25/09/2023
क्षेत्रीय खेल एवं प्रांतीय गणित-विज्ञान मेले में प्रथम रहें विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के त्तवाधान में विद्या भारती हरियाणा प्रान्त द्वारा गोपाल विद्या मंदिर, जीन्द में तीन दिवसीय (22 से 24 सितम्बर, 2023) प्रांत-स्तरीय गणित-विज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के 82 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।
इस महोत्सव में विज्ञान प्रदर्श में आयुष, विज्ञान प्रयोगात्मक में गर्वित, संस्कृति ज्ञान परीक्षा किशोर वर्ग में दिपांशु एंेजल, लक्ष्य, शिशु वर्ग में देवांश, वंश, पलक व संस्कृति कथा-कथन में रीतिका, संस्कृति मूर्ति कला में अनुष्का, गणित प्रयोगात्मक में स्मृति, संगणक प्रदर्श में सहदेव व कनिष्का प्रथम रहे। अब ये विद्यार्थी 14 से 16 अक्तूबर को क्षेत्रीय स्तर पर होने वाले गणित-विज्ञान महोत्सव जीन्द में और संस्कृति ज्ञान प्रश्नमंच के विद्यार्थी 7 से 9 अक्तूबर को दिल्ली जाएँगे।
भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित 34वीं अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर - 14 वर्ग में बहन सुहाना ने 50 किलोग्राम में व लवनीत ने 41 किलोग्राम भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कुरुक्षेत्र में 34वीं अखिल भारतीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में छात्रा हंसिका ने 40 किलोग्राम में व सागर ने 96 किलोग्राम भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी विद्यार्थियों को SGFI के लिए चयनित किया गया है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अश्वनी कुमार ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि सही अर्थों में इस प्रकार का आयोजन भविष्य के वैज्ञनिकों और चिंतकों को तराशने के लिए सर्वश्रेष्ठ मंच प्रदान करता है।