Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin

Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin Official page of one of the oldest college in District Bilaspur, more than 3000 students are getting education in UG, PG, BBA, BCA and BVOC courses.

विषय: 1905 के महान कांगड़ा भूकंप की वर्षगांठ पर आपदा जागरूकता दिवस का आयोजनआज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को 1905 के महान कांग...
04/04/2026

विषय: 1905 के महान कांगड़ा भूकंप की वर्षगांठ पर आपदा जागरूकता दिवस का आयोजन

आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को 1905 के महान कांगड़ा भूकंप की वर्षगांठ के अवसर पर एसवीजीसी, घुमारवीं (SVGC-Ghumarwin) में आपदा जागरूकता दिवस के रूप में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एक प्रभावी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें आपदा प्रबंधन समिति, भूगोल विभाग तथा बीसीए/बीबीए विभाग का सक्रिय सहयोग रहा।

कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और आपदा के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी प्राप्त की। मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव, सतर्कता एवं प्राथमिक उपचार के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस प्रकार की गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कॉलेज परिसर में भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने की बात कही।

इस कार्यक्रम में एनडीआरएफ घुमारवीं कार्यालय, 5/2 होम गार्ड्स कंपनी घुमारवीं के कंपनी कमांडर श्री मदन लाल, 5/6 होम गार्ड्स कंपनी भराड़ी के कंपनी कमांडर श्री संजीव कुमार, अग्निशमन चौकी घुमारवीं के फायरमैन श्री वीरेंद्र कुमार तथा उनकी टीम के सदस्यों ने भाग लिया। इन सभी ने अपने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से मॉक ड्रिल प्रस्तुत की, जिससे विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव प्राप्त हुआ।

इस कार्यक्रम का सफल समन्वयन भूगोल विभाग के प्रोफेसर अनिल जमवाल एवं डॉ. आदर्श शर्मा द्वारा किया गया।

यह आयोजन विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।-Ghumarwin

आपदा प्रबंधन कार्यक्रम का सफल आयोजन (01 अप्रैल से 04 अप्रैल 2026)घुमारवीं स्थित SVGC महाविद्यालय के BCA/BBA विभाग द्वारा...
02/04/2026

आपदा प्रबंधन कार्यक्रम का सफल आयोजन (01 अप्रैल से 04 अप्रैल 2026)

घुमारवीं स्थित SVGC महाविद्यालय के BCA/BBA विभाग द्वारा 01 अप्रैल से 02 अप्रैल 2026 तक आपदा प्रबंधन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रो. अनिल जमवाल (संयोजक) एवं डॉ. आदर्श शर्मा (आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भूगोल विभाग) के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले “क्या करें और क्या न करें” विषय पर विशेष जानकारी दी गई।

01 अप्रैल 2026 को पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें BCA एवं BBA के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं 02 अप्रैल 2026 को लघु भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने अपने आशीर्वचन एवं प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन प्रो. अनिल जमवाल एवं डॉ. आदर्श शर्मा द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्य अमर पॉल सिंह एवं प्रो. रजनी ठाकुर (BCA/BBA विभाग) का विशेष योगदान रहा।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin The Department of Youth Empowerment and Sports, Government of Karnataka महाविद्...
31/03/2026

Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin The Department of Youth Empowerment and Sports, Government of Karnataka
महाविद्यालय में राजनीतिक शास्त्र स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी चंद्रिका ने वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बाबू राजेंद्र प्रसाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, बेंगलुरु में दिनांक 24 मार्च से 26 मार्च के मध्य किया गया जिसमें विश्व भर से 13 देशों और भारत के 20 राज्यों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश से कुल छः विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें से चंद्रिका भी एक है। यूथ पार्लियामेंट से लौटी चंद्रिका ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में विभिन्न देश के युवाओं से मिलकर, समसामयिक विषयों पर उनके विचारों को सुनना, तथा अलग-अलग संस्कृति के बारे में जानना बेहद रोमांचक और प्रेरणादायक था। उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय मंच में भाग लेने के अवसर के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.प्रीतम लाल ने चंद्रिका को यूथ पार्लियामेंट में भाग लेने के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हे शुभकामनाएं दी साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रो.रमेश चंद और प्रो. पूजा ने भी चंद्रिका को शुभकामनाएं दी ।

Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin Ministry of Educationमहाविद्यालय  में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों क...
25/03/2026

Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin Ministry of Education

महाविद्यालय में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सतीश ठाकुर, उप महाप्रबंधक (D.G.M.), हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, कांगड़ा रहे।
कार्यक्रम में डॉ. दिनेश शर्मा, सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र), राजकीय महाविद्यालय हरिपुर; श्री एच.के.जी. डोगरा, अधिवक्ता, हिमाचल पथ परिवहन निगम; श्री कुलदीप सिंह, फील्ड असिस्टेंट तथा श्री राजिंदर पठानिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री सतीश ठाकुर तथा डॉ. दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी शैक्षणिक वेबसाइटों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस जागरूकता कार्यक्रम से महाविद्यालय के लगभग 120 विद्यार्थियों ने लाभ प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सूर्यकांत ने मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रो. विनोद, प्रो. शक्ति, प्रो. पूजा, प्रो. रमेश, डॉ. रवि तथा इंजीनियर अमर पाल सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin Ministry of Education    महाविद्यालय  में करियर काउंसलिंग सेल एवं इंस्टीट्यूशन्...
24/03/2026

Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin Ministry of Education


महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग सेल एवं इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (IIC) के संयुक्त तत्वावधान में “Entrepreneurship Awareness Programme” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) के कोऑर्डिनेटर श्री दिव्यप्रकाश ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता के महत्व, स्वरोजगार के अवसरों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए नौकरी के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय शुरू करना भी एक बेहतर विकल्प है। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर प्रीतम लाल ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार के अवसर ढूंढने चाहिए
कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्री अमन पटियाल ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने बिजनेस आइडिया चयन, स्टार्टअप की योजना बनाना, वित्तीय प्रबंधन तथा मार्केटिंग रणनीतियों के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया। इस कार्यशाला में , आईईसी के अध्यक्ष प्रो विवेक, करियर काउंसलिंग से प्रो अनिल , प्रो वासुदेव, प्रो राजीव, प्रो अक्षय, प्रो कुणाल , प्रो रवि ,lab attendant पवन आदि उपस्थित रहे
कार्यशाला के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रश्नों के माध्यम से विभिन्न उद्यमिता संबंधी पहलुओं को स्पष्ट किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने तथा उद्यमिता के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के अंत में करियर काउंसलिंग सेल एवं IIC के सदस्यों ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करने का आश्वासन दिया।

Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin   महाविद्यालय  में पूर्व छात्र विकास संघ के अधिवेशन का आयोजन किया  गया।  जिसमें...
24/03/2026

Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin
महाविद्यालय में पूर्व छात्र विकास संघ के अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के पूर्व छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो प्रीतम लाल ने अधिवेशन में आये सभी पूर्व छात्रों का स्वागत एवं धन्यवाद करते हुए बताया की पूर्व छात्र संघ महाविद्यालय के विकास में अग्रणी भूमिका अदा करता है। अधिवेशन में पूर्व छात्र विकास कमेटी की संयोजक प्रो.रीना शर्मा ने महाविद्यालय के पूर्व छात्र विकास संघ की सरचना, उद्देशय एवं भविष्य के लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अधिवेशन में पूर्व छात्र विकास संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन भी किया गय। जिसमें श्री रवि पाल ठाकुर को अध्यक्ष, डा अरुण शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , श्री दीपक कुमार को उपाध्यक्ष , प्रो रीना शर्मा को महासचिव, डा चंचल शर्मा को सचिव , श्री वरुण को कोषाध्यक्ष चुना गया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी आये हुए अतिथिओं का धन्यवाद करते हुए संघ की नयी कार्यकारिणी को अपनी सुभकामनाएँ दी।

Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin PieDay महाविद्यालय  में LCD Mathematics Club द्वारा π ( पाई) डे मनाया गया। इस अ...
14/03/2026

Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin PieDay
महाविद्यालय में LCD Mathematics Club द्वारा π ( पाई) डे मनाया गया। इस अवसर पर गणित विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एम एस सी प्रथम वर्ष की छात्राओं आरुषी और सुहानी ने π की खोज और उसके रोचक तथ्यों पर भाषण दिया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने इस दिन की बधाई देते हुए कहा कि छात्रों को इस तरह के दिवस को बढ़ चढ़कर मनाना चाहिए | इसके अलावा गुलशन और निष्ठा ने पी.पी.टी. के माध्यम से π के महत्व और उसके उपयोगों के बारे में जानकारी दी। गणित विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर विक्रम सिंह कपिल ने छात्रों को π के महत्व के बारे में बताया lएम एस सी द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों ने गणित के अलग अलग विषयों पर पीपीटी के माध्यम से अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों ने गणित के विभिन्न विषयों जैसे probabilty, transportation, convergenve, limit point , sequence , series आदि पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने अपने द्वारा खोजे गए नए नए तरीकों के बारे में भी बताया।इस दौरान मंच का संचालन LCD club की सेक्रेटरी करुण प्रीत द्वारा किया गया। इस अवसर पर गणित विभाग के प्रोफेसर विवेक, प्रोफेसर अनिल, प्रोफेसर ललित भी मौजूद रहे।

Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin @टॉप फ़ैन महाविद्यालय के खिलाड़ियों  ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद...
09/03/2026

Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin @टॉप फ़ैन
महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वूशु प्रतियोगिता में6 मेडल हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है । यह प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय ठियोग
मैं 6, 7 मार्च को आयोजित हुई थी जिसमें कर्ण ने सिल्वर , पार्थ अथर्व , ईशान शानुल और नीरज ने कास्य पदक हासिल किया। इनकी इन उपलब्धियों के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने और शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. अंजू सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं दी ।

Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin     महाविद्यालय के रोवर नितिन चड्डा को द भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, नेशनल हेडक्व...
09/03/2026

Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin
महाविद्यालय के रोवर नितिन चड्डा को द भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, नेशनल हेडक्वार्टर, नई दिल्ली द्वारा फ्रेंड्स ऑफ बीएसजी (2025–2026) के सदस्य के रूप में नामित किए जाने के साथ-साथ प्रतिष्ठित ब्रॉन्ज पिन अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान स्काउटिंग एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को प्रदान किया जाता है।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह 22 फरवरी 2026 (थिंकिंग डे) के अवसर पर आयोजित किया गया था, किंतु नितिन चड्डा किसी कारणवश इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। बाद में प्रमाण-पत्र एवं सम्मान सामग्री महाविद्यालय पहुंचने पर उन्हें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल द्वारा औपचारिक रूप से प्रदान की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के रोवर स्काउट लीडर मनीष कुमार, रेंजर लीडर कुमारी पूनम तथा रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्य कांत भी उपस्थित रहे। सभी ने नितिन चड्डा को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
नितिन चड्डा लंबे समय से स्काउटिंग गतिविधियों, सामाजिक सेवा तथा युवाओं में नेतृत्व और सेवा की भावना विकसित करने के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय के रोवर एवं रेंजर इकाई के विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।महाविद्यालय परिवार ने नितिन चड्डा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

            Ministry of Education AICTE Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin Faculty and students of SVGC Ghumarwin ...
09/03/2026

Ministry of Education AICTE Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin
Faculty and students of SVGC Ghumarwin attending The Post Budget Webinar 2026-27 organised under MIC driven activities.

Address

Ghumarwin
174021

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+911978255551

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Swami Vivekananda Govt College Ghumarwin:

Shortcuts

Share

Category