26/02/2026
शिव शक्ति कन्वेंट स्कूल में किया गया स्टूडेंट ले लेड कॉन्फ्रेंस का आयोजन
शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारू में स्टूडेंट लेड कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आरंभ प्रबंध संचालक महोदय और प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों को भी सम्मिलित किया गया ।अभिभावकों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उदय से नवमी कक्षा के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न विषयों जैसे- अंग्रेजी, हिंदी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता( AI) , कंप्यूटर,गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान पर प्रस्तुतीकरण तैयार किए । विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अभिभावकों के सामने प्रस्तुतिकरण दिया। अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम के आयोजन से अभिभावक बच्चों के आत्मविश्वास ,प्रतिभा , भाषा शैली , क्रियात्मक शैली से प्रभावित हुए। प्रधानाचार्य महोदय जी ने भी बच्चों के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और उनका हौसला बढ़ाते हुए प्रोत्साहित किया।