Government City Inter College, Ghazipur
To assist the students of the college.
75वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 राजकीय सिटी इण्टर कॉलेज गाजीपुर की मेजबानी में आज दिनाँक 18-10-2025 को सम्पन्न हुई ।
06/10/2025
राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाजीपुर की मेजबानी में पी.जी. कॉलेज गाजीपुर के मैदान पर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ और सह-जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय, प्रधानाचार्य राजकीय सिटी इंटर कॉलेज एवं प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की उपस्थिति में हुआ ।
बालक अंडर 19 में राजकीय सिटी इंटर कॉलेज उपविजेता रहा एवं बालक अंडर 17 में राजकीय सिटी इण्टर कॉलेज विजेता रहा ।
पुरस्कार वितरण सह विद्यालय निरीक्षक महोदय, प्रधानाचार्य राजकीय सिटी इंटर कॉलेज एवं प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में श्री दिनेश कुमार यादव प्रधानाचार्य, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी का आभार व्यक्त किया ।
10/07/2025
'एक पेड़ माँ के नाम- 2.0' कार्यक्रम के अंतर्गत दिनाँक 09 जुलाई 2025 को माननीय जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय, प्रधानाचार्य महोदय, उप-प्रधानाचार्य महोदय, विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा पौधरोपण किया गया। 🌳🌲🎉🌸
31/03/2025
दिनांक 30 मार्च 2025 को कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया । कक्षा में स्थान पाए हुए मेधावियों का सम्मान मेडल एवं ट्रॉफी देकर किया गया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री दिनेश कुमार यादव जी द्वारा छात्रों को सुभाशीष देते हुए कहा गया की छात्रा निरंतर अपने आप को परिमार्जित करते रहे जिससे वह आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए अपने आप को सफल कर सकें। परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन गृह परीक्षा प्रभारी काली शंकर सिंह द्वारा किया गया । इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
15/08/2024
स्वतंत्रता दिवस 2024
15/08/2024
मेधावी छात्र को किया गया सम्मानित
https://m.citynewsexpress.com/205
21/04/2024
यूपी बोर्ड द्वारा घोषित इंटरमीडिएट के परिणाम में राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के छात्र अंकित यादव पुत्र श्री जितेंद्र यादव ने जनपद गाजीपुर में पांचवा स्थान प्राप्त करके अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। अंकित यादव ने 478/500 प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अमित यादव ने 469/500, विशाल कुमार ने 460/500, दीपक यादव ने 458/500, विवेक कुमार विश्वकर्मा ने 457/500, सोनू प्रजापति ने 455/500, शिवम कुमार ने 455/500 अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। विद्यालय के 141 छात्रों ने प्रथम श्रेणी ऑनर्स एवं 354 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण किया। विद्यालय परिवार सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
19/04/2024
आज दिनांक 19 अप्रैल 2024 को विद्यालय से सेवानिवृत हुए श्री विजय बहादुर सिंह, प्रवक्ता भूगोल एवं श्री नियामत उल्लाह, उप-प्रधानाचार्य के सम्मान में विदाई-समारोह का आयोजन किया गया । विदाई-समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य आदरणीय श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा किया गया। विदाई-समारोह में दोनों विद्वज्जन को अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।
08/04/2024
आज वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया एवं कक्षा में स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत करके उनका उत्साहवर्धन किया गया
08/04/2024
कक्षा 11 ( गणित वर्ग) प्रवेश परीक्षा परिणाम सत्र 2024-25
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Website
Address
लाल दरवाजा
Ghazipur
233001
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |