Chanakya Public School

Directions Website Contact the school

Chanakya Public School at school

Little hands, creative minds and the divine blessings of Bappa — a beautiful celebration filled with joy and creativity!...
14/09/2026

Little hands, creative minds and the divine blessings of Bappa — a beautiful celebration filled with joy and creativity! 🌺🙏🎨✨

🕯️ भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🕯️सिरसिया स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में दिवंगत मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन...
09/09/2026

🕯️ भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🕯️

सिरसिया स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में दिवंगत मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

🙏 विनम्र श्रद्धांजलि | ॐ शांति 🙏

आज सिरसिया स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ...
05/09/2026

आज सिरसिया स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए किया गया।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय के निदेशक द्वारा केक काटकर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को उनके अथक परिश्रम, समर्पण और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि बच्चों के जीवन को सही दिशा देकर उनके सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी देते हैं।
आइए, इस शिक्षक दिवस पर हम सभी अपने जीवन को संवारने वाले सभी गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करें।

सभी सम्मानित गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

चाणक्य पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
03/09/2026

चाणक्य पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थी श्री कृष्ण एवं राधा की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित अभिनय, मनमोहक कृष्ण-राधा नृत्य तथा श्री कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता पर भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गोविंदा नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन भक्ति एवं उत्साह के वातावरण से सराबोर रहा।

अंत में विद्यालय के निदेशक श्री राहुल कुमार बर्मन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भगवान श्री कृष्ण के जीवन से सत्य, धर्म, प्रेम, मित्रता और कर्तव्य की प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

🌱✨ This Raksha Bandhan, we tied a bond not just with each other, but with nature too! 💚
31/08/2026

🌱✨ This Raksha Bandhan, we tied a bond not just with each other, but with nature too! 💚


🪢❤️ Brother & Sister — a bond made of love, care & countless memories! ✨Celebrating the beautiful spirit of Raksha Bandh...
31/08/2026

🪢❤️ Brother & Sister — a bond made of love, care & countless memories! ✨
Celebrating the beautiful spirit of Raksha Bandhan with our little ones. 🌸🥰

21/08/2026

Address

Giridih

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chanakya Public School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Chanakya Public School:

Shortcuts

Share

Category