Shri Gandhi Smarak Inter College,madaula,Ghaziabad

Shri Gandhi Smarak Inter College,madaula,Ghaziabad

Share

Govt.aided inter college,mandaula ,ghaziabad

Photos from Shri Gandhi Smarak Inter College,madaula,Ghaziabad's post 31/08/2021

आज दिनांक 31/08/ 2021 दिन मंगलवार को श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मंडोला गाजियाबाद में 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को शिक्षिकाओं द्वारा आत्म रक्षा के गुर( टिप्स) सिखाए गए।

26/08/2021

बोर्ड परीक्षा 2020 -21 के छात्र छात्राएं अपना परीक्षा सुधार फार्म भरना चाहते हैं वह कल दिनांक 27/08/ 2021 को विद्यालय में उपस्थित हो जिससे उनका फार्म आगे प्रधानाचार्य द्वारा फॉरवर्ड किया जा सके कल फार्म भरने की अंतिम तिथि है अतः सुबह आकर अपने फार्म अवश्य जमा करा दें l बोर्ड परीक्षा के उपरांत जैसा भी रिजल्ट आपका आएगा वही मान्य होगा l फार्म न भरने की स्थिति में कॉलेज की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l

आज्ञा से
प्रधानाचार्य
श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मंडोला गाजियाबाद

Photos from Shri Gandhi Smarak Inter College,madaula,Ghaziabad's post 06/08/2021

दिनांक 05/08 /2021 को श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मंडोला गाजियाबाद में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रदीप द्विवेदी जी का औचक निरीक्षण किया गया एवं माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा गरीब कल्याण अन्न योजना राशन वितरण कार्यक्रम मंडोला में ही उपस्थित रहने का अवसर मिला जिला विद्यालय निरीक्षक जी के साथ पहली बार शिष्टाचार मुलाकात शिक्षण संस्थाओं मैं कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र -छात्राओं को शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय आने के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शिक्षण कार्य सुचारू रूप से कराया जा सके विद्यालयों को खोलने से संबंधित वार्ता सफल रही l

29/05/2021

*उत्तर प्रदेश के 56 लाख छात्रों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय*

: *उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा*

*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2021 की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा निरस्त*

*परिस्थितियां अनुकूल होने पर, वर्ष 2021 की कक्षा 12 की यूपी बोर्ड परीक्षा माह जुलाई के द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित*

*कक्षा 12 के की बोर्ड परीक्षा में परीक्षा अवधि को डेढ़ घंटा रखा जाएगा- मात्र 3 प्रश्न का उत्तर देना पड़ेगा*

*समस्त बोर्ड के समस्त स्कूलों के कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 के छात्रों को प्रोन्नत करने का निर्णय*

*प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को एक आदर्श एवं उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था देने के लिए कटिबद्ध एवं निरंतर प्रयासरत*

:उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ। दिनांक 29 मई , 2021

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा द्वारा आज मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 वायरस के संक्रमण से फैली हुई महामारी के कारण उत्पन्न हुई असाधारण परिस्थितियां में, व्यापक छात्र हित तथा जनहित में, प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2021 में निर्धारित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से 29,94,312 बच्चे आच्छादित होंगे। कक्षा 10 के बच्चों का कक्षा 11 में प्रोन्नति के विस्तृत दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा परिषद को बनाने के निर्देश दिए गए हैैं।

उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश निरंतर छात्र हित में कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य है जिसने गत वर्ष 2020 के जुलाई माह में ही करोना महामारी के दृष्टिगत पठन-पाठन में हो रहे व्यवधान के दृष्टिगत, पाठ्यक्रम में 30% कमी कर दी थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा पिछले वर्ष के लॉकडाउन से ही ऑनलाइन पठन-पाठन के साथ-साथ दूरदर्शन, स्वयं प्रभा चैनल, ई- विद्या चैनल, वर्चुअल स्कूल तथा यूट्यूब पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के ई-ज्ञान गंगा चैनल के माध्यम से बच्चों का पठन-पाठन सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही 29 लाख से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं छात्रों के बनाए गए तथा पठन-पाठन की नियमित अनुश्रवण व्यवस्था बनाई गई है।

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि कक्षा 12 की परीक्षा के महत्व तथा छात्रों के भविष्य पर इंटरमीडिएट परीक्षा के अंकों की भूमिका के दृष्टिगत, सभी सावधानियों को बरतते हुए तथा कोविड-19 महामारी से बचाव के सभी नियमों तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अनुकूल परिस्थितियों के रहते हुए वर्ष 2021 की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा को जुलाई के द्वितीय सप्ताह में कराना प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित है। इसकी विस्तृत समय सारणी शीघ्र ही साझा की जाएगा। पूर्व के भांति इस वर्ष भी 15 कार्य दिवसों में परीक्षा संपादित की जाएगी। छात्रों के हित में प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि प्रश्नपत्र की अवधि को मात्र डेढ़ घंटे रखा जाएगा तथा छात्रों को प्रश्नपत्र में दिए गए 10 प्रश्नों में किन्ही 03 प्रश्नों का उत्तर देने की स्वतंत्रता होगी। बच्चों के मध्य सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए इस वर्ष केंद्रों की संख्या में वृद्धि की गई है। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा हेतु इस वर्ष 26,10,316 छात्रों का पंजीकरण हुआ है।

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में कक्षा 6, 7 ,8 के छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नति देने का निर्णय का शासनादेश पूर्व में जारी कर दिया गया है। अब यह निर्णय लिया गया है कि यदि किसी बोर्ड विशेष का अन्यथा आदेश न हो तो प्रदेश के समस्त बोर्ड के समस्त विद्यालयों की कक्षा 6, 7, 8 के छात्रों को अगली कक्षा में सामान्य प्रोन्नति दी जाए। कक्षा 9 एवं 11 के छात्रों को उनकी वार्षिक परीक्षा के परीक्षाफल के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नति दी जाए। यदि किसी विद्यालय में वार्षिक परीक्षा अभी तक संपादित नहीं हो पाई है तो वह छात्र के वर्ष भर किए गए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नति देंगे। यदि कोई आंतरिक मूल्यांकन उपलब्ध नहीं है तो सामान्य रूप से छात्र को प्रोन्नति दी जाए। यदि बोर्ड विशेष का कोई इस संबंध में आदेश होगा तो वह लागू होगा अन्यथा कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 की उक्त वर्णित व्यवस्था, प्रदेश के समस्त बोर्ड के समस्त विद्यालयों पर लागू होगी। आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक को इसके नियमित अनुश्रवण एवं अनुपालन का दायित्व सौंपा गया है। यदि किसी विद्यालय द्वारा इन निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है तो अभिभावक द्वारा जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित नियामक समिति के समक्ष शिकायत की जा सकेगी।
डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार , प्रदेशवासियों को एक आदर्श एवं उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था देने के लिए कटिबद्ध है एवं निरंतर प्रयासरत हैं।

सूचना अधिकारी: अभिषेक सिंह

Photos from Shri Gandhi Smarak Inter College,madaula,Ghaziabad's post 15/04/2021

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला योगी सरकार का परीक्षा को लेकर फैसला, अगले आदेश तक परीक्षाएं स्थगित l

Photos from Shri Gandhi Smarak Inter College,madaula,Ghaziabad's post 14/04/2021

राष्ट्र के संविधान के शिल्पकार, प्रबुद्ध समाजसेवी, राजनैतिक, आर्थिक, दार्शनिक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, लेखक, विचारक एवं विधिवेत्ता भारत रत्न डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर, जिन्हें डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है, की जयंती 14 अप्रैल 130 वी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए,समस्त सम्मानित सुधिजनों से इस महापुरुष के जीवन संघर्षों व उपलब्धियों से प्रेरणा पाकर, राष्ट्र निर्माण में अपना-अपना योगदान सुनिश्चित करने की कामना करता हूं। सभी देशवासियों को हार्दिक सुभकामनाये।
सत सत नमन ।
🙏🙏🙏🌹🌹🌹

Photos from Shri Gandhi Smarak Inter College,madaula,Ghaziabad's post 07/04/2021

- यूपी बोर्ड परीक्षा की नई समय सारिणी जारी।

- 8 मई से शुरू होगी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं।

- हाई स्कूल की परीक्षा 25 मई को होगी समाप्त।

- इंटरमीडिएट की परीक्षा 28 मई को होगी समाप्त।

- हाई स्कूल की परीक्षा में 2994312 व इंटर में 2609501 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

- पंचायत चुनाव के चलते 24 अप्रैल की जगह 8 मई से बोर्ड परीक्षा कराने का फैसला।

- माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी अधिकारियों को नकल विहीन परीक्षा के लिए जारी किया पत्र।

Photos from Shri Gandhi Smarak Inter College,madaula,Ghaziabad's post 06/04/2021

श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मंडोला गाजियाबाद में शैक्षिक सत्र 2021 -22 के आरंभ होने पर हवन कराया गया l सभी छात्र/ छात्राओं को विद्यालय परिवार को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रेम सिंह
प्रधानाचार्य
श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मंडोला, गाजियाबाद

28/03/2021

आपको एवं आपके परिवार को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर आप सब को स्वस्थ, समृद्ध और सुखी बनाएँ रखे।
मेरी प्रभु से प्रार्थना है कि यह *रंगो भरी होली* आपके जीवन को भी *खुशियों के रंग* से भर दे।।।

🙏🏻 *Happy Holi* 🙏🏻
🍧🍧🏵🏵🏵🍧🍧

Prem Singh Principal
SGSIC Mandoula, Ghaziabad

06/02/2021

उत्तर प्रदेश सरकार का कोविड-19 के कारण बंद विद्यालयों को खोलने का आदेश कक्षा 6 से 8 तक 10 फरवरी व कक्षा 01 से 05 तक 01 मार्च 2021 से खोलने के आदेश:

Photos from Shri Gandhi Smarak Inter College,madaula,Ghaziabad's post 23/01/2021

श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मंडोला गाजियाबाद में आज दिनांक 23 जनवरी 2021 दिन शनिवार को आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में सभी विद्यालय स्टाफ एवं छात्र/छात्राओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई l शत शत नमन🙏🙏🙏🌹🌹🌹

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के ऊर्जावान नारे.....

"तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा"

" दिल्ली चलो "

प्रेमसिंह
प्रधानाचार्य
श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मंडोला गाजियाबाद

03/01/2021

अत्यंत दुःखद !
मुरादनगर गाजियाबाद शमशान दुर्घटना में सभी मृतकों के प्रति हृदय से विद्यालय परिवार संवेदना व्यक्त करता है ।
भावभीनी श्रद्धांजलि शत शत नमन 🙏🙏🌹🌹

Want your school to be the top-listed School/college in Ghaziabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Ghaziabad