20/03/2024
हर हाल में कामयाब होंगें, मेरे वाले जुनून में थोड़ा देर होता है पर तगड़ा रिजल्ट आता है।बात हम सरकारी नौकरी की ही करते हैं।
आज फिर से एक और कामयाबी के साथ आगे बढ़ते हुए मैं आप सभी को बता दूं कि इस लड़के का नाम बालमुकुंद है पिता श्री रंजीत शर्मा जी, माता का नाम विभा देवी, ग्राम बराही थाना गोह का निवासी है।। आज मैं काफी गौरवान्वित हूँ इस बच्चे ने सफलता का परचम लहराकर न सिर्फ अपने चिल्ड्रेन्स पैराडाइज़ स्कूल गोह और ब्राइट कैरियर कोचिंग सेंटर गोह का नाम ऊंचा किया बल्कि माता पिता सहित ,गांव ,घर ,प्रखंड के नाम रौशन कर दिया और देश की सेवा में CISF बनकर अपने आप को लगा दिया।। शुरू से ही सेना (CISF) बनने की प्रवृत्ति के साथ आज अपने लक्ष्य पर पंहुचकर जो अपना कर्तव्य निभाया है पूरे स्कूल परिवार गौरवान्वित हैं।
सबसे खास बात यह बच्चा अपने उस चाची कुंवर सियामनी देवी के पास रहता था और उन्होंने बालमुकुंद को ही अपना बेटा मानकर चिल्ड्रेन्स पैराडाइज स्कूल गोह के बगल में किराए पर रहकर करीब 12 सालों तक इस बच्चे को मेरे पास सौंप दिया था , इसके बाबा का नाम स्वर्गीय रामरूप शर्मा था जो हमसे मिलने के बाद सिर्फ यही कहते थे कि बीट्टू बाबू बड़ी शौक से अपने के पास हम अपन पोता के रउआ सौंपीं थी , हमर घर मे कोई सरकारी जॉब न हे। बहुत ज्यादा विश्वास के साथ उन्होंने मेरे को जिम्मेवारी दी। मेहनत शुरू हो चुका था, इसकी बहन जिसका नाम उमा है उसने भी पूरी 10th की पढ़ाई cbse से मेरे पास पढ़ी है अभी दिल्ली में अपनी पढ़ाई कर रही है उसकी भी बहुत जल्द कामयाबी की बात करेंगें।
और आज यह बालमुकुंद ने न सिर्फ मेरा सीना गौरवान्वित किया बल्कि आज उस बाबा का भी सपना पूरा कर दिया जिसका वचन मैंने उन्हें दिया था कि हर हाल में यह कामयाब होगा।।
अभी बराही गांव के बच्चे बहुत जल्द और कामयाब होने वाले है तो फिर उनके बारे में भी लिखेंगें।।
बालमुकुंद बहुत जल्द ट्रेनिंग के बाद आने वाला है यानी अप्रैल में इससे आप से मुलाकात और बात करवाएंगे।।
Bittu sir