar Pradesh Vidya Bharati- Goraksh Prant विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद-Vbabpcp #स्वतंत्रतादिवस

ssmpakkibag ManishDubey is live! 15/08/2026

80 वाँ स्वतंत्रता दिवस लाइव

ssmpakkibag ManishDubey is live! Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

Photos from Saraswati Shishu Mandir Pakkibag Gorakhpur's post 13/08/2026

सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन

450 ​छात्र-छात्राओं को सिखाए गए जीवन-कौशल और कैंपिंग के हुनर।

सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन योग एवं दीक्षांत समारोह के साथ अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
​शिविर के तृतीय एवं अंतिम दिवस की शुरुआत योग सत्र से हुई। समापन अवसर पर स्काउट-गाइड की जिला सचिव रंजना राय जी, स्काउट-गाइड प्रशिक्षक अक्षांश मिश्रा जी, गौरव मिश्रा जी एवं अक्षांत तिवारी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​द्वितीय दिवस: प्रशिक्षुओं को स्काउट-गाइड के सिद्धांतों की थ्योरी कक्षाएं दी गईं तथा व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की उपयोगी गांठें बांधने की विधियां सिखाई गईं।

​तृतीय दिवस: अंतिम दिन छात्रों को उन्नत स्तर की विभिन्न गांठों का अभ्यास कराया गया एवं आपातकालीन परिस्थितियों के लिए कैंपिंग (तंबू लगाने) एवं भोजन बनाने की कला सिखाई गई।

​मूल्यांकन एवं दीक्षांत: प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के सीखे गए कौशलों का मूल्यांकन किया गया। अंतिम सोपान में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह जी द्वारा उत्तीर्ण प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस शिविर में कुल 410 छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

​कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह जी ने सफल प्रशिक्षण हेतु स्काउट-गाइड जिला सचिव रंजना राय जी एवं प्रशिक्षकों की टीम को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
​यह संपूर्ण तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आचार्या श्रीमती मंजरी यादव जी की कुशल देख-रेख एवं संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य श्री राम केवल शर्मा जी, श्रीमती अरुणिमा श्रीवास्तव, श्री अभिषेक यादव, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राएं एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

#स्काउटगाइड #विद्याभारती

Vidya Bharati Akhil Bhartiya Shiksha Sansthan Vidya Bharti Purvi Uttar Pradesh

13/08/2026

राष्ट्र की जय चेतना का गान वंदे मातरम्
राष्ट्र भक्ति प्रेरणा का गान वंदे मातरम्!!

वंदे मातरम् के 150 वर्ष....
#वंदे_मातरम् ्ष

Photos from Saraswati Shishu Mandir Pakkibag Gorakhpur's post 11/08/2026

अनुशासन, एकजुटता और राष्ट्रभक्ति सिखाता है स्काउट-गाइड प्रशिक्षण- रंजना राय

सरस्वती शिशु मन्दिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ। इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि जिला सचिव (स्काउट-गाइड) श्रीमती रंजना राय ने कहा कि "हम एकजुट होकर ही राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर ले जा सकते हैं। जीवन में सफलता प्राप्त करने की सबसे पहली कुंजी अनुशासन है, और स्काउट-गाइड प्रशिक्षण हमारे अंदर अनुशासन और राष्ट्रभक्ति जैसे गुणों का बीजारोपण करता है। उन्होंने विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और अनुशासन के विकास पर बल दिया। छोटी-छोटी कविताओं और प्रेरणादायी गीतों के माध्यम से उन्होंने ने छात्रों में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। उन्होंने प्रभु श्री राम एवं भ्राता लक्ष्मण के अमर भाई-प्रेम का उदाहरण देते हुए जीवन में भ्रातृत्व, नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व को सहजता से समझाया।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन 'वंदना सभा' में दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उनके साथ स्काउट-गाइड शिक्षिका पायल जी एवं शिक्षक अक्षांश जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय की आचार्या श्रीमती मंजरी यादव जी के द्वारा अतिथि परिचय कराया गया उन्होंने उनके समाज व शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना की।

प्रशिक्षण शिविर को दो सत्रों में आयोजित किया गया।
प्रथम सत्र में विद्यार्थियों को स्काउट एवं गाइड के गौरवशाली इतिहास तथा इसके आधारभूत सिद्धांतों व नियमों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
द्वितीय सत्र में मैदान पर व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इसमें विद्यार्थियों को मार्च पास्ट, गांठ बांधना, प्राथमिक चिकित्सा और खेल-खेल में अनुशासन सीखने की विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह जी ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शिविर में सिखाई गई बातों को अपने दैनिक जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री रामकेवल शर्मा जी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

#स्काउटगाइड #विद्याभारती

Vidya Bharati Akhil Bhartiya Shiksha Sansthan Vidya Bharti Purvi Uttar Pradesh

Photos from Saraswati Shishu Mandir Pakkibag Gorakhpur's post 04/08/2026

सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग के खिलाड़ियों का डंका:

क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में 🥇21 स्वर्ण पदक सहित कुल 30 पदक जीते, विजेताओं का हुआ सम्मान!

अनुशासन और निरंतर प्रयास की सीख देते हैं खेल - डॉ. राजेश सिंह

गोरखपुर।
सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर के विद्यार्थियों ने विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (2026-27) में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह संपूर्ण प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर, माधव ज्ञान केंद्र खरकौनी (नैनी, प्रयागराज) में 2/08/2026 को संपन्न हुई।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 31 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए कुल 21 🥇स्वर्ण (Gold), 7 🥈रजत (Silver) और 🥉2 कांस्य (Bronze) पदक अपने नाम किए।
उपरोक्त प्रतियोगिता में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के 49 जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

विजेता खिलाड़ियों के सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह जी ने सभी पदक विजेताओं, खेल आचार्यों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने कहा कि "खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये जीवन में अनुशासन, धैर्य और निरंतर प्रयास करने की सीख देते हैं। हमारे भैया-बहनों ने जिस समर्पण और खेल भावना के साथ मैदान में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है, वह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।"

प्रतियोगिता में प्रदर्शन का विवरण विद्यालय के भैया-बहनों (छात्र-छात्रा वर्ग) ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी:

छात्र वर्ग (भैया):
जुडो: 🥇07 स्वर्ण पदक
कुश्ती: 🥇04 स्वर्ण पदक
कुराश: 🥇05 स्वर्ण पदक

कुल स्वर्ण पदक: 16

छात्रा वर्ग (बहने):
जुडो: 🥇02 स्वर्ण पदक
कुराश: 🥇03 स्वर्ण पदक

कुल स्वर्ण पदक: 05

कार्यक्रम का संचालन श्री अभिषेक यादव ने किया इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री राम केवल शर्मा जी, श्रीमती माण्डवी सिंह जी, शारीरिक प्रमुख श्री दीपेन्द्र सिंह जी, शारीरिक के आचार्य श्री रवि निगम जी, श्री अरविंद दुबे जी, आचार्य श्री सदानन्द यादव जी, श्री देवेन्द्र जी, श्रीमती मंजरी यादव जी, श्रीमती शिल्पी सिंह जी, श्रीमती रूपाली जी, श्री सदानंद पांडे जी सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

Photos from Saraswati Shishu Mandir Pakkibag Gorakhpur's post 02/08/2026

सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में प्रधानमंत्री के 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' संदेश का हुआ सजीव प्रसारण

गोरखपुर
दिनांक: 02 अगस्त 2026

गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (10+2), पक्कीबाग, गोरखपुर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल (गोरक्ष प्रांत) के तत्वावधान में 'नशा मुक्त भारत-विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के नाम दिए गए "नशा मुक्त युवा - विकसित भारत" संदेश का सजीव (लाइव) प्रसारण विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों द्वारा सामूहिक रूप से देखा व सुना गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह जी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है. विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को सुदृढ़ करना है।

प्रधानमंत्री के संबोधन के प्रमुख बिंदु:
* देशभर में 28 हजार से अधिक स्थानों से 1 करोड़ से अधिक युवा इस अभियान से सीधे जुड़े।

* प्रधानमंत्री जी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं को ड्रग्स जैसी घातक लत से दूर रहना होगा।

* उन्होंने शिक्षकों एवं प्रोफेसरों से शिक्षण संस्थानों में नशे के खिलाफ निरंतर मुहिम चलाने की अपील की।

* नशे से बाहर निकलने वाले युवाओं को समाज का 'योद्धा' बताते हुए उनका सम्मान करने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया।

इस राष्ट्रव्यापी अभियान में पूज्य अम्मा, गुरुदेव श्री श्री रविशंकर, पूज्य दाजी, डॉ. चिन्मय पंड्या और स्वामी ब्रह्मविहारी जी समेत प्रमुख आध्यात्मिक गुरुओं के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल सम्मिलित रहे। कार्यक्रम को 125 से अधिक आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठनों (ब्रह्माकुमारीज, इस्कॉन, चिन्मय मिशन आदि) का सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य श्री रामकेवल शर्मा जी, विद्यालय परिवार, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन पूरे प्रांगण में 'भारत माता की जय' के जयघोष और एक नशामुक्त, समृद्ध भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Photos from Saraswati Shishu Mandir Pakkibag Gorakhpur's post 01/08/2026

सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में विज्ञान सप्ताह के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

गोरखपुर।

सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत आज विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि विद्या भारती द्वारा महान भारतीय रसायनज्ञ आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 25 जुलाई से 02 अगस्त तक विज्ञान सप्ताह का आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम में आज विद्यालय में विज्ञान विषय पर आधारित भाषण, प्रश्नोत्तरी (क्विज़) और वाद-विवाद (डिबेट) प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसके साथ ही छात्रों को आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जी के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र (Documentary) भी दिखाया गया। आयोजित प्रतियोगिताओं में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के भैया-बहनों ने बड़े उत्साह एवं ऊर्जा के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री राम केवल शर्मा जी एवं आचार्य श्री रवि तिवारी जी ने आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जी के जीवन, उनके संघर्षों और भारतीय विज्ञान में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर भैया बहनों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन आचार्य श्री अभिषेक यादव जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह जी, विज्ञान विषय के सह-प्रांत प्रमुख श्री जगमोहन जी, इंटरमीडिएट प्रभारी आचार्य श्री शिवेंद्र मिश्रा जी, आचार्य श्री फणीश तिवारी जी, आचार्य श्री धर्मेंद्र यादव जी एवं आचार्य श्री चंद्रमणि दुबे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

#विज्ञान_सप्ताह #विद्याभारती

30/07/2026

Saraswati Shishu Mandir Pakkibag Gorakhpur

Want your school to be the top-listed School/college in Gorakhpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Pakkibag
Gorakhpur
273001