Excellent Public Higher Secondary School Bandhwa Wazirganj Gonda

Excellent Public Higher Secondary School Bandhwa Wazirganj Gonda A place where you can find a better education to your bright future ...........

01/04/2026

चलो चलें स्कूल .....

01/04/2026

चलो चलें स्कूल .......

Kids learning..........many words knowledge from each letter.....
19/08/2022

Kids learning..........many words knowledge from each letter.....

समस्त सम्मानित अध्यापक  बंधुओं ,अभिभावकों ,बच्चों व क्षेत्रवासियों को विद्यालय परिवार की तरफ से 70वें गणतंत्र दिवस की हा...
26/01/2019

समस्त सम्मानित अध्यापक बंधुओं ,अभिभावकों ,बच्चों व क्षेत्रवासियों को विद्यालय परिवार की तरफ से 70वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं l
धन्यवाद !

20/01/2019

स्कूलों और कॉलेजों में सही तरीके से झंडा फहराने के क्या नियम हैं?

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
______________________________

भारत का राष्ट्रीय झंडा यहाँ के हर निवासी के गौरव और सम्मान का प्रतीक है. जब भी कोई भारतीय इस तिरंगे को फहराता है तो उसके चेहरे पर एक अलग ही चमक होती है. लेकिन कई बार देखा गया है कि जानकारी के अभाव में लोग भारतीय तिरंगे का अपमान करते नजर आते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी की जाती है.

इस लेख के माध्यम से हम आपको यह बता रहे हैं कि स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षिक संस्थाओं जैसे कि खेल शिविर, स्काउट्स शिविर इत्यादि में झंडा को सही तरीक से कैसे फहराएँ?

भारतीय राष्ट्रीय झंडे का प्रदर्शन; प्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग का निवारण) अधिनियम, 1950 और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम,1971 उपबंधों के अनुसार नियंत्रित होता है. भारतीय ध्वज संहिता, 2002 में इन सभी नियमों, रिवाजों, औपचारिकताओं और निर्देशों को एक साथ लाने का प्रयास किया गया है.

शैक्षिक संस्थाओं में सही तरीके से झंडे को फहराने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए;

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

☞1. स्कूल के विद्यार्थी खड़े होकर एक खुला वर्गाकार बनायेंगे. इस वर्ग में 3 तरफ विद्यार्थी खड़े होंगे और चौथी तरफ बीच में झंडा होगा. प्रधानाध्यापक/झंडे को फहराने वाला गणमान्य व्यक्ति और मुख्य छात्र झंडे से तीन कदम पीछे खड़े होंगे.

☞2. छात्र 10-10 छात्रों के दल में या अधिक् संख्या होने पर अधिक संख्या में लाइन में खड़े होंगे और वे एक दल के पीछे दूसरे दल के क्रम में खड़े होंगे. कक्षा का मॉनिटर अपनी कक्षा की पहली पंक्ति की दाई ओर खड़ा होगा और कक्षा अध्यापक अपनी कक्षा की अंतिम पंक्ति से 3 कदम पीछे, बीच में खड़ा होगा.

☞3. कक्षाएं वर्गाकार आकार में इस प्रकार खड़ी होंगी कि सबसे बड़ी कक्षा सबसे दाईं ओर रहेगी और उसके बाद वरिष्ठता क्रम से अन्य कक्षाएं खड़ी होंगी.

☞4. हर पंक्ति के बीच कम से कम एक कदम या लगभग 30 इन्च का गैप होना चाहिए और कक्षा के बीच में भी समान अंतर का गैप होना चाहिए.

☞5. स्कूल का छात्र नेता, जिसे परेड की जिम्मेदारी दी गयी है, झंडा फहराने के ठीक पहले, परेड को सावधान या अटेंशन में आने की आज्ञा देगा और झंडे को लहराने पर परेड को झंडे को सलामी देने की आज्ञा देगा. परेड कुछ देर तक सलामी की अवस्था में रहेगी और फिर 'कमान' आने पर सावधान की अवस्था में आ जाएगी.

☞6. जब हर कक्षा तैयार हो जाये को हर कक्षा का मॉनिटर आगे बढ़कर स्कूल के चुने हुए छात्र नेता का अभिवादन करेगा. जब सभी कक्षाएं तैयार हो जायें तो स्कूल का छात्र नेता प्रधानाध्यापक की ओर बढ़कर उनका अभिवादन करेगा और प्रधानाध्यापक, अभिवादन का उत्तर देगा. इसके बाद मुख्य अतिथि (यदि प्रधानाध्यापक के अलावा कोई और है) द्वारा झंडा फहराया जायेगा.

☞7. झंडे को सलामी देने के बाद राष्ट्रगान होगा. ध्यान रहे कि राष्ट्रगान के दौरान परेड, सावधान की अवस्था में रहेगी.

☞8. यदि किसी मौके पर शपथ ली जानी है तो राष्ट्रगान के बाद प्रधानाध्यापक शपथ को पढेंगे और सभी बच्चे अपना दायाँ हाथ ऊपर उठाकर उसको दोहराएंगे.

इसके अलावा झंडे के सम्मान के लिए निम्न नियम भी भारतीय झंडा संहिता 2002 में बताये गये हैं;

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

☞1. राष्ट्रीय झंडे का निर्माण हाथ से काते गए और हाथ से बुने गए धागे या ऊन या सिल्क या खादी के कपडे का बना हुआ होना चाहिए.

☞2. भारत के राष्ट्रीय झंडे का आकार आयताकार होगा. झंडे की लम्बाई और चौड़ाई (ऊंचाई) का अनुपात 3:2 होगा.

☞3. भारतीय झंडे को अन्य झंडे या झंडों के साथ एक ही ध्वज-दंड से नहीं फहराया जाना चाहिए. अर्थात भारतीय झंडे का ध्वज-दंड अलग होना चाहिए.

☞4. जनता द्वारा राष्ट्रीय, सांस्कृतिक अवसरों पर कागज के बने झंडों को फहराया जा सकता है लेकिन ऐसे झंडों को जमीन पर नहीं फेका जाना चाहिए और उनका सम्मानपूर्वक निपटान कर दिया जाना चाहिए.

☞5. झंडे को वाहन, रेलगाड़ी, नाव, वायुयान की छत इत्यादि को ढ़कने के काम में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

☞6. झंडे का प्रयोग किसी वर्दी या पोशाक में नहीं किया जायेगा, ना ही झंडे को रुमाल, तकियों या किसी अन्य ड्रेस पर मुद्रित किया जायेगा.

☞7. किसी व्यक्ति या वस्तु को सलामी देने के लिए झंडे को नही झुकाया जायेगा.

☞8. जिस जगह झंडे का प्रदर्शन खुले में किया जाता है वहां पर मौसम की चिंता किये बिना झंडे को सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जाना चाहिए.

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

नोट: भारतीय नागरिक अब रात में भी राष्ट्रीय तिरंगा फहरा सकते हैं. इसके लिए शर्त होगी कि झंडे का पोल इतना लंबा हो कि झंडा दूर से ही दिखाई दे और झंडा खुद भी चमके.

उम्मीद है कि अब आप लोग इस लेख को पढ़ने के बाद आगे आने सभी राष्ट्रीय पर्वों पर भारतीय तिरंगे को ऊपर दिए गए झंडा संहिता 2002 में सुझाये मार्गदर्शन के आधार पर ही फहराएंगे.

🇮🇳 (जय हिंद, जय भारत) 🇮🇳

Connect with Excellent Public Higher Secondary School Bandhwa Wazirganj Gonda and make your Future bright.
10/10/2018

Connect with Excellent Public Higher Secondary School Bandhwa Wazirganj Gonda and make your Future bright.

24/09/2018

🏵️🏵️Hindi special🏵️🏵️

1.जंगल में फैलनेवाली आग - दावाग्नि
2.समुद्र में लगने वाली आग - बड़वानल
3.जो सपना दिन में देखा जाए - दिवास्वप्न
4.जिसे कठिनाई से जाना जा सके - दुर्ज्ञेय
5.जो कठिनाई से समझ में आता हो - दुर्बोध
6.अर्द्धरात्रि का समय - निशीथ
7.रंगमंच पर पर्दे के पीछे का स्थान - नेपथ्य
8.आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत लेने वाला - नैष्ठिक
9.नाटक का पर्दा गिरना - पटाक्षेप
10.रंगमंच का पर्दा - यवनिका
11.जो उत्तर न दे सके - निरुत्तर
12.केवल दूध पर जीवित रहने वाला - पयोहारी
13.शरणागत की रक्षा करने वाला - प्रणतपाल
14.एक बार कही हुई बात को दोहराते रहना - पिष्टपेषण
15.जो पूछने योग्य हो - पृष्टव्य
16.प्रमाण द्वारा सिद्ध करने योग्य - प्रमेय
17.रात का भोजन - ब्यालू/ रात्रिभोज
18.जिसकी आंखें मगर जैसी हो - मकराक्ष
19.जिस स्त्री की आंखें मछली के समान हो - मीनाक्षी
20.जिस पुरुष की आंखें मछली के समान हो - मीनाक्ष
21.हरिण के नेत्रों-सी आंखों वाली - मृगनयनी
22.मोक्ष प्राप्त करने की इच्छा - मुमुक्षा
23.मरने की इच्छा - मुमूर्षा
24.युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा
25.सृजन करने की इच्छा - सिसृक्षा
26.खुले हाथ से दान देने वाला - मुक्तहस्त
27.माता की हत्या करने वाला - मातृहन्ता
28.जिसने मृत्यु को जीत लिया हो - मृत्युंजय
29.वह कन्या जिसका विवाह करने का वचन दे दिया गया हो - वाग्दत्ता
30.व्याकरण का ज्ञाता - वैयाकरण
31.शत्रु का नाश करने वाला - शत्रुघ्न
32.जिसका कोई आदि और अंत न हो - शाश्वत
33.जो सब कुछ जानता हो - सर्वज्ञ
34.सब कुछ पाने वाला - सर्वलब्ध
35.जो गुप्त रूप से निवास करता हो - छद्मवासी
37.दिन और रात के बीच का समय - गोधूलि वेला
38.जिसका अर्थ स्वयं ही सिद्ध है - सिद्धार्थ
39.वह व्यक्ति जिसका ज्ञान अपने ही स्थान तक सीमित है - कूपमंडूक
40.भोजन करने के बाद का बचा हुआ अन्न/जूठन - उच्छिष्ट
41.जिसे सूँघा न जा सके - आघ्रेय
42.वह कवि जो तत्काल कविता कर सके - आशुकवि
43.जिसका कोई शत्रु न जन्मा हो - अजातशत्रु
44.जो इंद्रियों (गो) द्वारा न जाना जा सके - अगोचर
45.किसी बात को अत्यधिक बढाकर कहना - अतिशयोक्ति
46.जिसे बुलाया न गया हो - अनाहूत
47.जो सबके मन की बात जनता हो - अंतर्यामी
48.जो मापा न जा सके - अपरिमेय
49. किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा - अभीप्सा
50.आवश्यकता से अधिक धन का ग्रहण न करना - अपरिग्रह
51.मार्ग में खाने के लिए भोजन - पाथेय
52.जो भोजन रोगी के लिए उचित हो - पथ्य
53.जो भोजन रोगी के लिए निषिद्ध हो - अपथ्य
54.अविवाहित महिला - अनूढा
55.वह स्त्री जिसके पति ने दूसरी शादी कर ली हो - अध्यूढ़ा
56.वह स्त्री जिसका पति परदेश से लौटा हो - आगतपतिका
57.वह स्त्री जिसका पति अन्य स्त्री के साथ रात को रहकर प्रातः लौटे - खंडिता
58.वह स्त्री जिसका पति दूर स्थान पर गया हो - प्रोषितपतिका
59.वह स्त्री जिसके हाल ही शिशु उत्पन्न हुआ हो - प्रसूता
60.पति द्वारा छोड़ दी गयी पत्नी - परित्यक्ता
61.जिस स्त्री का विवाह अभी हुआ हो - नवोढ़ा
62.जानने की इच्छा - जिज्ञासा
63.जीतने,दमन करने की इच्छा - जिगीषा
64.किसी को मारने की इच्छा - जिघांसा
65.भोजन करने (खाने) की इच्छा - जिघत्सा/बुभुक्षा
66.ग्रहण करने,पकड़ने की इच्छा - जिघृक्षा
67.ज़िंदा रहने(जीने) की इच्छा - जिजीविषा
68.तैर कर पार करने/तर जाने की इच्छा - तितीर्षा
69.सांसारिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा - एषणा
70.जो दूसरों में केवल दोषों को ही खोजता हो - छिद्रान्वेषी
71.जिसे खरीद/मोल लिया गया हो - क्रीत
72.पर्वत के नीचे तलहटी की भूमि - उपत्यका
73.उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा - ईशान/ईशान्य
74.जिसने अपना ऋण पूरा चुका दिया हो - उऋण
75जहाँ धरती और आकाश मिलते दिखाई देते हैं - क्षितिज

Address

Bandhwa , Wazirganj , Gonda (UP)
Gonda Oudh
271124

Telephone

+917408577247

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Excellent Public Higher Secondary School Bandhwa Wazirganj Gonda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category