शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत गोरखपुर

शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत गोरखपुर

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत गोरखपुर, College & University, saraswati shishu mandir pakkibag, Gorakhpur.

Photos from शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत गोरखपुर's post 26/01/2026

#पद्मश्री सम्मान
संघ के प्रचारक से विद्या भारती के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में वन लाइफ वन मिशन को समर्पित राजगढ़ मध्य प्रदेश के गौरव आदरणीय श्री मोहनजी नागर का जीवन ध्येय को समर्पित रहा है। आज भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने का निर्णय किया है।
आदरणीय मोहन जी नागर को एवं उनके समस्त इष्ट मित्र, परिजन व असंख्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
जग सिरमौर बनाएं भारत......
यही ध्येय पथ पर बढ़े चलें.....

Photos from Vidya Bharati- Goraksh Prant's post 26/01/2026

७७ वें “गणतंत्र दिवस⁠" ⁠की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳

Photos from Vidya Bharati- Goraksh Prant's post 16/01/2026
04/01/2026

#विद्याभारती
शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रान्त में चल रहे सरस्वती शिशु/विद्या मन्दिरों (10+2) C.B.S.E. एवं U.P. BOARD हेतु निम्नलिखित विषयों के आचार्यों की आवश्यकता है।

● शिशु मन्दिर स्तर (पी. आर.टी.) विषय हिन्दी / संस्कृत (पुरूष 01 महिला 01) स्नातक में हिन्दी व संस्कृत, अंग्रेजी (पुरूष 05 महिला 01), गणित (पुरूष 03), विज्ञान (पुरूष 02 महिला 02) सामाजिक विज्ञान (पुरूष 03 महिला 01), कम्प्यूटर (पुरुष 02), संगीत (महिला 01 नृत्य हेतु) संगीत हेतु संगीत प्रभाकर ।

(योग्यता स्नातक बी०एड० (ब्रिज कोर्स /बी०टी०सी०/डी०एल०एड० कम्प्यूटर हेतु स्नातक के साथ ओ लेवल या कम्प्यूटर साइंस में स्नातक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से। CTET/TET पास होना अनिवार्य।)

● विद्या मन्दिर स्तर (टी.जी.टी.) विषय- हिन्दी (पुरुष 06), अंग्रेजी (पुरुष 02 महिला 03), गणित (पुरुष 03 महिला 04), विज्ञान (पुरुष 01 महिला 02), सामाजिक विज्ञान (पुरुष 01 महिला 02), संगीत (पुरुष 01 महिला 01), संस्कृत (पुरुष 03 महिला 01), कम्प्यूटर (पुरुष 03), संगीत हेतु संगीत प्रभाकर, सामाजिक विषय हेतु स्नातक स्तर पर समाज शास्त्र / भूगोल / इतिहास / राजनीति शास्त्र / अर्थशास्त्र में से दो विषय एवं अग्रेजी भाषा में दक्षता अपेक्षित है।

(स्नातक बी०एड० कम्पयूटर हेतु स्नातक के साथ बी०सी०ए० या बी०एस०सी कम्प्यूटर साइंस, CTET/TET पास होना अनिवार्य)

● विद्या मन्दिर स्तर 10+2 (पी.जी.टी.) विषय हिन्दी (पुरूष 01), अंग्रेजी (महिला 01), गणित (पुरुष 02), भौतिक विज्ञान (पुरूष 02 महिला 01), रसायन विज्ञान (पुरुष 02), कम्प्यूटर (पुरूष 01) जीव विज्ञान (महिला 01), गृह विज्ञान (महिला 01), शारीरिक शिक्षा (महिला 01)

(योग्यता - सम्बन्धित विषय में परास्नातक व बी०एड०)
-कम्प्यूटर हेतु (एम०सी०ए० या एम०टेक०, बी०एड०)
-शारीरिक शिक्षा हेतु एम०पी०एड० (एन०सी०सी० अनिवार्य एवं एन०एस०एस० को वरीयता)।

● कार्यालय सहायक (पुरुष 05 महिला 01 +5 वर्ष का अनुभव)

योग्यता - वाणिज्य में स्नातक, (टैली व कम्प्यूटर की सम्पूर्ण जानकारी हिन्दी व अंग्रेजी टाइप)

● लाइब्रेरियन - (पुरूष 01) योग्यता - Graduate in Library Science

नोट-1. आवेदन ऑनलाइन https://vbgp.ssmpakkibag.com/ से आवेदन किया जायेगा। आवेदन की अन्तिम तिथि 10/02/2026।

2. लिखित परीक्षा दिनांक 22 फरवरी 2026, दिन रविवार व साक्षात्कार 01 मार्च 2026 को सरस्वती शिशु मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुभाष चन्द्र बोस नगर (सूर्य कुण्ड), गोरखपुर में प्रातः 10:00 बजे से सम्पन्न होगी। तिथि में आवश्यकतानुसार परिवर्तन है सकता है।

3. आवेदन शुल्क रु० 400/- ऑनलाइन देय होगा।

4. विशेष जानकारी हेतु कार्यालय अवधि प्रातः 10:30 बजे से सायं 5 बजे तक मो०नं० 9918284255, मो०नं०- 9807933647 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

5. नियुक्ति गोरक्ष प्रान्त के किसी भी विद्यालय में होगी तथा सेवा गोरक्ष प्रान्त व पूर्वी उ०प्र० क्षेत्र में कहीं भी स्थानान्तरणीय होगी।

6. वेतनमान विद्या भारती की योजनानुसार देय होगा। मानदेय का भुगतान विद्यालय की आय के अनुसार निर्धारित होगा।

7. आयु 1 अप्रैल 2026 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य ।

8. सभी नियुक्तियां विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की सेवा नियमावली के अन्तर्गत अनुमन्य है।

आलोकः लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी निम्नलिखित प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होंगे-(1). आवेदित फार्म का प्रिंट (2). जमा किये गये फीस की रसीद (3). चार फोटो (4.) मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रति की स्व हस्ताक्षरित प्रति (5) मूल आई डी व आई डी छाया प्रति।

भवदीय
(प्रान्त मंत्री)
डॉ. शैलेश सिंह

Photos from Saraswati Vidya Mandir Senior Secondary School Rambagh Basti's post 03/01/2026
Photos from शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत गोरखपुर's post 03/01/2026

विद्या भारती एक राष्ट्रीय शैक्षिक आंदोलन : देशराज शर्मा
रांची। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा रांची में आयोजित अखिल भारतीय प्रचार विभाग एवं अभिलेखागार विभाग की दो दिवसीय संयुक्त बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री श्री देशराज शर्मा ने कहा कि विद्या भारती केवल विद्यालय संचालित करने वाला संगठन नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय शैक्षिक आंदोलन है।
उन्होंने कहा कि विद्या भारती वर्तमान में देश के 684 जिलों में 24,000 से अधिक शिक्षण संस्थानों के माध्यम से संस्कारयुक्त शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में विद्या भारती के देशभर के 11 क्षेत्रों के प्रदेशों से लगभग 100 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रचार संयोजक श्री सुधाकर रेड्डी ने राष्ट्रीय गतिविधियों का वृत्त प्रस्तुत किया तथा अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख डॉ. सौरभ मालवीय ने पत्रिकाओं को विद्या भारती की वैचारिक धरोहर बताया। बैठक के दौरान पत्रिकाओं का विमोचन एवं #प्रचार_विभाग की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। संचालन डॉ. रामकुमार भावसार ने किया।
बैठक में राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्माजी राव, क्षेत्र मंत्री राम अवतार नारसरिया, क्षेत्र संगठन मंत्री ख्यालीराम, विद्या विकास समिति झारखंड के सचिव नकुल शर्मा, प्रदेश मंत्री डॉ. ब्रजेश कुमार, अखिल भारतीय सोशल मीडिया प्रमुख आलोक तिवारी, डॉ. रामकेश पांडे, अखिलेश कुमार, विवेक नयन पांडे, गोपाल विश्वकर्मा, डॉ. अजय पाठक सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय, क्षेत्रीय संयोजक वीरेंद्र पाण्डेय, हरेन्द्र श्रीवास्तव, उमाशंकर तथा गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचार संयोजक अंकित कुमार गुप्ता, प्रशांत जी आदि उपस्थित रहे।


Vidya Bharati- Goraksh Prant

Photos from Saraswati Vidya Mandir Senior Secondary School Rambagh Basti's post 24/12/2025

विद्या मंदिर रामबाग में मनाई गयी मालवीय और अटल बिहारी बाजपेयी जयंती

Want your school to be the top-listed School/college in Gorakhpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Saraswati Shishu Mandir Pakkibag
Gorakhpur
273001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm