15/08/2021
श्री राष्ट्रीय शिक्षण संस्था, गोंदिया द्वारा संचालित श्रीराम विद्यालय, खमारी के होनहार विद्यार्थियों द्वारा ATL Marathon 2020 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया| कक्षा नौवीं के युगांत पिपलेवार, आयुष नेवारे, खोमेश पिल्लारे इन विद्यार्थियों ने दिव्यांग विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए वॉइस कमांड व्हीलचेयर का आविष्कार किया जिससे दिव्यांग विद्यार्थी अपनी इच्छा के अनुसार सिर्फ बोलकर ही कहीं भी आ जा सकता है| खमारी जैसे छोटे से गांव के विचारशील विद्यार्थियों के इस अद्वितीय आविष्कार को ATL Marathon 2020 में टॉप 10 मॉडल्स में स्थान प्राप्त हुआ है उनकी इस उपलब्धि पर, संस्था के अध्यक्ष श्री रामचन्द्र सुरेन्द्रराज डोये, उपाध्यक्ष श्री अजय कमलाकरराव इंगले, सचिव, श्री अमृत कमलाकरराव इंगले, श्रीराम विद्यालय, खमारी के मुख्याध्यापक श्री विनोद जे. रावते सर ने उन्हें हार्दिक बधाईयां दी है |विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय ATL मार्गदर्शक श्री अविनाश गायधने सर को दिया है| सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की है|
Shriram Vidyalay khamari student win ATL marathon