14/11/2019
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के द्वारा विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत आज बाल दिवस के अवसर पर जिले के सम्मानित अधिकारियों द्वारा विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सचेत किया गया एवं शपथ दिलाई गई।
21/10/2019
आज दिनांक 21ः10: 2019 को अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा 10 +12 के छात्र एवं छात्राओं के अव्वल आने के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया तथा बोर्ड परीक्षा 2020 के तैयारियों के प्रति प्रेरित कर उचित सुझाव दिया गया,विद्यालय परिवार इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
03/08/2019
*RIP*दुल्हपुर गाजीपुर* परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी नहीं रहीं। शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने दुल्लहपुर बाजार स्थित आवास पर अंतिम सांस लीं। उनके पौत्र जमील आलम ने बताया कि रसूलन बीबी की अंतिम यात्रा तीन अगस्त की सुबह करीब दस बजे दुल्लहपुर आवास से निकलेगी और हमीद चौक जलालाबाद होते हुए करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर पुश्तैनी घऱ धामूपुर पहुंचेगी। फिर पार्थिव शऱीर धामूपुर स्थित हमीद पार्क में कुछ देर के लिए रखा जाएगा। उसके बाद उसी पार्क में जनाजे की नमाज होगी। तब परिवार के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
रसूलन बीबी करीब 96 साल की थीं। जमील आलम ने बताया कि इधर उम्रदराज होने के कारण शारीरिक रूप से कमजोर हो गईं थीं, लेकिन उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। वह खुद परिवार के अन्य सदस्यों संग जिला मुख्यालय स्थित आवास पर थे और जुम्मे की नमाज अदा कर मस्जिद से निकले ही थे कि उन्हें अपने छोटे भाई से दादी के इंतकाल की खबर मिली। उसके बाद लोगों की भीड़ रसूलन बीबी के दुल्लहपुर आवास पर जुटने लगी। डीएम के बालाजी ने खुद की व्यस्तता की स्थिति में एसडीएम जखनियां अभय मिश्र तथा सीओ भुड़कुड़ा को भेजा। जमील ने बताया कि सैन्य अधिकारियों समेत बॉलीवुड के अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मंत्री शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव ने फोन कर संवेदना जताई है। उम्मीद की जा रही है कि अंतिम यात्रा के मौके पर कई हस्तियां मौजूद रहेंगी। रसूलन बीबी अपने पीछे चार बेटे तथा एक बेटी का भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।
मालूम हो कि रसूलन बीबी के पति परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद भारतीय फौज के चार ग्रेनेडियर के जवान थे। पाकिस्तान संग जंग में वह खेमकरण सेक्टर में तैनात थे। दस सितंबर 1965 में उन्होंने पाकिस्तान के अजय समझे जाने वाले अमेरिका में बने पैटन टैंकों को अपनी गन माउंटेड जीप से नष्ट कर पाकिस्तान के भारत फतह के मंसूबे को ध्वस्त कर दिया था। हालांकि उन्हें इसकी कीमत अपनी शहादत देकर चुकानी पड़ी थी। उस जंग के खात्मे के ऐलान से पहले ही मरणोपरांत वीर अब्दुल हमीद को 16 सितंबर 1965 को भारत के सर्वोच्च सेना सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उस महान योद्धा की पत्नी रसूलन बीबी के इंतकाल से हर कोई गमजदा है। वह कई समाजसेवी संस्थाओं से भी जुड़ी थीं
05/07/2019
आज परम पूज्य श्री कैलाश प्रसाद वर्मा जी का जन्म दिवस है, विद्यालय परिवार की तरफ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।
19/06/2019
दिनांक-21-06-2019 को प्रातः 7 वजे योगा दिवस पर आप शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद वीर अब्दुल हमीद धर्मदेव पाण्डेय इ0का0 जखनियां गाजीपुर में योगा कार्यक्रम में प्रत्येक वर्षों की भांति उपस्थित होने का कष्ट करें।सादर अनुरोध।जिसमें तहसील स्तरीय सभी अधिकारी गण भी प्रतिभाग करेंगे।
26/01/2019
आज 26 जनवरी के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में गुरु जन एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं सहयोग से संगीत वादन के साथ गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से आप सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
21/01/2019
आज दिनांक 21/01/2019 को शहीद चंद्रशेखर आजाद वीर अब्दुल हमीद धर्मदेव पांडे इंटर कॉलेज के प्रांगण में कक्षा 12 के छात्र एवं छात्राओं का विदाई समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ विद्यालय परिवार इन छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
13/11/2018
आप सभी क्षेत्रवासियों को लोक आस्था के महापर्व,छठ की हार्दिक शुभकामनाएं
07/11/2018
सकलं तिमिरं हन्तु प्रज्ञालोकं तनोतु वः।
भूयाद्दीपोत्सवः सोऽयं सर्वमङ्गलकारकः।।
"May this Festival of Lamps destroy all darkness, spread the focus of wisdom and bring wellness to you and family."
झिलमिलाते दीपों की रोशनी से प्रकाशित ये दीपावली आपके घर में सुख समृद्धि और आशीर्वाद ले कर आए।
31/10/2018
आज दिनांक 31/10/2018 को शहीद चंद्रशेखर आजाद वीर अब्दुल हमीद धर्मदेव पांडे इंटर कॉलेज के विद्यालय प्रांगण में उप जिलाधिकारी महोदय एवं तहसीलदार महोदय के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया एवं उन्हें शपथ ग्रहण कराया गया।
02/10/2018
आज दिनांक 2:10 2018 को शहीद चंद्रशेखर आजाद वीर अब्दुल हमीद धर्मदेव पांडे इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण प्रमाण पत्र बाटा गया।