Gurukul Sikshalay

Gurukul Sikshalay Gurukul Sikshalay is most reputed school located in Ghorthamba, Dhanwar. School is committed to provide highest quality of education with proper guidance.

Gurukul Sikshalay established in year 2006 with objective to provide best learning environment that is student-friendly yet intellectually challenging so that children spend the best years of their live fruitfully.

  के तत्वावधान में गुरुकुल शिक्षालय में विद्यार्थियों के लिए एनसीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के ...
12/05/2026

के तत्वावधान में गुरुकुल शिक्षालय में विद्यार्थियों के लिए एनसीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, आत्मरक्षा एवं आपदा प्रबंधन जैसे विभिन्न कौशलों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को देशसेवा, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास का महत्व भी समझाया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नई-नई जानकारियाँ प्राप्त कीं।

12/05/2026

National Cadet corps (NCC) के अंतर्गत गुरुकुल शिक्षालय में विद्यार्थियों को एनसीसी का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार के कौशल, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं देशसेवा की भावना के बारे में जानकारी दी गई।

गुरुकुल शिक्षालय Ghorthamba के नन्हें वैज्ञानिकों का कमाल !   कक्षा सातवीं के हमारे होनहार छात्रों ने अपने विज्ञान शिक्ष...
11/05/2026

गुरुकुल शिक्षालय Ghorthamba के नन्हें वैज्ञानिकों का कमाल !
कक्षा सातवीं के हमारे होनहार छात्रों ने अपने विज्ञान शिक्षक शिवम सर के कुशल मार्गदर्शन में इलेक्ट्रिक सर्किट को सफलता पूर्वक पूरा किया । बैट्री, बल्ब, मोटर और स्विच की मदद से छात्रों ने न केवल विज्ञान के सिद्धांतों को समझा बल्कि उसे असल में काम करते हुए दिखाया ।

24/04/2026
10 वी बोर्ड परीक्षा में शिक्षालय के शिक्षार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन।24 स्टूडेंट्स जहां 85%+मार्क्स प्राप्त किए, व...
24/04/2026

10 वी बोर्ड परीक्षा में शिक्षालय के शिक्षार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन।24 स्टूडेंट्स जहां 85%+मार्क्स प्राप्त किए, वहीं 7 स्टूडेंट्स ने math में 100 में से 100 no लाकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। शिक्षालय के सभी शिक्षार्थी 65%से अधिक मार्क्स लाकर अपने क्षेत्र का नाम रौशन किए। खुशी वर्णवाल ने 97%मार्क्स के साथ जिले में 7वा स्थान प्राप्त कर शिक्षालय के साथ साथ अपने गांव एवं क्षेत्र का नाम रौशन किए।
शिक्षालय परिवार सभी शिक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओ के साथ साथ आशीर्वाद देते हैं

प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी  #गुरुकुल_शिक्षालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी  #उत्कृष्टता का  #लोहा मनवाया है।JAC ...
23/04/2026

प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी #गुरुकुल_शिक्षालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी #उत्कृष्टता का #लोहा मनवाया है।
JAC द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 में #गुरुकुल_शिक्षालय की छात्रा #खुशी_बर्नवाल ने पूरे #जिले_में_7वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
इसके अतिरिक्त,
ुमार_पाण्डेय और #सृष्टि_barnwal ने अपना स्थान बनाकर एक बार फिर संस्थान की श्रेष्ठता सिद्ध की है।

इस अवसर पर #निदेशक महोदय #मनोज_कुमार_बर्णवाल एवं #प्रिंसिपल_रविकांत_रजनिकर ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साथ ही, मौके पर उपस्थित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गुरुकुल शिक्षालय में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और नई स्कूल बस का आगमन हुआ है। यह बस विशेष रूप से ...
18/04/2026

गुरुकुल शिक्षालय में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और नई स्कूल बस का आगमन हुआ है। यह बस विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लाई गई है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए परिवहन व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। नई बस के जुड़ने से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।

 #गुरुकुल_शिक्षालय_में_डॉ.  #भीमराव_अंबेडकर_जयंती मनाई गईआज  #गुरुकुल शिक्षालय में भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्सा...
14/04/2026

#गुरुकुल_शिक्षालय_में_डॉ. #भीमराव_अंबेडकर_जयंती मनाई गई
आज #गुरुकुल शिक्षालय में भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के #निदेशक_मनोज_कुमार_वर्णवाल ने अपने संदेश में डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा दिए गए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा दसवीं की छात्रा #काव्या_वर्णवाल ने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की जीवनी प्रस्तुत की, जिसे सभी ने ध्यानपूर्वक सुना और सराहा।
विद्यालय के #प्रिंसिपल_रविकांत_रजनिकर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने छात्रा के उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण की काफी सराहना की। कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण मौजूद थे और पूरा माहौल प्रेरणादायक बना रहा।

03/04/2026

The Pride of the Gurukul

 #गुरुकुल_शिक्षालय_में_वार्षिक_परीक्षा_2026_का #परिणाम_घोषित,  #मेधावी_छात्रों_का_हुआ_सम्मानधनवार क्षेत्र के प्रतिष्ठित ...
31/03/2026

#गुरुकुल_शिक्षालय_में_वार्षिक_परीक्षा_2026_का
#परिणाम_घोषित,
#मेधावी_छात्रों_का_हुआ_सम्मान
धनवार क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरुकुल शिक्षालय में आज वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम विधिवत घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
परिणाम घोषणा के साथ ही सभी वर्गों के टॉप 10 मेधावी #शिक्षार्थियों_को_कप,🏆 मेडल🥇🥈🥉 एवं प्रशस्ति पत्र📝 देकर सम्मानित किया गया। छात्रों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के #निदेशक_मनोज_कुमार वर्णवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। वहीं #प्रिंसिपल_रविकांत_रजनीकर ने छात्रों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह ने छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना को और अधिक प्रबल करने का कार्य किया।

Address

ARKHANGO, DHANWAR
Giridih
825418

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gurukul Sikshalay posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category