Trend Historic

यूसीसी के खिलाफ एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भोपाल आकर माहौल बना दिया है। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लि...
16/09/2026

यूसीसी के खिलाफ एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भोपाल आकर माहौल बना दिया है। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे थे। ओवैसी ने कहा कि यूसीसी का कानून सिर्फ मुस्लिमों को टारगेट करने के लिए बनाया गया है। हिंदू मैरिज एक्ट को गैर हिंदुओं पर थोपा जा रहा है। ओवैसी ने अपनी रैली में कई ऐसी बातें कही हैं, 2028 के लिए बड़ा मैसेज है।

उन्होंने पूछा कि हम बीजेपी से पूछना चाहता हैं कि यूसीसी से आदिवासियों को अलग क्यों किया। उनका जवाब होगा कि उनके तौर-तरीके अलग हैं। मैं पूछना चाहता कि क्या मुसलमानों का मजहब अलग नहीं है। जमीरफरोश लोगों ने जालिमों के सामने घुटने टेक दिए हैं। भारत की संविधान में फ्रीडम ऑफ रिलीजन है। एमपी की यूसीसी तमाम फंडामेंटल राइट्स के खिलाफ है।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हिंदू समाज में शादी जन्म-जन्म का साथ होता है। मुसलमानों में ऐसा नहीं होता है, मुस्लिमों में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट होता है। एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर निकाह किया जाता है। बीजेपी यह बताना चाहती है कि मुसलमानों में जन्म-जन्म का साथ होता है।

एंटीलिया से ‘गणपति विसर्जन’ के लिए निकली अंबानी फैमिली की वैसे तो ढेरों वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। जिसमें लोग खुशी से न...
16/09/2026

एंटीलिया से ‘गणपति विसर्जन’ के लिए निकली अंबानी फैमिली की वैसे तो ढेरों वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। जिसमें लोग खुशी से नाचते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। मगर अंबानी फैमिली की बहु राधिका का एक डाउन टू अर्थ जेस्चर इंटरनेट का दिल जीत रहा है।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने असदुद्दीन ओवैसी को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि हम हि.. के औलाद नहीं हैं, ह...
16/09/2026

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने असदुद्दीन ओवैसी को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि हम हि.. के औलाद नहीं हैं, हम मर्द के औलाद हैं। भारत में जिन्ना के औलाद टाइप लोग पनप रहे हैं, उनमें मिसाइल का डर है। बैरिस्टर को होकर वह बदतमीजी नहीं करें।

रामेश्वर शर्मा ने असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती देते हुए कहा है कि हिम्मत है तो मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर चुनाव लड़कर देख लो। हम तुम्हें धूल चटा देंगे। उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि मध्य प्रदेश में कौन आदमी तुम्हारे साथ है और कौन-कौन आदमी तुम्हें सहयोग करता है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि केवल तुम और कांग्रेस मिलकर हिंदू और मुसलमान को बरगलाना चाहते हो।

मुंबई में घाटकोपर पूर्व से बीजेपी के विधायक पराग शाह महाराष्ट्र के सबसे अमीर और धनवान MLA हैं। अपने जैन गुरु की सलाह परा...
16/09/2026

मुंबई में घाटकोपर पूर्व से बीजेपी के विधायक पराग शाह महाराष्ट्र के सबसे अमीर और धनवान MLA हैं। अपने जैन गुरु की सलाह पराग शाह ने अपनी पहचान छुपाकर मुंबई के घाटकोपर इलाके की सड़कों पर करीब साढ़े 3 घंटे एक आम भिखारी की तरह बिताए। इस दौरान उन्हें कड़वे अनुभव हुए। पराग शाह जो अरबपति व्यवसायी हैं उन्हें आम लोगों के साथ अपनों ने भी पहचानने से मना कर दिया। पराग शाह ने भिखारी बनने के बाद खुद अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया है कि यह कोई राजनीतिक स्टंट नहीं था। पिछले साल पराग शाह एक ऑटो चालक को थप्पड़ मारने के बाद विवाद में आए थे। अब उनके भिखारी वाले अवतार के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

देश के जिन राज्‍यों में एनडीए सरकार है, वहां के सभी मुख्‍यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्‍मदिन पर वाराणसी ...
16/09/2026

देश के जिन राज्‍यों में एनडीए सरकार है, वहां के सभी मुख्‍यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्‍मदिन पर वाराणसी में इकट्ठा होंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू उन लोगों में शामिल हैं जो यहां आएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी उपस्थित रहने का कार्यक्रम है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा 17 अक्टूबर तक देश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' भी आयोजित करेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर और संसदीय क्षेत्र वाराणसी से दो बाइक रैलियां निकाली जाएंगी। 'वडनगर से वाराणसी' और 'वाराणसी से वडनगर' बाइक रैलियों को 17 सितंबर को दोनों शहरों से एक साथ हरी झंडी दिखाई जाएगी और 7 अक्टूबर को समाप्त होगी।

वडनगर-वाराणसी बाइक रैली के राष्ट्रीय प्रभारी वीडी शर्मा ने कहा कि वडनगर में फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम में अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

UPI शुल्क पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "यह कोई टैक्स नहीं है। 96% से ज्यादा लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। य...
16/09/2026

UPI शुल्क पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "यह कोई टैक्स नहीं है। 96% से ज्यादा लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही है।"

बिहार की राजनीति में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का केंद्रीय मंत्री राजीव ...
16/09/2026

बिहार की राजनीति में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह से मिलने के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। तात्कालिक फैक्टर को ध्यान में रख कर राजनीतिक गलियारों में यह कहा जाने लगा है कि नीतीश कुमार और ललन सिंह के मिलन वह अमोघ अस्त्र है, जिसे जदयू के रणनीतिकारों ने चलाकर अपने तरकश को खाली कर दिया है। जाहिर है बिहार की राजनीति में इन दिनों अनंत सिंह का गुस्सा परवान पर है? इस गुस्से का प्रतिफल पटना स्नातक क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार अनुज कुमार का समर्थन बन गया है। पर क्या पुरानी रंजिश का रंग गहराएगा या राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई समाधान निकाल पाएंगे?

जानिए उम्मीदवारों को पटना स्नातक क्षेत्र का चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होने जा रहा है। प्रमुख उम्मीदवारों की चर्चा करें तो एक बात तो स्पष्ट है कि इस चुनाव का सबसे मजबूत पक्ष है अपने अपने वोट बैंक को बचाना!

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर कई गंभीर आरोप लगाने वालीं रोहिणी घावरी स्विटजरलैंड में छ‍ह साल बिताने के बाद अब वापस आ गई ...
16/09/2026

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर कई गंभीर आरोप लगाने वालीं रोहिणी घावरी स्विटजरलैंड में छ‍ह साल बिताने के बाद अब वापस आ गई हैं। पिछले कई दिनों से वह लगातार दिल्‍ली में कार्यक्रम कर लोगों से मुलाकात कर रही हैं। मंगलवार को वह लखनऊ पहुंचीं और यहां यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिलने उनके आवास पहुंचीं। राजनीतिक गलियारे में इस मुलाकात को दलित और पिछड़ों की राजनीति के नए समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

15 सितंबर को ओपी राजभर का जन्‍मदिन था। रोहिणी घावरी ने उनको बधाई दी। उनके साथ करणी सेना के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सूरज पाल सिंह अम्‍मू भी मौजूद रहे। इस दौरान रोहिणी ने आरक्षण में वर्गीकरण का मुद्दा उठाया। ओपी राजभर भी यह मुद्दा अपनी सभाओं में उठाते रहे हैं।

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर अपील की। उन्होंने कहा कि PM मोदी के जन्मदिन पर ...
16/09/2026

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर अपील की। उन्होंने कहा कि PM मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलित करें। बता दें कि कल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इसी दिन विश्वकर्मा पूजा भी है।"

बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) का नाम बदलकर 'जनता दल-नीतीश' (JDN) किए जाने की पहली मुहर लगने के आसार है। पट...
16/09/2026

बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) का नाम बदलकर 'जनता दल-नीतीश' (JDN) किए जाने की पहली मुहर लगने के आसार है। पटना के पार्टी कार्यालय में 18 सितंबर को कर्पूरी सभागर में होने वाली विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक में इस विषय पर व्यापक चर्चा होगी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के अनुसार ये कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का सुझाव है, जिस पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय परिषद और फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया जाएगा। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के नाम में बदलाव के साथ-साथ निशांत को राजनीतिक रूप से स्थापित करने की शुरुआत करना, संगठन को मजबूती देना और विधायकों को सियासी प्रशिक्षण प्रदान करना है।

Address

Padleganj Gorakhpur
Gorakhpur
273001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Trend Historic posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Trend Historic:

Shortcuts

Share

Category