10/06/2026
*20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का समापन समारोह *
राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश एवं ए.पी.एम. एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अस कार्यशाला का भव्य समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक एवं ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला के संयोजक श्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव की भी उपस्थिति रही ।
समारोह के दौरान कार्यशाला के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रदर्शनी में प्रतिभागियों की रचनात्मक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की।