SCPM College

SCPM College

Share

Best Nursing and Paramedical Institute in Uttar Pradesh

01/12/2025
Photos from SCPM College's post 19/11/2025

आज दिनांक 19 नवंबर को एस.सी.पी.एम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु भव्य ओरियंटेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षिक वातावरण, नियम-प्रक्रियाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ आए अभिभावकों का भी हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शोभा उस समय और बढ़ गई जब मंच पर संस्थान का नेतृत्व कर रही सम्मानित व्यवस्थापना टीम उपस्थित हुई। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पांडेय सर, प्रेसिडेंट श्रीमती अल्का पांडेय मैम, निदेशक श्री अजिताभ दूबे सर, प्रशासक श्री धीरज कुमार दूबे सर तथा प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर प्रसाद शुक्ला सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके द्वारा नवागंतुक विद्यार्थियों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एस.सी.पी.एम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की अद्भुत झलकियों से अवगत कराया गया, जिसमें संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियाँ, अनुसंधान सुविधाएँ, प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय, सह-पाठयक्रम गतिविधियाँ तथा छात्र-हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाएँ सम्मिलित थीं। प्रस्तुतीकरण ने विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधनों के माध्यम से बच्चों का स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने शिक्षा के महत्व, अनुशासन, कड़ी मेहनत और संस्था द्वारा प्रदान किए जाने वाले अवसरों का लाभ उठाने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न विभागों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन पारस्परिक संवाद और आभार व्यक्त करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।

Photos from SCPM College's post 15/11/2025

एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज लखनऊ रोड हारीपुर गोंडा में संस्था के चेयरमैन डॉ. ओ.एन. पाण्डेय सर, प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष पाण्डेय सर, प्रबंध निदेशक डॉ. आयुषी पाण्डेय मैम के मार्गदर्शन में दिनांक 14.11.2025 को BMLS PARAMEDICAL बैच 2022-23,2023-24,2024-25 ,के छात्र-छात्राओं ने " SHIMMER AND SHINE WHERE JOURNEY BEGINS AND BLOSSOM " नाम से BMLS FRESHER OR D.L.T FRESHER बैच के 2023-24,2024-25 ,2025-2026 छात्र-छात्राओं को फ्रेशर पार्टी दिया और 2022-23 बैच ने 2021-22 बैच को विदाई पार्टी दिया| इस समारोह में संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती अलका पाण्डेय मैम, निदेशक श्री अजिताभ दूबे सर, प्रशासक श्री धीरज कुमार दूबे सर , प्राचार्य - उपप्राचार्य वा सभी अध्यापक की मौजूदगी में संपन्न हुआ | इस समारोह में दोनों वर्ष के छात्र-छात्राओं ने नाटक,नृत्य एवं गायन का बहुत ही आकर्षक प्रस्तुति किया

12/11/2025

आवश्यकता है संबंधित चिकित्सक/अध्यापक संपर्क करें:-09839673554,09532745186।🙏🙏🙏

Photos from SCPM College's post 08/11/2025

रेडियोलॉजी विभाग, आर.आई.टी. ने 8 नवम्बर 2025 (शनिवार) को विश्व रेडियोलॉजी दिवस सफलतापूर्वक मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्नेहपूर्ण स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात माननीय श्रीमती अल्का पांडेय जी (प्रेसिडेंट, एस.सी.पी.एम समूह), माननीय श्री धीरज कुमार दुबे जी (प्रशासक, एस.सी.पी.एम समूह) तथा सभी आदरणीय फैकल्टी सदस्यों ने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में रेडियोलॉजी के महत्व पर अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिनमें मॉडल प्रेजेंटेशन (CT Scan, Ultrasound, DEXA Scan, O.P.G.), पोस्टर प्रेजेंटेशन (Radiation Protection Devices, ALARA Principle, 3D MRI), तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं नाट्य मंचन शामिल थे। नाट्य मंचन की विषयवस्तु थी —
1. एक्स-रे की खोज (Discovery of X-ray)
2. ए.एल.ए.आर.ए. सिद्धांत (ALARA Principle)
3. Radiation is Invisible but Protection is Visible
4. Role of Ethics in Radiology Department
जिनके माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और समर्पण का सुंदर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटो सेशन के साथ हुआ, जिसने इस दिवस को सभी के लिए स्मरणीय और उत्साहपूर्ण बना दिया।
रेडियोलॉजी विभाग हृदय से आभार व्यक्त करता है —
माननीय डॉ. ओ. एन. पांडेय जी (चेयरमैन, एस.सी.पी.एम समूह), श्रीमती अल्का पांडेय जी (प्रेसिडेंट, एस.सी.पी.एम समूह), डॉ. आयुष पांडेय जी ( प्रबन्ध निदेशक, एस.सी.पी.एम समूह), डॉ. आयुषी पांडेय जी ( प्रबन्ध निदेशक, एस.सी.पी.एम समूह), श्री अजीताभ दुबे जी (निदेशक, एस.सी.पी.एम समूह), श्री धीरज कुमार दुबे जी (प्रशासक, एस.सी.पी.एम समूह), सभी आदरणीय प्राचार्य एवं उप-प्राचार्यगण (नर्सिंग, आयुर्वेद एवं फार्मेसी महाविद्यालय), सभी सम्मानित अध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ एवं समन्वयकगण — जिनके अनमोल सहयोग एवं सहभागिता से यह आयोजन सफल रहा।

Photos from SCPM College's post 07/11/2025

"वंदे मातरम" का उत्सव - राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष!
भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) नई दिल्ली राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" के 150 वर्ष पूरे होने पर गर्व से जश्न मना रही है, जिसे पहली बार 1875 में अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर गाया गया था।
भक्ति और राष्ट्रीय भावना के इस चिरस्थायी प्रतीक के उपलक्ष्य में, एस.सी.पी.एम. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एंड एजुकेशन गोंडा के अंतर्गत संचालित।
एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस गोंडा।
एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी गोंडा। एस.सी.पी.एम. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गोंडा द्वारा , प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा में आज दिनांक:- 07 नवंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे अपने-अपने परिसर में पूरे गीत का सामूहिक गायन संस्थान के चेयरमैन आदरणीय डॉ. ओ. एन. पांडेय सर, अध्यक्ष श्रीमती अलका पांडेय मैम, प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष पांडेय सर, प्रबंध निदेशक डॉ. आयुषी पांडेय मैम एवं निदेशक श्री अजिताभ दुबे सर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया जिसमें संस्थान के प्रशासक श्री धीरज कुमार दुबे विभिन्न विभागों के प्राचार्य, उप-प्राचार्य समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।🇳🇪🇳🇪🇳🇪🙏🙏🙏🙏

Photos from SCPM College's post 04/11/2025

एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज लखनऊ रोड हारीपुर गोंडा में संस्था के चेयरमैन डॉ. ओ.एन. पाण्डेय सर, अध्यक्ष श्रीमती अलका पाण्डेय मैम, प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष पाण्डेय सर, प्रबंध निदेशक डॉ. आयुषी पाण्डेय मैम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 04.11.20245 को B.Sc Nursing बैच 2024-25 के छात्र-छात्राओं ने "Adrenaline" नाम से B.Sc Nursing बैच 2025-26 के छात्र-छात्राओं को फ्रेशर पार्टी दिया | इस समारोह में संस्थान के निदेशक श्री अजिताभ दूबे सर, प्रशासक श्री धीरज कुमार दूबे सर , प्राचार्य - उपप्राचार्य वा सभी अध्यापक की मौजूदगी में संपन्न हुआ | इस समारोह में दोनों वर्ष के छात्र-छात्राओं ने नाटक,नृत्य एवं गायन का बहुत ही आकर्षक प्रस्तुति किया|

Photos from SCPM College's post 01/11/2025

एस.सी.पी.एम. आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हास्पिटल, गोंडा में सम्पन्न हुआ शिष्योपनयन , किया गया बी.ए.एम.एस. बैच 2025-26 के छात्रों का स्वागत व नवीन बैच का शुभारंभ
एस.सी.पी.एम. आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हास्पिटल , गोण्डा में शिष्योपनयन कार्यक्रम का आयोजन हुआ , इस कार्यक्रम में बी.ए.एम.एस. के नवागन्तुक छात्रों का स्वागत किया गया एवं नवीन बैच का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के चैयरमैन डा. ओ.एन.पाण्डेय सर , संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती अलका पाण्डेय मैम, संस्थान के निदेशक श्री अजिताभ दूबे सर , संस्थान के प्रशासक श्री धीरज कुमार दूबे सर , संस्थान की प्राचार्या डा. सिम्पल चौहन मैम के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ , मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डा. ओ.एन.पाण्डेय सर द्वारा छात्रों को महर्षि चरक शपथ दिलाई गई और यह भी बताया कि खूब मन लगा कर आनंद के साथ पढ़ाई करें ये पल जीवन में दुबारा नहीं मिलेंगें। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती अलका पाण्डेय मैम ने रैंगिंग विषय पर अपना प्रकाश डालते हुए , सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों की हर विषय में संभव मदद करने का आश्वासन लिया एवं नवागन्तुक छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Want your school to be the top-listed School/college in Gonda?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Lucknow Road, Haripur
Gonda
271003