Krishna public school

Call Directions Contact the school

Krishna public school Our Culture Our Education

03/10/2026

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🚩🙏
#गांधी

02/10/2026

🇮🇳 देशभक्ति सिर्फ शब्द नहीं, एक संकल्प है—
देश के लिए जीने का, देश के लिए कुछ करने का,
और भारत को हर दिन बेहतर बनाने का! 🔥🇮🇳 #गांधी

🌱🎂 एक जन्मदिन… और प्रकृति को 5 अनमोल उपहार! 🌱🎂कृष्णा पब्लिक स्कूल का संकल्प — हर जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगे। 🌳❤️ #कृष्...
19/09/2026

🌱🎂 एक जन्मदिन… और प्रकृति को 5 अनमोल उपहार! 🌱🎂

कृष्णा पब्लिक स्कूल का संकल्प — हर जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगे। 🌳❤️

#कृष्णा #पब्लिक #स्कूल परिवार की प्रिय एवं कर्मठ कोऑर्डिनेटर रंजना जायसवाल जी का जन्मदिन बच्चों एवं शिक्षकों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। 🎉💐

इस खास अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने स्वयं पौधारोपण में बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। 🌱👧👦
बच्चों ने पौधों को सिर्फ लगाया ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करने और उन्हें बड़ा करने की जिम्मेदारी लेने का संदेश भी दिया। 🌿❤️

इसके पश्चात बच्चों एवं शिक्षकों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। 🎂✨

हमारा उद्देश्य केवल बच्चों को किताबों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें प्रकृति, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना भी है।

🌿 हमारा संदेश:
“जन्मदिन की खुशी मनाइए, एक पौधा लगाइए और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का उपहार छोड़ जाइए।” 🌍💚

💐 रंजना जायसवाल जी को कृष्णा पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 🎂🙏

आशुतोष सिंह
विद्यालय प्रबंधक
कृष्णा पब्लिक स्कूल, तुलसीसागर, गाजीपुर

🌱 शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कार के साथ प्रकृति का सम्मान। 🌱

#जन्मदिन

हिंदी दिवस पर कृष्णा पब्लिक स्कूल में बाल काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित #गाजीपुर।  #हिंदी  #दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को ...
14/09/2026

हिंदी दिवस पर कृष्णा पब्लिक स्कूल में बाल काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित

#गाजीपुर। #हिंदी #दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को गाजीपुर के तुलसीसागर कॉलोनी में स्थित #कृष्णा #पब्लिक #स्कूल में साहित्य उन्नयन संघ, गाजीपुर जिला इकाई के तत्वावधान में बाल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी काव्य प्रतिभा एवं मंचीय अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

#प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया। ज्येष्ठ वर्ग में शंभवी सिंह ने प्रथम, उत्कृष्ट ने द्वितीय तथा वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में वेद मिश्रा ने प्रथम, देवांश मौर्य ने द्वितीय तथा वंदिता सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागी बच्चों को सम्मान पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों को पुरस्कार आशुतोष सिंह, विद्यालय प्रबंधक एवं संयुक्त मंत्री, साहित्य उन्नयन संघ द्वारा प्रदान किए गए। वहीं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रतिभागी बच्चों को स्मृति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, पेन एवं पेंसिल प्रदान की गई। आयोजकों ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने का यह प्रयास कृष्णा पब्लिक स्कूल और साहित्य उन्नयन संघ की गाजीपुर इकाई को और अधिक सशक्त एवं अग्रसर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि, आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा मंचीय अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना रहा। आयोजन में बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने हिंदी दिवस के अवसर को और भी विशेष बना दिया।
इस मौके पर आनंद प्रकाश मिश्रा, मनीषा गुप्ता, अनुप्रिया तिवारी, ज्योति ठाकुर, शीतल बलवंत, सानंदिता, कृतिका सिंह एवं सोनी सिंह आदि शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगियों के रूप में त्रिभुवन वर्मा, अश्वनी सिंह एवं बबिता का विशेष सहयोग रहा।
#

12/09/2026

हाथी घोड़ा पालकी...
जय कन्हैया लाल की....

11/09/2026

🎂 बचपन की मुस्कान ही जिंदगी की सबसे खूबसूरत खुशी है। ❤️
Happy Birthday Our Shining Star Saif Sailza and Samriddhi

 #कृष्णा  #पब्लिक  #स्कूल में धूमधाम से मनाया गया  #श्रीकृष्ण  #जन्माष्टमी उत्सव #राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस, नृत्य एवं गायन...
04/09/2026

#कृष्णा #पब्लिक #स्कूल में धूमधाम से मनाया गया #श्रीकृष्ण #जन्माष्टमी उत्सव

#राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस, नृत्य एवं गायन में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

गाजीपुर। शहर के तुलसीसागर स्थित में 3 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक #कार्यक्रम का आयोजन किया गया। #विद्यालय परिसर में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों, सुंदर सजावट एवं आकर्षक झूलों ने पूरे वातावरण को #वृंदावनमय बना दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर विद्यालय प्रांगण की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य एवं गायन सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। माताओं ने यशोदा मैया का रूप धारण कर भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े गीतों पर मनमोहक #नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों एवं अभिभावकों की प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय और आनंदमय बना रहा।

🏆 प्रतियोगिता के परिणाम

#राधा रानी प्रतियोगिता में
🥇 प्रथम — नव्या
🥈 द्वितीय — आराध्या राजभर
🥉 तृतीय — अनन्या

#कृष्ण प्रतियोगिता में
🥇 प्रथम — रुद्र
🥈 द्वितीय — विशिष्ट (दाऊ)
🥉 तृतीय — विराट

इसके अतिरिक्त सुदामा के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देवांश को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ #यशोदा मैया का पुरस्कार शैलजा की मम्मी को प्रदान किया गया। क्यूट राधा का पुरस्कार शैलजा तथा क्यूट कृष्णा का पुरस्कार शौर्य चौरसिया को दिया गया।

वहीं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अभिभावकों में शार्विल की माता डॉ. दीपा मैम एवं अव्या की माता अनु मैम को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को प्रसाद वितरित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक #आशुतोष सिंह एवं नेहा सिंह ने सभी विजेता प्रतिभागियों, अभिभावकों, बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को #भारतीय #सांस्कृतिक , परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

Address

Ghazipur
233001

Telephone

+917275293533

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Krishna public school posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Krishna public school:

Shortcuts

Share

Category