महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस, गोरखपुर

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस, गोरखपुर

Share

Its intermediate college regd underMadhyamik shiksha Parishad Prayagraj (U.P.Board)

Photos from महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस, गोरखपुर's post 19/06/2026

*महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज*
*गोरखपुर*
*खेल विभाग*

18/06/2026

*सीनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप का गोरखपुर बना विजेता*
गोरखपुर 18 जून। उत्तर प्रदेश खो - खो एसोसिएशन द्वारा 16 से 18 जून 2026 तक श्री गोपीचंद ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, बागपत में सीनियर स्टेट खो खो चैंपियनशिप पुरुष वर्ग का आयोजित किया गया।
जिसमें प्रदेश भर से 41 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता 8 पूल में विभाजित कर आयोजित की गई। जिसमें गोरखपुर ने लीग मैच में चंदौली, फतेहपुर, जौनपुर, गौतम बुद्ध नगर तथा बाराबंकी को पराजित कर पुल विजेता रहा।
फ्री क्वार्टर में भदोही तथा क्वार्टर फाइनल में अमरोहा एवं सेमीफाइनल में बिजनौर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में गोरखपुर ने प्रयागराज को पराजित कर चैंपियन बना।
*इस प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, गोरखपुर से रत्नेश यादव, नीरज तथा शनि मद्धेशिया ने प्रतिभाग किया।*
विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह ने विजेता टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Photos from महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस, गोरखपुर's post 05/06/2026

*महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज, गोरखपुर*

*प्रकाशनार्थ*
*दिनांक 05.06.2026*

*मौलश्री की छाँव में गूँजा संकल्प: मुख्यमंत्री जी के जन्मोत्सव पर रोपा गया खुशहाली का पौधा*

*महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज, रोटरी क्लब, सेवा भारती और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद् संगोष्ठी संपन्न*

*"प्रकृति और पुरुष का समन्वय ही पूज्य महाराज जी का जीवन दर्शन है" — श्री योगेश पांडेय*

*"मुख्यमंत्री जी का स्वर्णिम कार्यकाल अंत्योदय और पर्यावरण चेतना का युग है" — डॉ. अरुण कुमार सिंह*

गोरक्षपीठ की पावन वसुंधरा पर आज अध्यात्म और पर्यावरण का एक अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था— पूज्य गोरक्षपीठाधीश्वर एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के पावन जन्मोत्सव तथा 'विश्व पर्यावरण दिवस' का। इस दोहरे मांगलिक सुअवसर पर महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज, गोरखपुर के प्रांगण में *राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), रोटरी क्लब गोरखपुर और सेवा भारती* के संयुक्त तत्वावधान में 'पर्यावरण संरक्षण एवं भावी चुनौतियाँ' विषय पर एक भव्य संगोष्ठी एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकृति की आराधना और सात्विक संकल्पों के साथ हुआ। *सेवा भारती के संपर्क प्रमुख श्री योगेश पांडेय, रोटरी क्लब के प्रतिष्ठित सदस्य श्री अमित ओझा एवं विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह* के संयुक्त नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक कक्ष के सम्मुख अत्यंत श्रद्धाभाव से 'मौलश्री' के पौधे का रोपण किया गया। उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने इस पौधे को सिंचित करते हुए धरा को हरितमयी बनाने का मौन संकल्प लिया।

पौधरोपण के उपरांत परिसर में उपस्थित सभी जनों ने प्रकृति की रक्षा को अपना परम धर्म मानते हुए पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली। इस वैचारिक महायज्ञ में *साहित्य परिषद के संयोजक संजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी आलोक कुमार यादव, परीक्षा प्रभारी विष्णु कुमार सिंह, क्रीड़ाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, रोटरी क्लब के सम्मानित सदस्य सोमनाथ गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, जय प्रकाश नारायण सिंह तथा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की बी.फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा प्रज्ञा सिंह* सहित विद्यालय के समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए *सेवा भारती के संपर्क प्रमुख श्री योगेश पांडेय जी* ने कहा,*"भारतीय संस्कृति में प्रकृति को 'माता' माना गया है। आज जब हम विश्व पर्यावरण दिवस मना रहे हैं, तो हमें यह समझना होगा कि पर्यावरण का संरक्षण केवल नारों से नहीं, बल्कि आचरण से संभव है। हमारे पूज्य गोरक्षपीठाधीश्वर एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का संपूर्ण जीवन इसी प्रकृति-प्रेम का जीवंत दस्तावेज है। गोरक्षपीठ का कोना-कोना गवाह है कि कैसे उन्होंने जीव-जंतुओं, वन-वनस्पतियों और मानव जीवन के बीच एक अद्वैत संबंध स्थापित किया है। उनके मुख्यमंत्री के रूप में इस स्वर्णिम कार्यकाल ने उत्तर gt प्रदेश को केवल इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से ही नहीं चमकाया, बल्कि 'वृक्षारोपण जनआंदोलन' के माध्यम से करोड़ों पौधों को इस माटी में रोपित कर प्रदेश की आत्मा को हरी-भरी सांसें दी हैं। आज उनका जन्मोत्सव मनाना तब सार्थक होगा जब हम सब मिलकर उनके इस हरित-संकल्प को आगे बढ़ाएं।"*

वैचारिक सत्र की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के *प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह* ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा, *"आज का यह दिन महत गौरव का दिन है। एक तरफ हमारे अभिभावक, लोक-कल्याण के संवाहक पूज्य महाराज जी का जन्मोत्सव है, तो दूसरी तरफ माँ वसुंधरा को सहेजने का वैश्विक पर्व। माननीय मुख्यमंत्री जी का अब तक का कार्यकाल उत्तर प्रदेश के इतिहास में 'स्वर्णिम युग' के रूप में दर्ज हो चुका है। उन्होंने विकास की अंधी दौड़ के बीच भी कभी पर्यावरण की उपेक्षा नहीं होने दी। नदियों का पुनरुद्धार हो या वनों का संरक्षण, उनकी नीतियों में हमेशा एक दूरदर्शिता दिखाई देती है। महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज परिवार आज इस पावन वेला पर अंतःकरण से पूज्य महाराज जी के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता है। मौलश्री का यह पौधा जैसे-जैसे पल्लवित होगा, वैसे-वैसे हमारी प्रतिबद्धता भी मजबूत होगी।"*

संगोष्ठी के अंत में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों,रोटरी क्लब और सेवा भारती के पदाधिकारियों सहित उपस्थित जनसमुदाय ने माननीय मुख्यमंत्री जी को उनके जन्मदिन पर अपनी भावभीनी और आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Photos from महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस, गोरखपुर's post 03/06/2026
Photos from महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस, गोरखपुर's post 03/06/2026

*महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज*
*गोरखपुर*
*खेल विभाग*
*महाराणा प्रताप फुटबॉल एकेडमी के पूर्व खिलाड़ी का स्वागत कार्यक्रम*

Photos from महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस, गोरखपुर's post 02/06/2026

*महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज*
*गोरखपुर*
*खेल विभाग*

*राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का गोरखपुर बना उपविजेता*

*राज्य स्तरीय हैंडबॉल में एमपी कॉलेज से 5 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग*
गोरखपुर 2 जून। श्री आदित्य विक्रम बिरला मेमोरियल राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 31 मई तक हिंडालको फुटबॉल मैदान, रेनूकूट, सोनभद्र में संपन्न हुआ।
जिसमें वाराणसी ,आजमगढ़ गोरखपुर,प्रयागराज, लखनऊ ,बस्ती,अयोध्या एवं मिर्जापुर मंडल की टीमों ने प्रतिभाग किया।
लीग प्रतियोगिता में आजमगढ़ , प्रयागराज को पराजित कर तथा वारणसी से हारकर अगले दौर में प्रवेश किया।
सेमी फाइनल का मुकाबला गोरखपुर और लखनऊ के बीच संपन्न हुआ। जिसमें गोरखपुर ने 24-18 की स्कोर से लखनऊ को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबला गोरखपुर और वाराणसी के बीच संपन्न हुआ।जिसमें गोरखपुर ने 22-26 के स्कोर से पराजित होकर उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
टीम कप्तान हिमांशु ,कीपर आयुष, प्रखर, पवन ,रोहित, वैभव सत्यवीर तथा तथा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से अजीत, धीरज, हर्षित, प्रतीक एवं विशाल ने उपरोक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह, अभय प्रताप सिंह हरिश्चंद्र यादव अच्छेलाल एवं अरविंद कुमार सिंह अन्य खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Photos from महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस, गोरखपुर's post 19/05/2026

विद्यालय के 10th और 12th के सर्वोच्च 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मोमेंटम और प्रमाण पत्र विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा वितरित किया गया |

19/05/2026

*महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज*
*गोरखपुर*
*खेल विभाग*
माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद सत्र 2025- 26 में जनपदीय क्रीड़ा समिति के द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, गोरखपुर को सर्वश्रेष्ठ खिताब से नवाजा गया।
आज विद्यालय के क्रीडा शिक्षकों के द्वारा प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह को विभागीय ट्रॉफी सुपुर्द किया गया ।

Want your school to be the top-listed School/college in Gorakhpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Civil Lines
Gorakhpur