साधना ITI, गोण्डा

साधना ITI, गोण्डा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from साधना ITI, गोण्डा, Education Website, Dulhapur Bankat, Gonda Oudh.

साधना (प्रा.) आईटीआई, भारत सरकार के नये मानक पर बना हुआ संस्थान है जो अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है I
उपलब्ध ट्रेड्स:
1- इलेक्ट्रीशियन, 2- फिटर, 3- कोपा (O' लेवल के समकक्ष) & 4- हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर

📞 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:9250015382 (Company)7068545767 (Sadhna ITI)
25/08/2026

📞 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
9250015382 (Company)
7068545767 (Sadhna ITI)

21/08/2026

🏥 स्वास्थ्य सेवा से जुड़िए और अपना भविष्य बनाइए!
प्रवेश प्रारंभ! कुछ ही सीटें शेष!
🩺 Health Sanitary Inspector (HSI) — एक ऐसा ट्रेड जो आपको हेल्थकेयर, सैनिटेशन और पब्लिक हेल्थ से जुड़े क्षेत्र में करियर के अवसर देता है।
🎓 Admission Open

20/08/2026

आपके feedback के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दीदी...🙏

🌿 नशा मुक्ति अभियान 🌿कल साधना आईटीआई में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता सम्मेलन आयो...
20/08/2026

🌿 नशा मुक्ति अभियान 🌿
कल साधना आईटीआई में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
🙏 नशे को कहें ना, स्वस्थ जीवन को कहें हाँ।
#

Instructor Excellence Award – AITT 2026 🏆AITT 2026 में प्रशिक्षार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता में महत्वपूर्ण भू...
18/08/2026

Instructor Excellence Award – AITT 2026 🏆

AITT 2026 में प्रशिक्षार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे समर्पित instructors को Sadhna ITI की ओर से “Instructor Excellence Award” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान केवल एक Award नहीं, बल्कि उनके समर्पण, मार्गदर्शन और प्रशिक्षार्थियों की सफलता के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है।

Congratulations to all the awardees! 👏🏆
Sadhna ITI — जहाँ बेहतर परिणाम, बेहतर मार्गदर्शन से शुरू होते हैं।

🇮🇳 साधना आईटीआई, गोंडा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया 🇮🇳साधना आईटीआई में स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ विदाई एव...
16/08/2026

🇮🇳 साधना आईटीआई, गोंडा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया 🇮🇳

साधना आईटीआई में स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ विदाई एवं सम्मान समारोह–2026 का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के संरक्षक श्री आर. एस. श्रीवास्तव जी ने ध्वजारोहण किया। 🇮🇳

इस अवसर पर AITT (All India Trade Test) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। 🏆

नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं ने अपने देशभक्ति गीतों एवं प्रभावशाली भाषणों से सभी को प्रभावित किया। 🎤✨ कार्यक्रम में प्रबंधक श्री गौरव श्रीवास्तव जी, प्रधानाचार्य श्री अनिल मौर्य जी एवं समस्त प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे।

सभी प्रशिक्षकों द्वारा कराई गई शानदार तैयारियों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री अनिल मौर्य जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

🇮🇳 देशभक्ति • सम्मान • प्रतिभा • कौशल 🇮🇳
साधना आईटीआई, गोंडा

🔍 साधना आईटीआई, गोंडा का निरीक्षणनए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर सांसद/ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिनिधि, गोंडा श्री राजेश स...
16/08/2026

🔍 साधना आईटीआई, गोंडा का निरीक्षण

नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर सांसद/ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिनिधि, गोंडा श्री राजेश सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख, मुजेहना श्री शेषराम बारी जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री चंद्रप्रकाश शुक्ला जी ने संस्थान परिसर, प्रैक्टिकल क्लासेज एवं आधुनिक लैब्स का निरीक्षण किया।

अतिथियों ने संस्थान की प्रैक्टिकल प्रशिक्षण व्यवस्था, लैब्स एवं विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की सराहना की तथा संस्थान के निरंतर विकास के लिए शुभकामनाएँ दीं।

साथ ही, साधना आईटीआई को आगे बढ़ाने एवं विद्यार्थियों के हित में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। 🙏

कौशल से रोजगार की ओर — साधना आईटीआई, गोंडा। 🚀

🎓 साधना आईटीआई, गोंडा में नए सत्र 2026-27 (26-28) का भव्य शुभारंभ! ✨सांसद/ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिनिधि, गोंडा श्री रा...
16/08/2026

🎓 साधना आईटीआई, गोंडा में नए सत्र 2026-27 (26-28) का भव्य शुभारंभ! ✨

सांसद/ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिनिधि, गोंडा श्री राजेश सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख, मुजेहना श्री शेषराम बारी जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री चंद्रप्रकाश शुक्ला जी की गरिमामयी उपस्थिति में नए सत्र का शुभारंभ हुआ। 🙏
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्री शेषराम बारी जी ने कहा — “आज स्किल की ही दुनिया है।” उन्होंने विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के प्रति प्रेरित किया।
अतिथियों ने कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से मिलने वाले रोजगार के अवसरों के बारे में भी प्रशंसा की और संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए HERO MotoCorp में Select होने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। 🌟

संस्थान के संरक्षक श्री आर. एस. श्रीवास्तव, प्रबंधक गौरव श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अनिल मौर्या एवं समस्त प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे।

नई ऊर्जा • नए कौशल • नए अवसर • नया भविष्य 🚀

🇮🇳
14/08/2026

🇮🇳

🏆 Celebrating Excellence at Sadhna ITI, Gonda! 🎓AITT 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले हमारे 1st, 2nd & 3rd Rank Holder...
12/08/2026

🏆 Celebrating Excellence at Sadhna ITI, Gonda! 🎓
AITT 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले हमारे 1st, 2nd & 3rd Rank Holders को हार्दिक बधाई! 👏✨
आपकी मेहनत, लगन और सफलता पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। 🇮🇳
Keep Learning • Keep Growing • Keep Shining! 🌟
StudentAchievement ProudMoment SkillIndia

Address

Dulhapur Bankat
Gonda Oudh
271602

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when साधना ITI, गोण्डा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share