Global Wisdom Sainik School Bhitari-Ghazipur

Global Wisdom Sainik School Bhitari-Ghazipur

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Global Wisdom Sainik School Bhitari-Ghazipur, School, bhitari saidpur ghazipur, Ghazipur.

08/08/2025

हमारे विद्यालय Global Wisdom Sainik School Bhitari Saidpur में रक्षाबंधन प्रतियोगिता करायी जिसमें सभी ग्रुप के बच्चें ने भाग लिया और बहुत ही सुंदर तरीक़े से राखी बनायी ľ

27/03/2025
Photos from Global Wisdom Sainik School Bhitari-Ghazipur's post 14/11/2024

आज हमारे विद्यालय में बच्चों के द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया दौड़, कबड्डी, खो - खो, गुब्बारा, क्रिकेट का खेल खिलाया गया जिसमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया l
बच्चों को शील्ड स्कूल के प्रबंध निदेशक श्री अरविंद यादव जी के द्वारा बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर प्रतियोगिता का समापन किया गया l

Photos from Global Wisdom Sainik School Bhitari-Ghazipur's post 30/10/2024

ग्लोबल विज़डम सैनिक स्कूल भितरी, सैदपुर , गाजीपुर में, ‘दीपों के पर्व दीपावली’ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया | इस अवसर पर विद्यालय में हुए ‘हाउस वाइस’ प्रतियोगिता ’ में सभी हाउस के बच्चों ने भाग लिया | ‘दीपों का पर्व दीपावली’ निर्धारित टॉपिक को लक्ष्य करके, स्वयं के द्वारा निर्मित विभिन्न कलाकृतियों से छोटे बच्चों द्वारा दीया और पेपर पर चित्र बनवाया गया जिसमें उनकी की लगन और परिश्रम साफ झलक रही थी | कड़ी स्पर्धा में यह तय कर पाना मुश्किल हो रहा था कार्यक्रमों में ‘रंगोली मेकिंग कंपटीशन’ एवं दीया मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें क्रमशः रेड हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय, ग्रीन हाउस तृतीया और येलो हाउस ने चौथा स्थान प्राप्त किया | इस अवसर पर जीवन में दीपावली पर्व के महत्व पर बोलते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री अरविंद यादव जी ने कहा कि दीपावली पर्व हमें यह संदेश देता है कि अंधेरा कितना ही घना क्यों ना हो वह प्रकाश के आगे ठहर नहीं सकता | अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने असतो मा सद्गमय तमसो मा ज्योतिर्मय के सूक्त वाक्य से की | इस पर आगे बोलते हुए उन्होंने भारतीय त्योहारों का हमारे जीवन में क्या महत्व है, विषय पर एक अच्छा व्याख्यान प्रस्तुत किया | अंत में उन्होंने सभी लोगों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की अग्रिम शुभकामनाएं दी | विद्यालय की ओर से विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों और अध्यापकों को मिष्ठान वितरण करके उन्हें सम्मानित किया गया |

Want your school to be the top-listed School/college in Ghazipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Bhitari Saidpur Ghazipur
Ghazipur