09/11/2023
NSS St. Andrew's College, Gorakhpur
राष्ट्रीय सेवा योजना St.Andrew's college
09/11/2023
09/11/2023
Two days workshop on health issues of youth of degree colleges organised by NSS St. Andrew's College, Gorakhpur and SIFPSA under banner of Youth Friendly Centre on 08-09 November 2023
11/09/2023
Today NSS St Andrew's College Gorakhpur in association with SIFPSA organized 15th and first of this year One Day Sensitization workshop for youths on Mental Health. Dr Ramendra Kumar Tripathi, Clinical Psychologist, District Hospital Gorakhpur was Chief Trainer, Dr R .N Samuel Chaired the event.
13/08/2022
आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ष्हर घर झण्डा जागरूकता रैलीष् के आयोजन के सम्बंध में।
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत, सेंट ऐंड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर में दिनांक 13 अगस्त, 2022 को पूर्वान्ह 9ः30 बजे ष्हर घर झण्डा जागरूकता रैलीष् का आयोजन किया गया है। रैली काॅलेज के मुख्य द्वार से निकल कर अम्बेडकर चैक, महाराणा प्रताप इण्टर काॅलेज के रास्ते टाउन हाॅल, शास्त्री चैक होते हुये महाविद्यालय पर सम्पन्न
13/08/2022
आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ष्हर घर तिरंगाष् का उद्घाटन के सम्बंध में।
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत, सेंट ऐंड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर में दिनांक 11 अगस्त, 2022 को ष्हर घर तिरंगाष् कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या डा0 श्रीमती आर0एन0 सैमुएल द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के प्रथम कड़ी में आज राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा देशभक्ति गीत तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य निर्णायक के रूप में भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डा0 ए0के0 निषाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा0 जे0के0 पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डा0 जे0पी0 यादव ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा डा0 अर्चना श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कनक जायसवाल, द्वितीय पुरस्कार अंकुर मिश्रा तथा तृतीय पुरस्कार अमन उपाध्याय को दिया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सलोनी मोदी को द्वितीय पुरस्कार काजल चैहान तृतीय पुरस्कार पूजा यादव तथा सांतवना पुरस्कार प्रिया मद्धेशिया को दिया गया। उक्त अवसर पर निखिल दूबे, विशाल, जितेन्द्र आदि सहित ढेरों स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं की उपस्थिति रही।
26/07/2022
प्रकाशनार्थ
आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कारगिल विजय दिवस का आयोजन
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत, सेंट ऐंड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (छब्ब्) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (छैै) के सयुक्त तत्वाधान में दिनांक 26 जुलाई 2022 को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष पर देश भक्ति गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एन.सी.सी. ब्वाॅयज एवं एन.सी.सी. गर्ल्स कैडेट्स तथा एन.एस.एस. के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारी कॉलेज की प्राचार्या डॉ श्रीमती रायना सैमुअल ने कहा कि हमें अपने अंदर ईमानदारी और मानवता के गुण का विकास करना है। आज समाज में मानवता का ह्रास हो रहा है। अगर हमने इन गुणों का अपने अंदर विकास कर लिया तो शहीदों के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस कार्यक्रम का संचालन 45 एन.सी.सी. बटालियन उ.प्र. के ए.एन.ओ. लेफ्ट0 डॉ0 अमित मसीह ने किया तथा आज के कार्यक्रम की रूपरेखा व कारगिल विजय दिवस की प्रस्तावना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ जे के पांडेय ने कहा कि उच्च शिक्षा के छात्रों में देश प्रेम की भावना जगाने में आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के कार्यक्रम अत्यंत ही सहायक होंगे। धन्यवाद ज्ञापन एन.सी.सी. 15 गर्ल्स बटालियन उ.प्र. कि ए.एन.ओ. लेफ्ट0 डॉ0 निधि लाल ने किया। इस अवसर पर एन0सी0सी0 कैडेट तथा स्वयंसेवक निखिल कुमार, अफीना खातून,कनक जयसवाल, शिवप्रकाश यादव, स्मिता यादव, आकांशा सिंह,अंकुर मिश्रा, अपराजिता, नितीश वरुण, अनुभव उपाध्याय, चन्दन प्रताप सिंह, विशाखा उपाध्याय और शिवम् गुप्ता ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया तथा अपने विचार रखे। इस अवसर पर एन.एस.एस. के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 तनवीर आलम तथा कॉलेज के अन्य शिक्षक तथा छात्र मौजूद रहे।
....................................दिनांक 26-07-2022
07/07/2022
वन महोत्सव 2022 का आयोजन
सेंट एंड्रयूज कॉलेज गोरखपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना, एन0सी0सी0 एवं रोवर-रेन्जर्स द्वारा आज दिनांक 07 जुलाई 2022 को उ0प्र0 शासन द्वारा आयोजित वन महोत्सव 2022 कार्यक्रम के अन्तर्गत पौध-रोपण का कार्य किया गया। ज्ञात हो कि वन महोत्सव 2022 का आयोजन 01 जुलाई से 07 जुलाई 2022 तक किया गया है तथा सदर गोरखपुर के लिये सेण्ट ऐण्ड्रयूज कालेज को नोडल केन्द्र के रूप में चुना गया है। इस अवसर पर प्रातः काल कालेज की प्राचार्या डाॅ0 (श्रीमती) आर0एन0 सैमुअल तथा सचिव रेव्ह प्रो0 जे0के0 लाल की उपस्थिति में कुल लगभग 150 सागौन तथा फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या ने कहा कि हमे वृक्षों की महत्ता को समझना होगा तथा इस धरती को पौधों से सजाना होगा। सरकार के इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होने इसे नैसर्गिक आॅक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने वाला कार्य बताया। उन्होने कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए हमें पौंधे का संरक्षण व संवर्धन करना होगा। सचिव प्रो0 जे0के0 लाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस पावन मुहिम में हमारा थोड़ा सा योगदान महत्वपूर्ण होगा और इस मुहिम में हम सबको पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति स्वयं जागरूक रह कर समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलानी होगी। कालेज के नोडल अधिकारी डाॅ0 जे0के0 पाण्डेय व डाॅ0 जे0पी0 यादव ने भी सागौन के पौधे लगाये। इस अवसर पर एन0सी0सी0 की ए0एन0ओ0 डाॅ0 (श्रीमती) निधि लाल व डाॅ0 अमित मसीह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 (श्रीमती) अर्चना श्रीवास्तव, डाॅ0 तनवीर आलम, रोवर्स-रेन्जर्स प्रभारी डाॅ0 रेखा रानी मिश्रा, डाॅ0 एस0के0 यादव, इग्नू के समन्वयक डाॅ0 राहुल श्रीवास्तव, सहित कालेज के मुख्य नियंता डाॅ0 सी0पी0 गुप्ता, डाॅ0 एस0डी0 शर्मा, डाॅ0 एस0के0 राय, डाॅ0 दीपक सिंह, डाॅ0 (श्रीमती) सीमा शेखर, डाॅ0 (श्रीमती) सुषमा जाॅन, डाॅ0 शमशाद अहमद खान, डाॅ0 रवीन्द्र आनन्द, डाॅ0 नीरज श्रीवास्तव, डाॅ0 जेवियर मारिया राज, डाॅ0 (श्रीमती) सुनीता पाॅटर, डाॅ0 शोएब अहमद अंसारी, डाॅ0 जिलाजीत चैधरी, डाॅ0 विकास सरकार सहित कालेज के समस्त विभागों के शिक्षक, स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाएं, एन0सी0सी0 के कैडेट्स ने भी पौधरोपण का कार्य किया।
.....................................
21/06/2022
Yoga 🧘♂️ day
07/06/2022
5 June Plantation Programme
04/05/2022
Smart phone
21/04/2022
Smart phone distribution program 2022
05/07/2021
वृहद वृक्षारोपण वन महोत्सव 2021 कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण का कार्य करते राष्ट्रीय सेवा योजना सेंट एंड्रयूज कॉलेज गोरखपुर के कार्यक्रम अधिकारी डॉ जेके पांडेय, डॉ जे पी यादव, डॉ सुनीता पॉटर, डॉ अर्चना श्रीवास्तव ,डॉ शोएब अहमद अंसारी। प्राचार्य प्रोफेसर जेके लाल एवं मुख्य अतिथि डॉ कुमुद त्रिपाठी प्राचार्य दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवा गोरखपुर ने पौधरोपण के साथी पौधों के संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई। साथ में एनसीसी के एएनओ डॉ अमित मसीह एवं डॉ निधि लाल
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Website
Address
Civil Lines
Gorakhpur