Shri Raghukul Mahila Vidhyapeeth-Gonda

Shri Raghukul Mahila Vidhyapeeth-Gonda

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shri Raghukul Mahila Vidhyapeeth-Gonda, College & University, I. T. I. Road CIVIL LINES, Gonda.

Photos from Shri Raghukul Mahila Vidhyapeeth-Gonda's post 13/01/2025

12 जनवरी को देश अपने महान आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक और विचारक स्वामी विवेकानन्द की जयंती मना रहा है। स्वामी विवेकानन्द जी के जोशीले विचार हमेशा से युवाओं को प्रेरित करते रहे हैं और उनमें नई ऊर्जा व चेतना का संचार करते रहे हैं। ऐसे में यह दिन भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस पर देश भर में युवाओं के व्यक्तिगत विकास समाज व राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाता है

Photos from Shri Raghukul Mahila Vidhyapeeth-Gonda's post 14/08/2024

स्थानीय श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी समारोह मनाया गया जिसमें स्वयंसेविकाओं ने एवं कैडेट्स ने अमर शहीद राजेंद्र लहरी के समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया तत्पश्चात विद्यापीठ में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य नियंता लेफ्टिनेंट हरिनाथ सिंह एवं प्राचार्य डॉ प्रतिभा श्रीवास्तव ने अमर शहीद राजेंद्र लहरी एवं चंद्रशेखर आजाद की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर मुख्य नियंता ने छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि हम लोगों को पढ़ाई के साथ-साथ उन लोगों को भी याद करना चाहिए जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अद्भुत योगदान किया है इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा श्रीवास्तव कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नीतू चंद्रा एवं डॉक्टर उमा पाठक नृपेन्द्र मिश्रा ज्योति पांडे अरविंद श्रीवास्तव मौजूद रहे

Photos from Shri Raghukul Mahila Vidhyapeeth-Gonda's post 21/06/2024

अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस-21 जून 2024

Photos from Shri Raghukul Mahila Vidhyapeeth-Gonda's post 22/03/2024

एन0एस0एस0 के सात दिवसीय शिविर का समापन

Photos from Shri Raghukul Mahila Vidhyapeeth-Gonda's post 20/03/2024
18/03/2024

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिवस पर छात्राओ ने सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में रैली निकाली और साथ ही साथ सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नियमो की जानकारी व्यक्तियों की दी।

Photos from Shri Raghukul Mahila Vidhyapeeth-Gonda's post 18/03/2024

शिविर को चौथे दिन योग शिविर का आयोजन

Photos from Shri Raghukul Mahila Vidhyapeeth-Gonda's post 16/03/2024

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता

16/03/2024

श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ महिला गोंडा में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष सेवा शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती उमा पाठक ,डॉक्टर नीतू चंद्रा एवं दुर्गा वर्मा जी ( स्वच्छ भारत मिशन से )ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । स्वयं सेवकों के द्वारा लक्ष्यगीत का गायन किया गया प्रथम सत्र में स्वच्छ भारत मिशन से आए श्री दुर्गा वर्मा जी ने स्वच्छता के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि हम स्वयं स्वच्छ रहकर समाज एवं देश को स्वच्छ रख सकते हैं दूसरे पहर सड़क सुरक्षा पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अदिति चौरसिया, सांची ,नंदिता प्राची, विधि आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया इस मौके पर अरविंद श्रीवास्तव ,राजू ,मिथिलेश आदि का सहयोग रहा।

16/03/2024

रघुकुल महिला विद्यापीठ की शिक्षक शैफाली पांडेय व शक्ति त्रिपाठी के निर्देशन में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान जीला, द्वितीय स्थान नीतू यादव व तृतीय स्थान अंशिका को मिला। रंगोली प्रतियोगिता में दीपमाला ग्रुप और ज्योति शर्मा ग्रुप की प्रस्तुति शानदार रही। वहीं तरबगंज क्षेत्र के मशहूर अवधी गायक गुड्डू दूबे के गीतों ने कार्यक्रम की महफिल लूट ली। अतिथियों ने उनकी प्रस्तुति को खूब सराहा।

16/03/2024

गांव महोत्सव में स्वागत गीत प्रस्तुत करतीं श्रीरघुकुल महिला विद्यापीठ की छात्राएं। - संवाद

15/03/2024

। श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का विशेष शिविर बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय परेड सरकार में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य नियंता डॉ. आरबी सिंह बघेल, डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव एवं मुख्य नियंता लेफ्टिनेंट हरिनाथ सिंह संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. आरबी सिंह बघेल ने छात्राओं को बताया कि जीवन में संघर्ष के द्वारा ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। संघर्ष ही सफलता की गारंटी है।

Want your school to be the top-listed School/college in Gonda?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


I. T. I. Road CIVIL LINES
Gonda
271001