23/08/2023
*राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा लंगटा बाबा कॉलेज की ओर से आज दिनांक 23/08/2023 को गोद लिए हुए गांव गोपीडीह में विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार विशेष शिविर का आज सातवां दिन चल रहा है यह कार्यक्रम प्राचार्य कमलनयन सिंह की अध्यक्षता में विशेष शिविर का समापन समारोह किया गया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर भुवनेश्वर राम के नेतृत्व में सातवें दिन का कार्य समाप्त करने की घोषणा की गई। इस शिविर में अन्य प्राध्यापक गण ने अपना मंतव्य देकर स्वयंसेवकों को उत्साहित किया। इस शिविर में प्रो बरुण कुमार सिंह, प्रो राम कृष्ण मंडल, प्रो अनिल कुमार देव, प्रो अजय कुमार, प्रो ललन कुमार शर्मा, प्रो सुनील कुमार बर्णवाल, प्रो शकिल अख्तर, प्रो बिनोद कुमार राय, डॉ नन्दगोपाल राय, डॉ अहसान आलम, प्रो जयप्रकाश मिष्टकार, प्रो दिनेश पांडेय, प्रो प्रदीप पांडेय, प्रो अवधेश गोस्वामी,प्रो सतीश कुमार, प्रो नागेन्द्र पासवान, प्रो रुपा पराशर, प्रो विनोद कुमार राय, डॉ राजीव कुमार, प्रो किशुन राणा आदि उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन गोपीडीह उत्क्रमित विद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती सुनीता कुमारी ने कार्यक्रम को समापन करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।स्वयं सेवकों में संतोष कुमार, राहुल कुमार, आनंद कुमार, पवन कुमार, पारो वर्मा,रिषु कुमार, सृष्टि, सिंधु कपूर, रूपा कुमारी, साक्षी कुमारी, शालिनी कुमारी, कोमल कुमारी, कुमारी रितु राज, रीति कुमारी,रानी कुमारी, संगीता कुमारी, आदि ने इस कार्यक्रम में भाग लिया*।