21/01/2026
गुरुकुल ज्ञान उत्सव सप्ताह 2026 का दिव्य एवं भव्य शुभारंभ
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, नरैनीया, मीरगंज के तत्वावधान में विगत लगभग 10 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे गुरुकुल ज्ञान उत्सव सप्ताह का वर्ष 2026 का दिव्य एवं भव्य शुभारंभ आज अत्यंत पावन वातावरण में संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर साहू जैन प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री भूषण कुमार तथा देश-विदेश में “ग्रीन मैन” के नाम से प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. सत्य प्रकाश श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव श्री अवधेश तिवारी, निदेशक श्री अभय कुमार एवं मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञान के दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
विद्यालय के निदेशक श्री अभय कुमार ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि एक सप्ताह तक चलने वाला यह ज्ञान उत्सव केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि प्रतिभा का उत्सव, संस्कारों का संगम और समग्र विकास का महायज्ञ है। उन्होंने बताया कि इस उत्सव के माध्यम से
स्पोर्ट्स मीट से शारीरिक शक्ति का विकास
अंताक्षरी व कविता पाठ से भाषा की मधुरता
मेहंदी व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से सृजनात्मकता
साइंस एग्जीबिशन से वैज्ञानिक सोच
रैंप वॉक से आत्मविश्वास
भारतीय पारंपरिक भोज मेला से भारतीय संस्कृति से जुड़ाव गीत, संगीत एवं नृत्य से अभिव्यक्ति कौशल
झंडारोहण व पुरस्कार वितरण समारोह से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा
विद्यार्थियों को प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि “किताबों के आगे भी एक संसार होता है। जो बच्चे खेल के मैदान और मंच पर उतरते हैं, वही आगे चलकर महान बनते हैं।” गुरुकुल का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण कराना नहीं, बल्कि ऐसे नागरिक तैयार करना है जो नैतिक हो, बौद्धिक हो , संवेदनशील हो एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित हों।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष यादव, सुबोध कुमार पांडे, ओम प्रकाश यादव, तारकेश्वर तिवारी, बलिंदर कुमार, आदित्य तिवारी, अमीनुल निशा, अपूर्व वर्मा, नदिया निहाल, हुस्न आरा परवीन, नेहा कुरैशी, पिंकी सिंह, गौरी कुमारी, पूजा कुमारी, सिंधी कुमारी, शिबू रानी, रितु कुमारी, मेहरीन रियासत, राजिया सिद्दीकी, अनुष्का पांडे, स्वीटी सिंह, अथर्व उत्कर्ष शामिल रहे।
अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा खेल मैदान में फीता काटकर, छात्रों से परिचय प्राप्त कर एवं हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ किया गया।