Khanapina

Khanapina

Share

Khanapina is page where we add some home made receipe which is easily understand and make in the hom

Photos from Khanapina's post 19/11/2017

Amla ki sabzi - yummy

Kadai me sarsoo ka tel garam karo
Phir 10-12 amla daal ke fry karo 5 min
Phir namak aur haldi daalo
Phir thodi Der fry karo
Phir ajwaain aur mirch daal ke thodi Der pakne do
Thodi der dak ke pakne do
Bas

Recipe ready to eat

Photos 22/12/2016
Photos from Khanapina's post 13/09/2016

Home made recipes

13/09/2016

Khana pina recipe no -4 matar paneer ki sabzi

13/09/2016

How to make a Matar Paneer Sabzi

Step-1
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. इस पेस्ट में क्रीम मिला कर एक बार मिक्सी को फिर से चला दीजिये.

Step-2
पनीर चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये और मटर को आधा कप पानी के साथ उबाल दीजिये.

Step-3
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. एक प्याज बारीक कद्दूकस या पीस कर तेल में जीरा डालने के बाद भून लें, जीरा कड़्काने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से 3-4 बार चलाकर भूनिये, और अब आपने जो मसाला पीस कर तैयार किया है वह डाल कर तब तक भुनिये जब तक आपको मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.

Step-4
मसाला भूनने के बाद आप अपने अनुसार तरी को जितना गाढ़ा, पतला करना चाहैं, उतना पानी डाल कर मिला दीजिये. तरी में उबाले हुये मटर और नमक भी डाल डाल दीजिये, उबाल आने के बाद पनीर डालिये, 3-4 मिनिट उबलने दीजिये.

मटर पनीर की सब्जी तैयार है.

03/09/2016

How to make a Dahi wale aaloo ki sabzi

Lets Try at Home--------------------

Step-1
आलू धो कर कुकर में उबाल लीजिये. ठंडा होने के बाद आलुओं को छील कर हाथ से मोटा मोटा तोड़ लीजिये. दही को फ्रिज से आधा घंटे पहले बाहर निकाल लें और फैट कर तैयार कर लें
Step-2
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और बेसन डाले, मसाले को कलछी से चला कर हल्का सा भूनें.
आलू और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, चमचे से चला कर 2-3 मिनिट तक आलू के ऊपर मसाला कोट होने तक भूनें और एक 2 - 3 कप पानी डाल दीजिये, सब्जी को ढक कर उबाल आने तक पकायें.
Step-3
उबलते हुयी सब्जी में एक हाथ से दही डालें और दूसरे हाथ से चमचे से सब्जी बराबर चलाते रहें जब तक कि सब्जी में फिर से अच्छी तरह उबाल न आ जाय, सब्जी को चमचे से चलाना अब बन्द कर दीजिये और सब्जी में नमक मिला का सब्जी को 2-3 मिनिट उबलने दीजिये.
Step-4
आलू का रसा तैयार है, आलू के रसा में हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये और खाइये.

27/08/2016

How to make a Tamatar wali Kadhi

Lets Try at Home--------------------

Step-1
टमाटरों को अच्छी तरह धो ले लीजिए, मिक्सर में टमाटर और हरी मिर्च को काट कर बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए.

Step-2
पैन को गरम कीजिए, 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए और गरम होने दीजिए.
तेल के गरम होने पर इसमें जीरा, मेथी के दाने, सरसों के दाने और हींग डाल कर हल्का सा भून लीजिए, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, आधा छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट और करी पत्ता डालकर भूनें अब टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर मसाले को मिला दीजिए.

Step-3
बेसन को प्याले में निकाल लीजिए इसमें थोडा़ सा पानी डालकर गुठलियां समाप्त हो जाने तक घोल तैयार कर लीजिए.
अब इस घोल में 1 कप पानी डाल कर मिला दीजिए और बेसन के घोल को मसाले में डाल दीजिए. डेढ़ कप पानी और डाल दीजिए

Step-4
कढी़ में उबाल आने तक पकाएं. कढी़ में उबाल आने पर गैस को धीमा कर दीजिए और कढ़ी में नमक और थोडी़ सी लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिला दीजिए.और कढी़ को धीमी आंच पर 10-12 मिनिट तक पकने दीजिए. कढी़ को बीच बीच में चलाते अवश्य रहें.

कढी़ बनकर तैयार है, कढी़ में थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए और कढी़ को प्याले में निकाल लीजिए.

Step-5
कढी़ में अलग से तड़का लगाने के लिए, छोटी कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में थोड़ा सा जीरा डालिये, गैस धीमी रखें.
इस तेल में 1 हरी मिर्च दो भाग लम्बाई में काटी हुई डाल दीजिए और 3-4 करी पत्ते डाल दीजिए हल्का सा भून लीजिए. गैस बंद कर दीजिए
अब इसमें बचा कर रखी हुई लाल मिर्च डाल कर मिला दीजिए. इस तड़के को कढ़ी के ऊपर डालकर हल्का सा मिला दीजिए और हरे धनिये से सजाइये.

20/08/2016

Khanapina Khanapina is page where we add some home made receipe which is easily understand and make in the hom

Want your school to be the top-listed School/college in Ghaziabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Ghaziabad
201011

Opening Hours

Monday 9am - 10pm
Tuesday 9am - 10pm
Wednesday 9am - 10pm
Thursday 9am - 10pm
Friday 9am - 10pm
Saturday 9am - 10pm
Sunday 9am - 10pm