CRDPG Education

CRDPG Education

Share

@crdpgeducation

Photos from CRDPG Education's post 13/05/2026

Admission open Session 2026-27

Photos from CRDPG Education's post 25/01/2026

Media coverage..

Photos from CRDPG Education's post 24/01/2026

दिनांक-24/1/26

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

गोरखपुर चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी०जी० कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय बी०एड० स्काउट गाइड एवं रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शरद मिश्र, कार्यक्रम समन्वयक रोवर्स रेंजर्स गोरखपुर ने शिविर का निरीक्षण कर छात्राओं के प्रयास की सराहना की और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से आप में देश प्रेम, राष्ट्रीय एकता और अनुशासन की भावना विकसित होता है।

विशिष्ट अतिथि श्री मोहित चौधरी सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त भारत स्काउट गाइड ने कहा यह प्रशिक्षण आत्मविश्वास, नियंत्रण, टीमवर्क, जीवन कौशल, चरित्र निर्माण, आत्मनिर्भरता आदि नेतृत्व कौशल सीखाता है। श्री शैलेश त्रिपाठी हास्य व्यंगकार, मोटिवेशनल स्पीकर ने कहा कि यह प्रशिक्षण राष्ट्र और समाज के प्रति कर्तव्य की भावना पैदा करती और निःस्वार्थ सेवा की भावना विकसित करती है। डॉ० दीपशिखा पाण्डेय, विभागाध्यक्ष, मगध विश्वविद्यालय, बिहार ने कहा यह प्रशिक्षण छात्राओं में आत्म-अनुशासन, सेवा भाव देश भक्ति जैसे मूल्यों द्वारा चरित्र निर्माण करता है तथा समाज के प्रति आपने कर्तव्यो का पालन करना सिखाता है।

समापन समारोह में अनेकों प्रतियोगिताएं कराई गई जिसमें टोली पुरस्कारों के अन्तर्गत गाइड द्वारा सर्वोत्तम प्रस्तुतीकरण- बेस्ट ट्री-आनंदी गोपाल जोशी टीम, बेस्ट कल्चरल प्रोग्राम कमला देवी चट्टोपाध्याय बेस्ट ड्रेस जानकी अम्मल टीम, बेस्ट दुल्हन दुर्गा भाभी टीम, बेस्ट बैच एवं मुकुट हेतु रानी किट्टर चेनम्मा टीम, सर्वाधिक अनुशासित टीम लक्ष्मी सहगल, बेस्ट लंच मैडम भीकाजी कामा टीम, बेस्ट टेंट एवं गैजेट हेतु अरुणा आसफ अली टीम, रेंजर्स द्वारा सर्वोत्तम प्रस्तुतीकरण- अहिल्या बाई टीम बेस्ट टेंट, गैजेट, हाइजीन, रानी दुर्गावती टीम बेस्ट यूनिफार्म एवं बैज, महादेवी वर्मा टीम-बेस्ट नास्ता व्यक्तिगत पुरस्कारों के अन्तर्गत बेस्ट गाइड टोली लीडर प्रतिभा, बेस्ट रेंजर लीडर-अनुष्का, बेस्ट रेंजर-निशा, बेस्ट गाइड- साक्षी पाण्डेय, बेस्ट एनकर- साक्षी पाण्डेय एवं अलका आनंद, बेस्ट रंगोली- अनुश्री, स्काउट भावना विशेष पुरस्कार- जयश्री अग्रवाल एवं इरम फिरदौस

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक डॉ० विजय लक्ष्मी मिश्रा, प्राचार्य डॉ० सुमन सिंह, बी०एड्० विभागाध्यक्ष डॉ० अपर्णा मिश्रा, पूर्व जिला संगठन कमिश्नर इशरत सिद्दीकी, जिला संगठन कमिश्नर श्री सूरज, सहायक लीडर श्री शिवा तथा बी०एड्० विभाग से डॉ० इतेंद्रधर दूबे डॉ० ममता तिवारी, श्री अनंत पाठक, डॉ० विकास कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती ऋचा दूबे, एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे

Photos from CRDPG Education's post 23/01/2026

Fourth day of scout guide training program..

Photos from CRDPG Education's post 22/01/2026

वर्तमान पीढ़ी के लिये स्काउट गाइड गतिविधियां जरूरी

- श्री मोहित चौधरी

सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त भारत स्काउट गाइड।

*गोरखपुर 22.01.2026, स्काउट गाइड प्रशिक्षण हमे दूसरों के लिये जीने की कला सिखाता है। देश के लिये सुयोग्य नागरिक बनाता है। हम आपातकाल में कैसे रहें, सीमित संसाधनों में कैसे अपने लिये भोजन पानी की व्यवस्था करें इत्यादि सीखाता है। उपरोक्त वक्तव्य श्री मोहित चौधरी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, भारत स्काउट गाइड, गोरखपुर के हैं वो चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी०जी० कॉलेज, गोरखपुर में चल रहे पाँच दिवसीय स्काउट गाइड एवं रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में गाइड और रेंजर्स को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने शिविर की गतिविधियों का निरीक्षण किया और छात्राओं से कहा कि वर्तमान पीढ़ी के लिये स्काउट गाइड गतिविधियां आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मोबाइल युग में स्काउट बच्चों को सामाजिक तौर पर सेवा कार्यों से और अनुशासन की मुख्य धारा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

शिविर के दूसरे और तीसरे दिन छात्राओं को विभिन्न प्रकार की तालियाँ, स्काउट के नियम, सिद्धान्त प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झण्डा गीत, झण्डा बाँधना, कैम्प फायर गीत, सीटियों के संकेत, स्काउट का इतिहास, टोली विधि, व्यायाम, बालक-बालिकाओं का प्रगतिशील प्रशिक्षण इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबन्धक डॉ० विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्राचार्य डॉ० सुमन सिंह, बी०एड० विभागाध्यक्ष डॉ० अपर्णा मिश्रा, पूर्व जिला संगठन कमिश्नर इसरत सिद्धकी, वर्तमान जिला संगठन कमिश्नर श्री सूरज गौतम, सहायक लीडर श्री शिवा मिश्रा, रेंजर लीडर डॉ० रेखा रानी शर्मा, बी०एड्० विभाग से डॉ० इतेन्द्र धर दूबे, डॉ० ममता तिवारी, डॉ० विकास कुमार श्रीवास्तव, श्री अनन्त पाठक, श्रीमती ऋचा दूबे, श्रीमती अराधना श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित रहें।

21/01/2026
Photos from CRDPG Education's post 21/01/2026

Second day of scout guide training program..

Want your school to be the top-listed School/college in Gorakhpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Gorakhpur
273001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm