SCPM College of Pharmacy

SCPM College of Pharmacy Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SCPM College of Pharmacy, College & University, Lucknow Road, Haripur, Gonda.

20/08/2026
एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गोंडा में प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यून...
17/08/2026

एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गोंडा में प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के तत्वावधान में दिनांक 09 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान–2026" के अंतर्गत आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को समापन सम्मान समारोह दिवस के रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में संस्थान के प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर प्रसाद शुक्ला द्वारा इस साप्ताहिक कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समस्त छात्र/छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को धन्यवाद प्रेषित किया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम के अन्त में समस्त विजयी प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को ई- प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया ।
यह कार्यक्रम संस्था के चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पाण्डेय जी , प्रेसिडेंट श्रीमती अल्का पाण्डेय जी, प्रबंध निदेशक श्री आयुष पाण्डेय जी ,निदेशक श्री अजिताभ दूबे जी, प्रशासक श्री धीरज कुमार दुबे जी के सानिध्य व मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गोंडा में प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यून...
14/08/2026

एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गोंडा में प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के तत्वावधान में दिनांक 09 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान–2026" के अंतर्गत आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई, मानव श्रृंखला बनाई गई एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में संस्थान के प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर प्रसाद शुक्ला द्वारा प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया, तदोपरांत संस्था के वरिष्ठ अध्यापक श्री शिवम पांडेय, श्री राहुल तिवारी एवं श्री प्रमोद मिश्रा जी द्वारा विभाजन से सम्बंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा संगोष्ठी का आयोजन कर विभाजन विभीषिका पर अत्यंत सरल भाव से चर्चा की गई।
यह कार्यक्रम संस्था के चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पाण्डेय जी , प्रेसिडेंट श्रीमती अल्का पाण्डेय जी, प्रबंध निदेशक श्री आयुष पाण्डेय जी एवं निदेशक श्री अजिताभ दूबे जी, प्रशासक श्री धीरज कुमार दुबे जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान–2026 का शुभारंभएस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गोंडा में प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के ...
12/08/2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान–2026 का शुभारंभ
एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गोंडा में प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दिनांक 09 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान–2026” का संचालन राष्ट्र गीत के साथ प्रारंभ हुआ।
अभियान के तीसरे दिन छात्र/छात्राओं द्वारा"मेरा तिरंगा- मेरी शान" प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का कार्यक्रम संपन्न कराया गया, जिसमें टीम "स" के निम्न विद्यार्थी प्रथम स्थान अर्जित किये _
1. AYUSH PATWA D.PHARM 2ND YEAR
2. MOHD. ASIM B.PHARM. 4TH YEAR
3. MANZAR ALAM B.PHARM 3RD YEAR
4. SHRESHTHA B.PHARM. 3RD YEAR

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक श्री अजिताभ दुबे सर के आशीर्वचनों से प्रारंभ हुआ जिसमें उनके वक्तव्यों से उपस्थित छात्र/छात्राओं का मनोबल बढ़ा । कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य , संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ अभियान में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम संस्था के चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पाण्डेय, प्रेसिडेंट श्रीमती अल्का पाण्डेय एवं प्रशासक श्री धीरज कुमार दुबे के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

🇮🇳 तिरंगा हमारी शान है, भारत की पहचान है।
🇮🇳 हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा।
🇮🇳 जय हिंद! वंदे मातरम्!

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान–2026 का शुभारंभएस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गोंडा में प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के ...
11/08/2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान–2026 का शुभारंभ
एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गोंडा में प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दिनांक 09 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान–2026” का संचालन राष्ट्र गीत के साथ प्रारंभ हुआ।
अभियान के दूसरे दिन छात्र/छात्राओं द्वारा"मेरा तिरंगा- मेरी शान" पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ अध्यापक श्री अश्विनी तिवारी सर द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को राष्ट्रीय ध्वज संहिता एवं तिरंगे रख रखाव एवं ध्वज फहराने के नियम की संपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य , संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ अभियान में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
“हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम संस्था के चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पाण्डेय, प्रेसिडेंट श्रीमती अल्का पाण्डेय, निदेशक श्री अजिताभ दुबे एवं प्रशासक श्री धीरज कुमार दुबे के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

🇮🇳 तिरंगा हमारी शान है, भारत की पहचान है।
🇮🇳 हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा।
🇮🇳 जय हिंद! वंदे मातरम्!

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान–2026 का शुभारंभएस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गोंडा में प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के ...
10/08/2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान–2026 का शुभारंभ
एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गोंडा में प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दिनांक 09 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान–2026” का आज प्रथम दिवस शुभारंभ किया गया।
अभियान के प्रथम दिन राष्ट्रीय ध्वज संहिता के पालन एवं सम्मान की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर प्रसाद शुक्ला सर द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को राष्ट्रीय ध्वज संहिता एवं तिरंगे के सम्मान, गरिमा और मर्यादा बनाए रखने से संबंधित शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ अभियान में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
“हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम संस्था के चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पाण्डेय, प्रेसिडेंट श्रीमती अल्का पाण्डेय, निदेशक श्री अजिताभ दुबे एवं प्रशासक श्री धीरज कुमार दुबे के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

🇮🇳 तिरंगा हमारी शान है, भारत की पहचान है।
🇮🇳 हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा।
🇮🇳 जय हिंद! वंदे मातरम्!

नशा मुक्त भारत अभियान | डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय एवं प्राविधिक शिक्षा परिषद,लखनऊ के निर्देशानुसार ...
07/08/2026

नशा मुक्त भारत अभियान |

डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय एवं प्राविधिक शिक्षा परिषद,लखनऊ के निर्देशानुसार एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गोंडा द्वारा 25 जुलाई 2026 से नशा मुक्त भारत अभियान का निरंतर संचालन विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, रैली, पैदल मार्च, व्याख्यान, वेबिनार एवं जागरूकता सभाओं जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

इसी क्रम में आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के द्वारा पैदल मार्च , जागरूकता संवाद एवं नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशा उन्मूलन के प्रति अपने विचार एवं रचनात्मक संदेश प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर प्रसाद शुक्ला द्वारा किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम संस्था के चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पाण्डेय, प्रेसिडेंट श्रीमती अल्का पाण्डेय, निदेशक श्री अजिताभ दुबे एवं प्रशासक श्री धीरज कुमार दुबे के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं प्रिय छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे तथा सभी ने "नशा मुक्त भारत" के संकल्प को साकार करने हेतु जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

आइए, हम सभी मिलकर एक स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

नशा मुक्त भारत अभियान | उत्तर प्रदेश शासन ,लखनऊ के निर्देशानुसार एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गोंडा द्वारा 25 जुलाई 2...
05/08/2026

नशा मुक्त भारत अभियान |
उत्तर प्रदेश शासन ,लखनऊ के निर्देशानुसार एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गोंडा द्वारा 25 जुलाई 2026 से नशा मुक्त भारत अभियान का निरंतर संचालन विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, रैली, पैदल मार्च, व्याख्यान, वेबिनार एवं जागरूकता सभाओं जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

इसी क्रम में आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के मध्य भाषण प्रतियोगिता एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशा उन्मूलन के प्रति अपने विचार एवं रचनात्मक संदेश प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर प्रसाद शुक्ला द्वारा किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम संस्था के चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पाण्डेय, प्रेसिडेंट श्रीमती अल्का पाण्डेय, निदेशक श्री अजिताभ दुबे एवं प्रशासक श्री धीरज कुमार दुबे के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं प्रिय छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे तथा सभी ने "नशा मुक्त भारत" के संकल्प को साकार करने हेतु जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

आइए, हम सभी मिलकर एक स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

🚭 नशा मुक्ति भारत अभियान: एक संकल्प, एक नई शुरुआत! 🚫आज दिनांक 02 अगस्त 2026, दिन रविवार को एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेस...
02/08/2026

🚭 नशा मुक्ति भारत अभियान: एक संकल्प, एक नई शुरुआत! 🚫
आज दिनांक 02 अगस्त 2026, दिन रविवार को एस.सी.पी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गोण्डा में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय, लखनऊ (उ.प्र.) के निर्देशानुसार 'नशा मुक्ति भारत अभियान' के अंतर्गत एक भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन 'फार्मेसी सभागार' में किया गया।
यह गरिमामयी कार्यक्रम संस्था के चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पाण्डेय जी , अध्यक्ष श्रीमती अलका पाण्डेय जी , प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष पाण्डेय जी , निदेशक श्री अजीताभ दूबे जी एवं प्रशासक श्री धीरज कुमार दूबे जी के कुशल मार्गदर्शन और गरिमामयी प्रेरणा से अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी शिक्षकगण, स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव प्रसारण (संबोधन) को बेहद ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों से प्रेरणा ली।
इसके पश्चात, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर प्रसाद शुक्ला के द्वारा सभी को नशामुक्त भारत बनाने और समाज को इसके दुष्प्रभावों से बचाने की पूरी निष्ठा के साथ शपथ दिलाई गई।
आइए, हम सब मिलकर इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने समाज को नशामुक्त व स्वस्थ बनाएं।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ ICONSCPM-2026 का भव्य शुभारंभदेश-विदेश के वैज्ञानिकों ने साझा किए शोध एवं नवाचार के विचार, फार...
25/07/2026

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ ICONSCPM-2026 का भव्य शुभारंभ

देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने साझा किए शोध एवं नवाचार के विचार, फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं अनुसंधान को मिलेगा नया आयाम

गोंडा, 25 जुलाई। एससीपीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गोंडा द्वारा आयोजित एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईकॉनएससीपीएम-2026 (ICONSCPM-2026) का शुभारंभ शनिवार को पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन के साथ गरिमामय वातावरण में हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं फार्मेसी विशेषज्ञों ने सहभागिता कर नवीनतम शोध, नवाचार एवं वैश्विक सहयोग पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी, रजिस्ट्रार, उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल, लखनऊ रहे। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक डॉ. ओ. एन. पाण्डेय सर ने अपने वैज्ञानिक विचार रखते हुए कॉन्फ्रेंस को एक सकारात्मक दिशा प्रदान की एवं श्रीमती अलका पाण्डेय जी ने देश प्रदेश के अलग अलग हिस्से से आए हुए डेलीगेट्स अपने आशीर्वचनों से उनका उत्साहवर्धन किया , संरक्षक डॉ. आयुष पाण्डेय सर ने सभी का अभिवादन किया , डॉ. आयुषी पाण्डेय मैम ने छात्र/छात्राओं से उनके कॉन्फ्रेंस के सकारात्मक संचालन हेतु प्रतिबद्ध कराया गया एवं श्री अजीताभ दुबे व श्री धीरज कुमार दुबे सर ने अपने वक्तव्यों से सभागार में उपस्थित समस्त अतिथिगणों का अभिवादन कर उनको एक अद्भुत अनुभूति दिलाने हेतु वादा किया , सहायक आयुक्त (औषधि) श्री प्रबोध रस्तोगी तथा औषधि निरीक्षक श्री सुमित कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

सम्मेलन संयोजक प्रो. (डॉ.) तारकेश्वर प्रसाद शुक्ला ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शोध, नवाचार तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन समिति के सदस्य सचिव श्री सरफराज़ अहमद एवं डॉ. शिव कुमार ने सम्मेलन की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह आयोजन शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञों के बीच ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान का प्रभावी मंच है।

सम्मेलन में डॉ. संजय तिवारी, प्रोफेसर, फार्मास्यूटिक्स विभाग, राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइपर), रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार; डॉ. सबा नक़वी, सहायक प्रोफेसर, फार्माकोलॉजी एवं टॉक्सिकोलॉजी/रेगुलेटरी टॉक्सिकोलॉजी विभाग, राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइपर), रायबरेली (उत्तर प्रदेश); डॉ. नाओशाद मुहम्मद, वरिष्ठ वैज्ञानिक, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग, वॉशिंगटन विश्वविद्यालय, सेंट लुईस, संयुक्त राज्य अमेरिका; तथा डॉ. अंसाब अख्तर, पोस्टडॉक्टोरल रिसर्च फेलो, न्यूरोसाइंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एलएसयू हेल्थ साइंसेज़ सेंटर, न्यू ऑरलियन्स, संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने व्याख्यानों में आधुनिक औषधि अनुसंधान, नवीन औषधि वितरण प्रणाली, नियामक विषविज्ञान, कैंसर अनुसंधान, तंत्रिका विज्ञान (न्यूरोसाइंस) तथा वैश्विक शोध सहयोग जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

सम्मेलन का उद्देश्य फार्मास्यूटिकल विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देना, युवा शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से सीखने का अवसर प्रदान करना तथा शिक्षा, अनुसंधान एवं उद्योग के मध्य सहयोग को सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, शोधार्थी, छात्र-छात्राएँ तथा फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन का प्रथम सत्र अत्यंत सफल, प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक रहा।

Address

Lucknow Road, Haripur
Gonda

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SCPM College of Pharmacy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share