Gyan-Jyoti Institute Barasoli More ,Giridih

Gyan-Jyoti Institute Barasoli More ,Giridih For quality education

Gyan jyoti institute is one of the premier institute of giridih ,it is dedicated to provide quality coaching classes so that students can do better in their examinations.

25/11/2025
बारासोली गिरिडीह स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में एक प्रोजेक्ट सत्र का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्य...
25/09/2025

बारासोली गिरिडीह स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में एक प्रोजेक्ट सत्र का आयोजन किया गया।

इसमें कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

ये तस्वीरें विद्यार्थियों के विभिन्न शैक्षणिक प्रोजेक्ट्स को दिखाती हैं।

1. जल चक्र (Water Cycle Project):
बच्चों ने चित्रों के माध्यम से बताया है कि सूर्य की गर्मी से पानी वाष्प बनकर ऊपर जाता है, फिर बादल बनते हैं और वर्षा के रूप में वापस धरती पर गिरते हैं। इससे पेड़-पौधे, नदियाँ और जीवन चलता है।

2. परिवार वृक्ष (Family Tree Project):
विद्यार्थियों ने अपने परिवार का चित्र पेड़ के रूप में बनाया है। इसमें "पिता, माता, भाई, बहन और स्वयं" को पत्तियों या दिल के रूप में दिखाया गया है। इससे पारिवारिक संबंध और महत्व स्पष्ट होता है।

3. सौरमंडल (Solar System Project):
बच्चों ने पीले चार्ट पर ग्रहों का चित्र बनाया है। इसमें सूर्य को केंद्र में दिखाया गया है और उसके चारों ओर आठों ग्रह अपनी-अपनी कक्षाओं में घूमते हुए दर्शाए गए हैं।

👉 इन प्रोजेक्ट्स से बच्चों में रचनात्मकता, विज्ञान की समझ और पारिवारिक मूल्यों का विकास होता है।
Chandrika Verma

Teachers day celebration at Coaching
06/09/2025

Teachers day celebration at Coaching

Many many congratulations for the Festival of Colours HOLI
14/03/2025

Many many congratulations for the Festival of Colours HOLI


Some shortcut keys
16/05/2022

Some shortcut keys

24/04/2022

आज हम आपको बताएगे दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार Nobel Prize (नोबेल पुरस्कार) के बारे में। ये पोस्ट थोड़ी सी लंबी हो सकती है कोशिश की है कि इसमें आपके हर सवाल का जवाब दिया गया हो और ये आपके लिए ज्ञानवर्धक भी हो। तो चलिए दोस्तों शुरू करते है…

1. Nobel Prize की शुरूआत, बारूद (dynamite) बनाने वाले “Alfred Nobel” के नाम पर की गई थी।

2. नोबेल पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरूआत सन् 1968 में हुई।

3. Alfred Nobel ने मरने से पहले अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए रख दिया था। उनकी इच्छा थी, कि इन पैसो के ब्याज से हर साल उन लोगो को सम्मानित किया जाए जिन्हें मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया गया। ये पैसे स्वीडिश बैंक में जमा है और इन्हीं के ब्याज से हर साल नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।

4. 1901 से लेकर 2015 तक कुल 573 नोबेल पुरस्कार बाँटे गए है। अभी तक 5 ऐसे लोगो को Nobel Prize मिल चुका है जिनके पास भारतीय नागरिकता है और 3 ऐसे लोगो को जो भारतीय मूल के है।


5. Physics (भौतिकी), Chemistry (रसायन), Literature (साहित्य), Physiology or Medicine (चिकित्सा और विज्ञान) and Economic Sciences (अर्थशास्त्र) में Nobel Prize, Sweden की राजधानी Stockholm में दिया जाता है। लेकिन Nobel Peace Prize (नोबेल शांति पुरस्कार), Norway की राजधानी Oslo में दिया जाता है।

6. एक नोबेल पुरस्कार ज्यादा से ज्यादा 3 लोगो को ज्वाइंट रूप से दिया जा सकता है इससे ज्यादा को नही।

7. सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसूफजई है। जिसे 17 साल की उम्र में शांति का नोबेल दिया गया।

8. आज की तारीख तक धरती पर सिर्फ दो इंसान ही ऐसे है जिन्हें Nobel & Oscar दोनो मिले है। पहला “George Bernard Shaw” जिसने 1925 में साहित्य में नोबेल और 82 साल की उम्र में 1938 में ऑस्कर जीता। दूसरा “Bob Dylan” जिसे 2000 में ऑस्कर और 2016 में साहित्य में नोबेल मिला।


9. चार लोगो को अभी तक दो बार नोबेल प्राइज मिल चुका है। लेकिन धरती पर “मैरी क्यूरी” एकमात्र ऐसी महिला हुई है, जिसे 2 बार Nobel Prize मिला है। पहला 1903 में फिजिक्स में (रेडियोएक्टिविटी समझने के लिए) और दूसरा 1911 में केमिस्ट्री में (पोलोनियम व रेडियम की खोज करने के लिए)। मैरी क्यूरी के परिवार को अब तक 5 नोबेल पुरस्कार मिल चुके है। इनके परिवार को Nobel Machine के नाम से भी जाना जाता है। (है ना जबरदस्त, एक ही परिवार में 5 नोबेल प्राइज )

10. इतिहास में 2 बार ऐसा भी हुआ है कि किसी ने अपना नोबल मेडल ही बेच दिया हो। दरअसल, 1962 में DNA Structure खोजने वाले James Watson ने अपना नोबेल मेडल 30 करोड़ रूपए में बेच दिया था। कारण: जातिवाद। दूसरा 1988 में फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार हासिल करने वाले Leon M. Lederman ने 5.2 करोड़ रूपए में अपना मेडल बेच दिया था। कारण: बीमारी।

11. इतिहास में 2 बार ऐसा भी हुआ है, कि किसी ने नोबेल प्राइज ही लेने से मना कर दिया हो। 1964 में Jean-Paul Sartre ने साहित्य का और 1973 में Le Duc Tho ने शांति का नोबेल लेने से मना कर दिया।

12. ICRC (International Committee of the Red Cross) को 3 बार (1917, 1944 और 1963) शांति के नोबल से सम्मानित किया जा चुका है। दुनिया का पहला पहला नोबेल पुरस्कार Red Cross के संस्थापक Henry Dunant और French Peace Society के संस्थापक Frederic Passt को सन् 1901 में ज्वाइंट रूप से दिया गया था।

13. रूस के Leonid Hurwicz सबसे ज्यादा उम्र में नोबेल प्राइज जीतने वाले वैज्ञानिक हैं। उन्हें 90 साल की उम्र में इकॉनोमिक साइंसेज कैटेगरी में नोबेल प्राइज से नवाजा गया था।


14. यदि देशों पर नजर डाली जाए तो सबसे ज्यादा नोबेल पुरस्कार पाने वाले देशों में अमेरिका पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर जर्मनी, इसके बाद ब्रिटेन और फ्रांस का नंबर आता है।

15. 1974 में ये निर्णय लिया गया कि मरने के बाद नोबेल पुरस्कार नही दिया जाएगा। लेकिन यदि किसी की मौत नाम की घोषणा होने के बाद हो जाती है तो उसे नोबेल प्राइज दिया जाता हैं।

16. नोबेल जीतने वाले नामों की घोषणा पहले ही एडवांस में कर दी जाती है लेकिन नोबेल पुरस्कार हर साल 10 दिसंबर को ही दिया जाता हैं इसी दिन Alfred Nobel की मृत्यु हुई थी।

17. Q. Nobel Prize में क्या-क्या दिया जाता है ?

Ans. Nobel Prize जीतने वाले को तीन चीजें दी जाती है:
1. Nobel Diploma. 2. Nobel Medal. 3. Nobel Prize amounts. (approx. $10 lakh).

18. Q. नोबेल पुरस्कार क्यों शुरू किया गया ?

Ans. 1888 में एक अखबार ने अलफ्रेड नोबेल के मरने की खबर छाप दी। जबकि असलियत में मौत उनके भाई की हुई थी। अखबार में लिखा था “मौत के सौदागर की मौत”। अखबार ने डायनामाइट के अविष्कार की बहुत निंदा की। अपनी ही मौत की खबर पढ़कर नोबेल को गहरा सदमा लगा। उन्होनें सोचा क्या मौत के बाद दुनिया उन्हें इसी नाम से पुकारेगी। इसलिए उन्होनें एक वसीयत लिखी जिसमें उसने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए अलग रख दिया। और आज लोग इन्हें मौत के सौदागर के नाम से नही बल्कि सबसे बड़े पुरस्कार के नाम से जानते है।

24/04/2022

📚📔 *Somen Mukherjee*📚📗
राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस
1. लुईस ब्रेल दिवस – 4 जनवरी
2. विश्व हास्य दिवस – 10 जनवरी
3. राष्ट्रिय युवा दिवस – 12 जनवरी
4. थल सेना दिवस – 15 जनवरी
5. कुष्ठ निवारण दिवस – 30 जनवरी
6. भारत पर्यटन दिवस – 25 जनवरी
7. गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
8. अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं उत्पाद दिवस - 26 जनवरी
9. सर्वोदय दिवस – 30 जनवरी
10. शहीद दिवस – 30 जनवरी
11. विश्व कैंसर दिवस – 4 जनवरी
12. गुलाब दिवस – 12 फरवरी
13. वेलेंटाइन दिवस – 14 फरवरी
14. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस – 21 फरवरी
15. केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस – 24 फरवरी
16. राष्ट्रिय विज्ञानं दिवस – 28 फरवरी
17. राष्ट्रिय सुरक्षा दिवस – 4 मार्च
18. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – 8 मार्च
19. के०औ०सु० बल की स्थापना दिवस – 12 मार्च
20. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस – 15 मार्च
21. आयुध निर्माण दिवस – 18 मार्च
22. विश्व वानिकी दिवस – 21 मार्च
23. विश्व जल दिवस – 22 मार्च
24. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस – 23 दिवस
25. विश्व मौसम विज्ञानं दिवस – 23 मार्च
26. राममनोहर लोहिया जयंती – 23 मार्च
27. विश्व टी०बी० दिवस – 24 मार्च
28. ग्रामीण डाक जीवन बिमा दिवस – 24 मार्च
29. गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस – 25 मार्च
30. बांग्लादेश का राष्ट्रिय दिवस– 26 मार्च
31. विश्व थियेटर दिवस – 27 मार्च
32. विश्व स्वास्थ दिवस – 7 अप्रैल
33. अम्बेदकर जयंती – 14 अप्रैल
34. विश्व वैमानिकी दिवस – 14 अप्रैल
35. विश्व हीमोफीलिया दिवस – 17 अप्रैल

36. विश्व विरासत दिवस – 18 अप्रैल
37. पृथ्वी दिवस – 22 अप्रैल
38. विश्व पुस्तक दिवस – 23 अप्रैल
39. विश्व श्रमिक दिवस – 1 मई
40. विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस – 3 मई
41. विश्व प्रवासी पक्षी दिवस – 8 मई
42. विश्व रेडक्रॉस दिवस – 8 मई
43. अंतर्राष्ट्रीय थैलीसिमिया दिवस – 8 मई
44. राष्ट्रिय प्रौधोगिकी दिवस – 11 मई
45. विश्व संग्रहालय दिवस – 18 मई
46. विश्व नर्स दिवस – 12 मई
47. विश्व परिवार दिवस – 15 मई
48. विश्व दूरसंचार दिवस – 17 मई
49. आतंकवाद विरोधी दिवस – 21 मई
50. जैविक विविधिता दिवस – 22 मई
51. माउन्ट एवरेस्ट दिवस – 29 मई
52. विश्व तम्बाकू रोधी दिवस – 31 मई
53. विश्व पर्यावरण दिवस – 5 जून
54. विश्व रक्तदान दिवस – 14 जून
55. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

Address

Barasoli More
Giridih
815302

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gyan-Jyoti Institute Barasoli More ,Giridih posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Gyan-Jyoti Institute Barasoli More ,Giridih:

Shortcuts

Share

Category