22/04/2026
दिनांक 21 अप्रैल 2026 पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान मे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं की मानव श्रृंखला बनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी ने कहा कि नारी ही शक्ति का केंद्र है और राष्ट्र के उत्थान में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक व पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ शोभित श्रीवास्तव ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प यथार्थ रूप तभी लेगा जब नारी शक्ति को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी सतीश चंद ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
14/04/2026
आज पंडित त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभू राम तुर्कवालिया गोरखपुर में भारत के संविधान निर्माता और महान समाज सुधारक डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी जी के द्वारा डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा उनके जीवन संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर भाषण कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
प्रधानाचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ अंबेडकर ने शिक्षा समानता और सामाजिक न्याय के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री पन्ने लाल गुप्ता जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने और शिक्षा को जीवन का मुख्य लक्ष्य बनाने के लिए प्रेरितकिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक डॉ शोभित श्रीवास्तव जी ने विद्यार्थियों को बाबा साहब के संघर्षों से भरे जीवन के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किया।
उद्बोधन के क्रम में शिक्षक श्री धीरेंद्र मणि त्रिपाठी जी ने विद्यार्थियों से कहा की किस प्रकार बाबा साहब ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार प्रदान करते हुए समानता के पथ को सदैव के लिए गतिशील बनाया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर एन त्रिपाठी जी ने बाबा साहेब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक ऐसा नाम है जिनका जीवन भारत में समानता स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को समर्पित था।
विद्यालय के सभी शिक्षक गण कर्मचारी गण एवं विद्यार्थी गणों ने बाबा साहेब के बताए गए मार्ग पर चलने तथा समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री सत्येंद्र कुमार श्री धीरेंद्र मणि त्रिपाठी श्री वितेश कुमार तिवारी श्री सतीश चंद्र एवं सभी सिक्षनेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
12/02/2026
स्वयं सेवकों ने चलाया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान।
दिनांक 11/02/2026 को पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभूराम तुर्कवालिया गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन सभी इकाइयों द्वारा चयनित गांव, तुर्कवालिया टोला रामनगर गोरखपुर में कार्यक्रम अधिकारीयों श्री भोलाश्री, मुजम्मिल अहमद व श्री सतीश चन्द जी के नेतृत्व में सभी स्वयं सेवक सेविकाओं ने साइबर क्राइम के तहत घर घर जाकर लोगो को साइबर सुरक्षा के विषय में जागरूक किया और डिजिटल साक्षरता के विषय में समझाया
शिविर के छठवें दिवस के अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी जी ने अपने सम्बोधन में छात्र छात्राओं को डिजिटल साक्षरता के विषय में समझाया और कहा कि आज मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट और A.I. के युग में हमें डिजिटल रूप से साक्षर होने तथा अन्य लोगो को साक्षर करने की आवश्यकता है। उन्होनें इन सभी तकनीकों का सही उपयोग करने तथा सतर्कता बरतने के विषय में जानकारी दी जिससे हम सभी इनसे होने वाले दुष्प्रभावों से बच सकें। उन्होनें साइबर सुरक्षा के बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी भोलाश्री ने लक्ष्य गीत गाया जिसे सभी ने दोहराया।
तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी श्री मुजम्मिल अहमद जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज डिजिटल तकनीक,A.I. सहित कंप्यूटर,मोबाइल और इंटरनेट हमारे जीवन का अपरिहार्य अंग है। पंरतु इनका सभी प्रयोग हो और उनके दुष्प्रभावों से हम बच सकें इसके लिए हमे डिजिटल साक्षर होने की तथा दूसरों को जागरूक करने की नितांत आवश्यकता है।
तत्पश्चात जलपान करने के बाद सभी स्वयं सेवक सेविका ग्राम तुर्कवालिया में सेवा एवं जागरूकता के कार्य हेतु प्रस्थान कर गए।
शिविर में निर्धारित कार्यक्रम आयोजित हुए।
इस अवसर पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने प्रतिभाग किया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन श्री सतीश चन्द जी ने किया।
कार्यक्रम में सभी शिक्षक, कर्मचारी और स्वयं सेवक सेविका उपस्थित रहें।
10/02/2026
प्रकाशनार्थ
स्वयं सेवकों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान
आज दिनांक 10/02/2026 को पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभूराम , तुर्कवलिया , गोरखपुर के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम के पंचम दिवस के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारियों श्री भोलाश्री,मोज्जमिल अहमद और सतीश चन्द जी के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं एक रैली निकाल कर जन जन को नशे दुष्प्रभाव से जागरूक किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री पन्नेलाल गुप्ता ने कहा कि नशा जीवन का नाश करता है और समाज में नकारात्मकता को जन्म देता है इसलिए नशा न स्वयं करे और न किसी को करने दे। जो लोग इस में लिप्त है उन्हें जागरूक कर इससे बाहर निकालने की जरूरत है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार श्री धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी, वितेश कुमार तिवारी, , , जितेंद्र यादव, रुदल यादव, विकास चंद्र दीक्षित सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
08/02/2026
स्वयं सेवकों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर
ग्रामीणों को किया जागरूक
आज दिनांक 08/02/2026 को पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभूराम तुर्कवालिया गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर मतदाता रैली निकाल कर स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को जागरूक किया।
तत्पश्चात स्वयं सेवकों ने 18वर्ष की आयु को पूरा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मतदाता नामावली में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी भोलाश्री और मुजम्मिल अहमद और श्री सतीश चन्द जी भी बच्चों के सहयोग करते रहे।
07/02/2026
स्वयं सेवको ने वृक्ष लगा कर दिया पर्यावरण जागरूकता का सन्देश
आज दिनांक 07/02/2026 को पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभूराम तुर्कवालिया गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सभी इकाइयों द्वारा चयनित गांव तुर्कवालिया टोला रामनगर गोरखपुर में कार्यक्रम अधिकारीयों श्री भोलाश्री, मुजम्मिल अहमद व श्री सतीश चन्द जी के नेतृत्व में सभी स्वयं सेवक सेविकाओं ने वृक्षारोपण का कार्य किया और घर घर जाकर उन्हें वृक्षारोपण के महत्त्व को बताया और साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण के दायित्वों के प्रति जागरूक किया।
शिविर के द्वितीय दिवस की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का दायित्व है और हम सभी को वृक्ष लगाना चाहिए। एक वृक्ष सौ पुत्र समान होता है। आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी भोलाश्री ने लक्ष्य गीत गाया जिसे सभी ने दोहराया। उन्होनें अपने संबोधन में कहा कि विकास की अंधी दौड़ में हम पर्यावरण की उपेक्षा कर रहे हैं जो कदापि ठीक नहीं है। आज आवश्यकता है विकास और पर्यावरण के मध्य संतुलन स्थापित करने की और यह तभी हो सकता है जब हम सभी वृक्ष लगाए।
कार्यक्रम को कार्यक्रम अधिकारीयों श्री मुजम्मिल अहमद जी और श्री सतीश चन्द जी ने भी संबोधित किया
तत्पश्चात जलपान करने के बाद सभी स्वयं सेवक सेविका ग्राम तुर्कवालिया टोला रामनगर में सेवा कार्य हेतु प्रस्थान कर गए।
शिविर में निर्धारित कार्यक्रम आयोजित हुए।
इस अवसर पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने प्रतिभाग किया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन श्री सतीश चन्द जी ने किया।
कार्यक्रम में सभी शिक्षक, कर्मचारी और स्वयं सेवक सेविका उपस्थित रहें।
06/02/2026
राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का हुआ भव्य उदघाटन
आज दिनांक 06फरवरी 2026 को पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभूराम तुर्कवालिया गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उदघाटन हुआ।
इस अवसर पर शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ई . ए.एन.त्रिपाठी जी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम मानवता और राष्ट्र की सेवा के उद्देश्य को सफ़ल बनाता है। उन्होनें सभी महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होनें शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस शिविर के माध्यम से जागरूकता और सेवा का जो कार्य किया जा रहा है वह प्रशंसा के योग्य है।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिला स्काउट गाइड प्रभारी श्री ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि समाज की सेवा और राष्ट्र प्रेम का महान संगम राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में दिखाई पड़ता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ वकील धर दुबे जी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा सबसे पुनीत कार्य है। उनके द्वारा ग्राम तुर्कवालिया टोला रामनगर में किए जा रहे स्वच्छता और साक्षरता के लिए छात्र छात्राओं को सराहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेद्वी ने सभी का आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए युवाओं को सदैव आगे आकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए । तभी राष्ट्र मजबूत होगा।
पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ शोभित श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस शिविर में सेवा, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता , स्वच्छता पर्यावरण जागरुकता, साक्षरता सहित देश प्रेम और सेवा के कार्यक्रम ग्राम सभा तुर्कवालिया टोला रामनगर में लगातार चलाए जाएंगे और शिविर में निर्धारित कार्यक्रम होंगे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारीयों श्री सतीश चन्द और मुजम्मिल अहमद जी ने भी शिविर के उद्देश्यों और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और लक्ष्य गीत गाया।
इसके पूर्व मां सरस्वती सहित विद्यालय के संस्थापक/संस्थापिका जी के चित्र पर मल्यार्पण किया गया
स्वयं सेवक सेविकाओं ने सरस्वती वन्दना,स्वागत गीत सहित राष्ट्र प्रेम के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। और लक्ष्य गीत गाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया।
कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र का समापन राष्ट्र गान से हुआ।
तत्पश्चात जलपान करने के बाद सभी ग्राम भगड़ा में सेवा कार्य हेतु प्रस्थान कर गए।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री भोलाश्री ने किया।
कार्यक्रम में सभी शिक्षक, कर्मचारी और स्वयं सेवक सेविका उपस्थित रहें।
26/01/2026
आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर के प्रांगण में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक इंजि ए एन त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी व ग्राम प्रधान हरिकेश यादव साथी सहित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, ग्राम समाज के प्रबुद्ध जनों सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति में झंडा रोहण हुआ व सभी ने सामूहिक राष्ट्र गान, वंदे मातरम् तथा झंडा गीत गाया।
इसके उपरान्त मां सरस्वती, विद्यालय के संस्थापक स्व पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी व संस्थापिका मां शकुन्तला त्रिपाठी व शहिद राम दामोदर दास के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा किया गया।
तदोपरांत छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सहित विविध देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री भोला जी के नेतृत्व में सभी छात्र छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक इंजि ए एन त्रिपाठी ने कहा कि हमारा संविधान हमारी आत्मा है। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन महापुरूषों को याद करने का दिन है जिन्होंने हमें आजादी दिलाई।
कार्यक्रम को ग्राम प्रधान हरिकेश यादव साथी, पन्नेलाल गुप्ता,डॉ शोभित श्रीवास्तव, धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी,राम अवतार विश्वकर्मा, वीरेंद्र निषाद, इंद्रासन यादव, इंद्रजीत यादव, ने भी संबोधित किया और राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था प्रकट की तथा महापुरूषों को याद किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्र छात्राओं को पुरस्कार और मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार द्विवेदी ने आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है अतः हम सभी को मिलकर राष्ट्र हित में कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रशांत द्विवेदी, सतेंद्र कुमार, घनश्याम यादव, वितेश तिवारी, मुज्जमिल अहमद, सतीश चंद वकील धर दुबे, गणेश, सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री भोला व डॉ शोभित श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।
12/01/2026
मनायी गई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 💐💐🙏🙏
आज दिनांक 12जनवरी 2026 को पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभूराम तुर्कवालिया गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय युवा दिवस/स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय वरिष्ठ शिक्षक श्री पन्नेलाल गुप्ता ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने ही देश और समाज को अनुशासन का पाठ सिखा कर एक मजबूत राष्ट्र का संकल्प लिया। डॉ शोभित श्रीवास्तव ने भी स्वामी विवेकानंद जी के शिक्षा एवं प्रेरणा पर प्रकाश डाला। श्री सत्येन्द्र कुमार, श्री धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी,श्री घनश्याम यादव, श्री वितेश कुमार तिवारी जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारियों श्री भोलाश्री, मुजम्मिल अहमद जी एवं सतीशचंद जी द्वारा किया गया।