18/10/2024
NTA द्वारा आयोजित यू.जी.सी.- नेट/जे. आर.एफ. परीक्षा में बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज, गोरखपुर के छात्र पिंटू गुप्ता ने समाजशास्त्र विषय में जे.आर.एफ. की परीक्षा उत्तीर्ण की, रेखा और अल्पना चौहान ने समाजशास्त्र विषय में नेट उत्तीर्ण किया, आशनी सिंह ने भूगोल विषय में नेट उत्तीर्ण किया, निशा गुप्ता ने हिंदी विषय में नेट उत्तीर्ण किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो मंजु मिश्रा एवं समस्त शिक्षकगणों ने सभी उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को बधाई दी एवं भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
27/09/2024
बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज, गोरखपुर मे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी *निःशुल्क सामान्य अध्ययन* की कक्षाओं का संचालन दिनाँक - 25/09/24 से प्रारम्भ किया गया।जिसका उद्देश्य महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सन्दर्भ में मार्गदर्शन प्रदान करना है।
23/03/2024
बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज ,गोरखपुर में भारतीय भाषा समिति द्वारा अनुदानित एवं महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के तत्वावधान में जगद्गुरु श्री शंकराचार्य व्याख्यान माला का आयोजन आज दिनांक 22 मार्च 2024 को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के संगठन सचिव डॉ बालमुकुंद पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि शंकर के दर्शन का मूल कोहं से सोहं तक की यात्रा है। दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद अद्वैत वेदांत से प्रेरित है।वस्तुतः ब्रह्म ही सर्व है। आत्मा का विकास ही सबका विकास है। यह मनुष्य के भौतिक के साथ-2 अध्यात्मिक विकास को साथ लेकर चलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर प्रो सुरेंद्र दुबे ने कहा कि आचार्य शंकर ने कहा कि माया को लेकर कई बार भ्रम की स्थिति बनती है किंतु ध्यान रखना चाहिए कि मायावाद जगत से पलायन नहीं बल्कि वह मनुष्य को सही दिशा में प्रेरित करने वाला सिद्धांत है। विशिष्ट अतिथि प्रो सुशील तिवारी सेवानिवृत्ति आचार्य दर्शनशास्त्र विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ,गोरखपुर ने विचार रखते हुए कहा कि इच्छा विधात दुःखो का कारण है।शंकराचार्य ने अनन्यता की नई दृष्टि प्रदान किया अहं ब्रह्मास्मि तत् त्वम् असि के बारे में विस्तार से बताया। विशिष्ट वक्ता डॉ देवेंद्र पाल सहायक आचार्य संस्कृत विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने कहा कि शंकराचार्य के जन्म के समय सनातन धर्म उपेक्षित हो रहा था , शंकराचार्य ने सनातन धर्म के विकास के लिए कार्य शुरू किया ।उन्होंने चार मठों की स्थापना की बाद में ही मठ संत समुदाय को निर्देशित कर रहा है। शंकराचार्य की यात्रा कोहं से शुरू होकर शिव अहं तक चला। स्वागत उद्बोधन देते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो मंजु मिश्रा ने शंकराचार्य के महत्व पर विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक अतुल कुमार शुक्ला एवं धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ नित्यानंद ने किया।
30/01/2024
महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार लिया और शार्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिया गया।
29/01/2024
महाविद्यालय में 30 जनवरी 2024 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें 12th पास अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है।
27/01/2024
ICSSR SPONSORED
TWO-DAYS NATIONAL SEMINAR
(BAPU POST GRADUATE COLLEGE PIPIGANJ GORAKHPUR, )
On
CYBER SECURITY FOR INDIA:CHALLENGES AND OPTIONS
02-03 FEBRUARY, 2024
LINK - https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSevu__a1hS23x6f6jqCjJoQ6zUKvARpSTYk4YzpeUoD9dECrw/viewform?usp=sf_link
19/12/2023
आज महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत छात्र - छात्राओं के मध्य स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक कैंपियरगंज एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री फतेह बहादुर सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री लक्ष्मण विश्वकर्मा जी एवं सभा के अध्यक्ष महाविद्यालय के आदरणीय प्रबन्धक श्री जनाब कमाल जावेद जी तथा पीपीगंज क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय विधायक जी द्वारा स्नातक अंतिम वर्ष 2022-23 के 221 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। आदरणीय विधायक जी द्वारा महाविद्यालय के छात्र - छात्राओं की उन्नत शिक्षा व्यवस्था के लिए ई - लाइब्रेरी एवं स्मार्ट क्लास देने की घोषणा की गई यह विधायक जी द्वारा क्षेत्र के युवाओं के चहुमुखी विकास हेतु प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
05/08/2023
महाविद्यालय में तीन दिवसीय दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।