Sri R K Mahila College Giridih

Sri R K Mahila College Giridih OFFICIAL PAGE OF COLLEGE

गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर ली गई तस्वीरें - दिनांक 19.08.2026
20/08/2026

गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर ली गई तस्वीरें - दिनांक 19.08.2026

19/08/2026

Independence day celebration ...........

19/08/2026

Independence day celebration .......

18/08/2026

Independence day celebration .....

Notice for FYUGP SEM -I (2026-30) Online Application through Chancellor Portal
17/08/2026

Notice for FYUGP SEM -I (2026-30) Online Application through Chancellor Portal

16/08/2026

Independence day celebration at college.....

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में ध्वजारोहण से पूर्व वंदे मातरम् गीत गाया गया।ठीक 8:00AM  में प्राचार्य डा. कृष्णानंद ...
15/08/2026

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में ध्वजारोहण से पूर्व वंदे मातरम् गीत गाया गया।ठीक 8:00AM में प्राचार्य डा. कृष्णानंद शर्मा ने ध्वजारोहण किया। एनसीसी की सीटीओ पूनम प्रभा मुंडू की नेतृत्व में एनसीसी कैडेट ने परेड किया, साथ ही कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।प्राचार्य ने सभी को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हमारे वीर सपूतों के योगदानों को याद करते हुए उन्हें शत् शत् नमन् किया और कहा कि हमारे पुुर्वजों ने समृद्ध भारत की जो सपना देखे थे उन्हें साकार करने में हम सब अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए अपनी भागीदारी निभायें. छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारे देश के भविष्य हैं आप सब शिक्षा के साथ-साथ अन्य कर्तव्यों के प्रति भी एक सच्चे राष्ट्रभक्त की तरह अपनी भूमिका निभायें.और कहा कि आज के युवा ही कल के भविष्य हैं साथ ही कहा कि विकसित भारत के सपनों को साकार करने में आत्मनिर्भर एवं कर्तव्यनिष्ठ बने। डॉ अनुज कुमार ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हैं उसमें ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठ से कार्य करें जिससे हमारे समाज, राज्य,देश का विकास होगा,जो विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगी।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NCC कैडेट्स के लिए रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें, सीनियर अंडर ऑफिसर अंडर ऑफिसर, सर्जेंट, कॉरपोरल, लांस कॉरपोरल का रैंक दिया गया। कैडेट्स निशा कुमारी को सीनियर अंडर ऑफिसर का रैंक दिया गया।इसके साथ ही महाविद्यालय में होने वाले विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिये छात्राओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कालेज के पूर्व शिक्षकेत्तर कर्मचारी रामकृष्ण यादव ने भी देशभक्तिपूर्ण विचार रखे.माधुरी कुमारी, राष्ट्रभक्ति गीत गाया।सुरभि सुमन पांडेय ने भाषण दिया।कार्यक्रम में डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, डॉ मनीषा रतन होरो, प्रो. रेणुका साहू, डॉ दीपिका कुमारी,डॉ ज्योति चौधरी प्रो लक्ष्मण राम, प्रदीप कुमार राणा,पिंकी मिश्रा, रेखा, सौमित,जितेंद्र, पीटीआई पूनम कुमारी,अमित,सुबोध, चिंता,प्रतिमा,महेंद्र, तथा समस्त शिक्षक गण, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित थे।

रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरिडीह में हर घर तिरंगा पद यात्रा का आयोजनदिनांक: 14 अगस्त 2026रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गि...
14/08/2026

रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरिडीह में हर घर तिरंगा पद यात्रा का आयोजन

दिनांक: 14 अगस्त 2026

रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरिडीह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ पद यात्रा का आयोजन किया गया। पद यात्रा में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, NSS इकाई 1 और 2 की छात्राएं, महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।पद यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर जन जन का यह नारा, झण्डा ऊंचा रहे हमारा,वंदे मातरम्, का नारा लगाया, और आमजन को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया और उन्हें तिरंगा झंडा भी दिया। प्राचार्य डॉ कृष्णानन्द शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है। पद यात्रा में डॉ अनुज कुमार सिन्हा, एनसीसी सीटीओ डॉ पूनम प्रभा मुंडू, NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ संजीव कुमार सिन्हा, प्रो रेणुका साहू, डॉ दीपिका कुमारी,पिंकी मिश्रा,राखी प्रसाद, इंदिरा सिंह, राजेंद्र वर्मा, सौमित सामंता, डॉ अमित प्रसाद, पीटीआई पूनम कुमारी,सुबोध,महेंद्र, चिंता, प्रतिमा देवी तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।

FYUGP SEM -I (2026-30) admission notice वैसी छात्राएं जिनका नाम प्रथम, द्वितीय या तृतीय सूची में दर्ज है तथा वे किसी कार...
14/08/2026

FYUGP SEM -I (2026-30) admission notice

वैसी छात्राएं जिनका नाम प्रथम, द्वितीय या तृतीय सूची में दर्ज है तथा वे किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाई हैं वे दिनांक 17.08.26 तक प्राचार्य को सम्बोधित करते हुए अपना आवेदन महाविद्यालय में जमा करें ताकि विश्वविद्यालय को सूचित किया जा सके।

Address

New Barganda
Giridih
815301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sri R K Mahila College Giridih posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sri R K Mahila College Giridih:

Shortcuts

Share

Category