Guru Gorakhnath Vidyapeeth

Guru Gorakhnath Vidyapeeth A CBSE Board Senior Secondary 10+2 School

*एआई के दौर में साइबर सुरक्षा जरूरी, ‘डिजिटल अरेस्ट’ से रहें सतर्क**महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गु...
13/09/2026

*एआई के दौर में साइबर सुरक्षा जरूरी, ‘डिजिटल अरेस्ट’ से रहें सतर्क*

*महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में स्मृति व्याख्यान युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में शुक्रवार को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर सुरक्षा’ विषय पर स्मृति व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रसेवा को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

मुख्य वक्ता आयुष चौरसिया, सीईओ, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MPIT), गोरखपुर ने विद्यार्थियों को एआई की संभावनाओं और इसके रचनात्मक उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, सुरक्षा और अनुसंधान सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बदलाव ला रहा है। विद्यार्थियों को एआई का उपयोग ज्ञान, नवाचार, रचनात्मकता और समस्या समाधान के लिए करना चाहिए।

उन्होंने साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए फिशिंग, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल व संदेश, ओटीपी, पासवर्ड तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल दुनिया में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।

*‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी से रहें सावधान*

आयुष चौरसिया ने विद्यार्थियों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के प्रति विशेष रूप से सचेत किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई वास्तविक कानूनी व्यवस्था नहीं है। साइबर ठग पुलिस, सीबीआई, ईडी या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर लोगों को वीडियो कॉल अथवा फोन पर डराते हैं और गिरफ्तारी का भय दिखाकर धन की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, कॉल समाप्त करें और किसी भी प्रकार की धनराशि, ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करें। संबंधित विभाग से स्वतंत्र रूप से सत्यापन करना ही सुरक्षित उपाय है।

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह देशभक्ति, राष्ट्रगौरव एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्यता के साथ  गुरु गोरखनाथ विद...
15/08/2026

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह देशभक्ति, राष्ट्रगौरव एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्यता के साथ गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज, महंत अवैद्यनाथ जी महाराज, भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर प्रधानाचार्य मनीष कुमार दुबे द्वारा ध्वजारोहण किया ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन किया गया।

पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

*प्रधानाचार्य का संबोधन*

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार दुबे ने अपने संबोधन में देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपना योगदान देना होगा और देश को तोड़ने वाली ताकतों के हाथों का खिलौना बनने से बचना होगा।आज के विद्यार्थी ही कल के भारत के निर्माता हैं। इसलिए विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार, ईमानदारी, परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य से जोड़ते हुए कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए नई पीढ़ी को शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, नवाचार और रचनात्मक सोच के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। भविष्य का समय एआई का है और इसका उपयोग सावधानी पूर्वक करना होगा।उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग समाज एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए करने का आह्वान किया।

03/04/2026

सत्र 2026-27 के लिए एल के जी से 9 और कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।
सीट सीमित है।

04/03/2026
16/02/2026

*सीएम योगी ने हैमर बॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया:* भरोहिया में पूजा के बाद जनता से भी मिले मुख्यमंत्री
https://dainik.bhaskar.com/yduBUosBM0b

आदरणीय अभिभावकगण,सादर अवगत कराना है कि दयाल फाउंडेशन के सहयोग से गुरु श्री गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारागुरु ग...
21/12/2025

आदरणीय अभिभावकगण,
सादर अवगत कराना है कि दयाल फाउंडेशन के सहयोग से गुरु श्री गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा
गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ, पीपीगंज गोरखपुर में दिनांक *28 दिसम्बर 2025 (रविवार)* प्रात:9 बजे से एक *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में सभी के लिए स्वास्थ्य जाँच, चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाओं की व्यवस्था की गई है।
आपसे विनम्र निवेदन है कि आप स्वयं तथा अपने पाल्य (बच्चों) के साथ उपस्थित होकर इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। साथ ही साथ अपने आस पास के लोगों को भी इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने हेतु प्रेरित करें।

सधन्यवाद।
(मनीष कुमार दुबे)
प्रधानाचार्य
गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ
पीपीगंज गोरखपुर

15/08/2025

*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह*

*15 अगस्त 2025 पीपीगंज,गोरखपुर ।*

गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ,भरोहिया, पीपीगंज में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य मनीष कुमार दूबे के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
छात्र संजय यादव ने शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया, छात्र दीपक कुमार ने अपने गायन की प्रतिभा से सबका मन मोह लिया। सिद्धि चौरसिया और उनकी टीम ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक नृत्य नाटक प्रस्तुत किया। शिक्षक अम्बरीष मणि त्रिपाठी ने अपने जोशीले भाषण से उपस्थित बच्चों में नए जोश का संचार किया,उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राण गवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर बच्चों से देश हित में कार्य करने का संकल्प लेने की बात कही।
प्रधानाचार्य मनीष कुमार दूबे ने उपस्थित बच्चों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि आजादी न हो तो सारी सुख सुविधाएं भी मिलने के बाद हम संतुष्ट नहीं हो सकते। हमें आजादी का महत्व समझना चाहिए और देश के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभाना चाहिए।कार्यक्रम का समापन बंदे मातरम गीत के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ,छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे|

गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ,भरोहिया में आज दीपोत्सव के पूर्व विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई,इसमें प्रमुख रूप से दिया मेकि...
28/10/2024

गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ,भरोहिया में आज दीपोत्सव के पूर्व विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई,इसमें प्रमुख रूप से दिया मेकिंग प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रमुख रही। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एल केजी और यू केजी के बच्चों ने विभिन्न मनमोहक परिधान पहन सबको प्रभावित किया वहीं कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने मिट्टी के दियों को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया।
कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों द्वारा रंग-बिरंगे मनमोहक दीए बनाएं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप,सितम,अजय, शिखा, पूजा, संगीता आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Address

Bharohiya
Gorakhpur
273165

Opening Hours

Monday 9am - 2:30pm
Tuesday 9am - 2:30pm
Wednesday 9am - 2:30pm
Thursday 9am - 2:30pm
Friday 9am - 2:30pm
Saturday 9am - 2:30pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Guru Gorakhnath Vidyapeeth posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Guru Gorakhnath Vidyapeeth:

Shortcuts

Share

Category