06/05/2026
उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, शहरपुरा के लिए यह अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने टॉप-10 सूची में अपना स्थान सुनिश्चित कर विद्यालय, शिक्षकों एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
विज्ञान संकाय में अंकित कुमार ने 437 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सुस्मिता सुमन एवं अंकित कुमार ने 433 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अजित कुमार, राम पवित्र कुमार, रिंकेश कुमार, आयुष कुमार तथा अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कला संकाय में सुमन कुमारी ने 419 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सावित्री कुमारी, शिमरन कुमारी, सरिता कुमारी एवं अन्य छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वाणिज्य संकाय में राकेश कुमार वर्मा ने 410 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया तथा अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त की।
विद्यालय परिवार सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है। यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय को विश्वास है कि ये छात्र-छात्राएँ भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।