DR. Rahi masoom Raza college Baghui Ghazipur

DR. Rahi masoom Raza college  Baghui Ghazipur

Share

04/04/2022
31/01/2021

डॉ रही मासूम रज़ा की पत्नी का निधन


ग़ाज़ीपुर/ लखनऊ । महान साहित्कार, फ़िल्म लेखक व टीवी धारावाहिक महाभारत के स्क्रिप्ट लेखक डॉ रही मासूम रज़ा की पत्नी नैय्यर रज़ा का रविवार सुबह अमरीका में निधन हो गया। वे तकरीबन 90 वर्ष की थी, जो काफी समय से बीमार थी, पिछले एक सप्ताह से वे गंभीर हो गयी थी, रविवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। नैय्यर रज़ा अपनी बेटी मरियम रज़ा के साथ अमेरिका के न्यूजर्सी शहर में रहती थी। नैय्यर रज़ा और डॉ रही मासूम रज़ा का विवाह फरवरी 1966 में हुआ था। ये उनकी दूसरी शादी थी।
डॉ रही मासूम रज़ा शिक्षा समिति के सदस्य व उनके भांजे प्रोफेसर नदीम हुसनैन ने नैय्यर रज़ा के निधन पर सोसाइटी की तरफ से शोक व्यक्त करते हुए बताया कि नैय्यर रज़ा का संबंध अलीगढ़ की रॉयल फैमिली से था, उनके पिता का नाम सहजाद अहमद खान और दादा का नाम आफताब अहमद खान था। अलीगढ़ में आज भी आफताब मंजिल मौजूद है। नैय्यर रज़ा के परिवार का संबंध अलीगढ़ मुस्लिम विष्वविद्यालय के संस्थापक सर् सय्यद अहमद खान से भी था। उन्हेंने बताया कि नैय्यर रज़ा और डॉ रही मासूम रज़ा से एक पुत्री मरियम रज़ा का जन्म हुआ था जो अमेरिका में रहती है। मरियम रज़ा का विवाह दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मूनिस रज़ा के पुत्र मौजिज मूनिस से हुआ है, जो अमेरिका के प्रतिष्ठित न्यूरो सर्जन है। उन्होंने बताया कि नैय्यर रज़ा की पहल पर उनके परिजनों ने ग़ाज़ीपुर के ग्राम बघुइ बुज़ुर्ग में डॉ रही मासूम रज़ा के नाम पर एक स्कूल स्थापित किया है जिसका संचालन डॉ रही मासूम रज़ा शिक्षा समिति द्वारा किया जा रहा है। इस समिति के अधिकतर सदस्य रही परिवार से है। नैय्यर रज़ा के निधन पर समिति के सभी सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। डॉ मासूम रज़ा के परिवार के सदस्यों प्रोफेसर सोहैल आबिदी, नासिर ज़ैदी, सुरैया बेगम, आमिर राजा, शकीला राजा, आरिफ हुसैन और रफी सहित अन्य ने श्रधंजलि अर्पित की है। सोमवार को डॉ रही समूम रज़ा कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया जयेगा।

23/10/2020

कोरोना से बचे

Photos from DR. Rahi masoom Raza college  Baghui Ghazipur's post 18/07/2020
Want your school to be the top-listed School/college in Ghazipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Villege Baghui Buzurg Post Nonahara
Ghazipur
233303