Palmistry future - हस्तरेखा भविष्य

Palmistry future - हस्तरेखा भविष्य नमस्कार दोस्तो, www.youtube.com/ paid online service

 #हथेली_में_यह_चिन्ह_कराते_हैं_पूर्वाभास_मिलते_हैं_भविष्य_के_संकेत..✍️ दोस्तों,कुछ लोगों के पास ऐसी शक्तियां जन्म से ही ...
24/07/2026

#हथेली_में_यह_चिन्ह_कराते_हैं_पूर्वाभास_मिलते_हैं_भविष्य_के_संकेत..

✍️ दोस्तों,कुछ लोगों के पास ऐसी शक्तियां जन्म से ही रहती हैं, जिनसे उन्हें भूतकाल और वर्तमान के साथ ही भविष्य में होने वाली कई घटनाओं का आभास पहले से ही हो जाता है। ऐसे लोगों की छठी इंद्री यानि सिक्स्थ सेंस एक्टिव रहता है। हस्तरेखा के अनुसार कुछ ऐसे चिन्ह बताए गए हैं जो व्यक्ति को आने वाले कल की जानकारी देते हैं तो आइये जानते हैं।

👉यदि किसी व्यक्ति के हाथों में शनि पर्वत मतलब मीडिल फिंगर के नीचे वाले भाग पर क्रास का निशान हो एवं इसके साथ ही मस्तिष्क रेखा भी साफ-सुथरी और पुष्ट हो तो व्यक्ति को पूर्वाभास होता है।
👉यदि किसी व्यक्ति की हथेली के गुरु पर्वत यानी इन्डेक्स फिंगर के नीचे वाले भाग पर त्रिभुज या चर्तुभुज बना हुआ दिखाई देता है तो ऐसे इंसान को भी भविष्य के संकेत दिखाई देते हैं।
👉 यदि किसी हथेली में शनि पर्वत यानी मीडिल फिंगर के नीचे वाले भाग पर त्रिभुज या चर्तुभुज का चिन्ह बना हो तो व्यक्ति को पूर्वाभास होता है।
👉 यदि किसी हथेली में शनि पर्वत पुष्ट हो एवं इसके साथ ही सूर्य रेखा अर्थात रिंग फिंगर के नीचे क्षेत्र से निकलने वाली रेखा मस्तिष्क रेखा से जुड़ जाए तो ऐसे लोगों को भी आने वाले समय का आभास हो जाता है।
👉यदि किसी हथेली में चन्द्र पर्वत यानि अंगूठे के दूसरी ओर वाले भाग पर त्रिभुज या चतुर्भुज हो तो उन लोगों को भी पूर्वाभास होता है।

Note:- जिन लोगों के हाथों में ऐसे चिन्ह होते हैं उन लोगों के पास विशेष शक्ति होती है। जब वे इन शक्तियों को पहचानने लगते हैं, उन्हें पूर्वाभास होने लगता है। कई बार ग्रहों की स्थिति बदलने के बाद ये चिन्ह मिट जाते है तब यह शक्तियां भी नहीं रहती हैं। इसके साथ ही हथेली की अन्य दशाओं से भी यहां बताए गए प्रभाव बदल भी सकते हैं।



.

 #आपका_हस्ताक्षर_बताएगा_स्वभाव_और_चरित्र! !✍️ दोस्तों सिग्नेचर व्यक्ति की मुहर का यानी स्टाम्प का काम करता हैं। किसी भी ...
13/07/2026

#आपका_हस्ताक्षर_बताएगा_स्वभाव_और_चरित्र!

!

✍️ दोस्तों सिग्नेचर व्यक्ति की मुहर का यानी स्टाम्प का काम करता हैं। किसी भी कार्य से संबंधित पेपर्स पर यदि आपके हस्ताक्षर है
तो यही माना जाएगा कि आपने उस काम
को अपनी सहमति प्रदान कर दी है। जॉब या नौकरी करने वाले व्यक्ति को ऑफिस में अपनी उपस्थित दर्ज कराने के लिए प्रतिदिन हस्ताक्षर करते हैं।इसी वजह से हस्ताक्षर का काफी अधिक महत्व है। हस्ताक्षर की महत्ता को देखते हुए ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनसे किसी भी स्त्री-पुरुष के हस्ताक्षर देखकर ही उसके स्वभाव की गुप्त बातें मालूम की जा सकती है। तो आईये जानते हैं...

👉यदि कोई व्यक्ति हस्ताक्षर को नीचे से ऊपर की ओर ले जाते हैं वे आशावादी होते हैं।निराशा का भाव उनके स्वभाव में नहीं होता है। ऐसे लोग भगवान में आस्थ रखने वाले भी होते हैं।इनका उद्देश्य जीवन में ऊपर की ओर बढऩा होता है। इस प्रकार हस्ताक्षर करने वाले व्यक्ति अन्य लोगों का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा रखते हैं।.
👉यदि कोई व्यक्ति हस्ताक्षर ऊपर से नीचे की ओर जाते हैं वे नकारात्मक विचारों वाले हो सकते हैं। ऐस लोग किसी भी काम में असफलता की बात पहले सोचते हैं।.
👉 यदि कोई व्यक्ति हस्ताक्षर का पहला अक्षर बड़ा लिखते हैं वे विलक्षण प्रतिभा के धनी होते हैं। ऐसे लोग किसी भी कार्य को अपने ही अलग अंदाज से पूरा करते हैं। पहला अक्षर बड़ा बनाने के बाद अन्य अक्षर छोटे-छोटे और सुंदर दिखाई देते हों तो व्यक्ति धीरे-धीरे किसी खास मुकाम पर पहुंच जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त हो जाती हैं ।.
👉यदि कोई व्यक्ति बुरी तरह से जल्दी-जल्दी और अस्पष्ट हस्ताक्षर करते हैं वे जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करते हैं। ऐसे लोग सुखी जीवन नहीं जी पाते हैं। हालांकि ऐसे लोगों में कामयाब होने की चाहत बहुत अधिक होती है और इसके लिए वे श्रम भी करते हैं। ये लोग किसी को धोखा भी दे सकते हैं। इनका स्वभाव चतुर होता है इसी वजह से इन्हें कोई धोखा नहीं दे सकता।.
👉यदि कोई व्यक्ति अपने हस्ताक्षर को तोड़-मरोड़ कर या टुकड़े-टुकड़े में करते हैं, हस्ताक्षर के शब्द छोटे-छोटे और अस्पष्ट होते हैं जो कि आसानी से समझ नहीं आते हैं। ऐसे लोग सामान्यत: बहुत ही चालाक होते हैं। ये
लोग अपने काम से जुड़े राज किसी के सामने जाहिर नहीं करते हैं। कभी-कभी ये लोग गलत रास्तों पर भी चल देते हैं और किसी को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।.
👉यदि कोई व्यक्ति कलात्मक और आकर्षक हस्ताक्षर करते हैं वे रचनात्मक स्वभाव के
होते हैं। उन्हें किसी भी कार्य को कलात्मक ढंग से करना पसंद होता है। ऐसे लोग किसी न किसी कार्य में हुनरमंद होते हैं। इन लोगों के काम करने का तरीका अन्य लोगों से एकदम अलग होता है। ऐसे हस्ताक्षर वाले लोग पेंटर या कोई कलाकार भी हो सकते हैं। .
👉यदि कोई व्यक्ति हस्ताक्षर के नीचे दो लाइन खींचते हैं। जो ऐसे सिग्नेचर करते हैं उनमें
असुरक्षा की भावना अधिक होती है। ऐसे लोग किसी भी कार्य में सफलता को लेकर संशय में रहते हैं। खर्च करने में इन्हें काफी बुरा महसूस होता है अर्थात ये लोग कंजूस भी हो सकते हैं। .
👉यदि कोई व्यक्ति हस्ताक्षर करते समय नाम
का पहला अक्षर थोड़ा बड़ा और पूरा उपनाम लिखते हैं वे अद्भुत प्रतिभा के धनी होते हैं। ऐसे लोग जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त करते हैं।ईश्वर में आस्था रखने वाले और धार्मिक कार्य करना इनका स्वभाव होता है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन भी सुखी होता है। .
👉यदि कोई व्यक्ति हस्ताक्षर एक जैसे लयबद्ध नहीं दिखाई देते हैं वे मानसिक रूप से अस्थिर होते हैं। इन्हें मानसिक कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। .
👉यदि कोई व्यक्ति हस्ताक्षर सामान्य रूप से कटे हुए दिखाई देते हैं वे नकारात्मक विचारों वाले होते हैं। इन्हें किसी भी कार्य में असफलता पहले नजर आती है। .
👉यदि कोई व्यक्ति सिग्नेचर मध्यम आकार के अक्षर वाले, जैसी उनकी हैंड राइटिंग है,ठीक वैसे ही हस्ताक्षर हो तो व्यक्ति हर काम को बहुत ही अच्छे ढंग से करता है। वह हर काम में संतुलन बनाए रखता है। ये लोग दूसरों के सामने बनावटी स्वभाव नहीं रखते हैं। जैसे ये वास्तव में होते हैं ठीक वैसा ही खुद को प्रदर्शित करते हैं। .

🙏 कृपया शेयर करना ना भूले! शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो कभी सिग्नेचर या हस्ताक्षर नहीं करता है।
जानकारी आपको कैसी लगी ???
अवश्य बताये।



👉 www.youtube.com/
🖕🖕🖕🖕
#हस्ताक्षर

 #अंगूठे_के_सिरे_का_अवलोकन✍️ दोस्तों अंगूठा जितना लम्बा होगा व्यक्ति अपने आप पर कंट्रोल करने वाला होगा और जितना अंगूठा छ...
02/07/2026

#अंगूठे_के_सिरे_का_अवलोकन

✍️ दोस्तों अंगूठा जितना लम्बा होगा व्यक्ति अपने आप पर कंट्रोल करने वाला होगा और जितना अंगूठा छोटा होगा व्यक्ति में उतना ही जल्दबाजी होगी सबसे पहले हम अंगूठे के सिरे से विषय को आरंभ करते हैं. तो आईए जानते हैं।

👉यदि अंगूठे का सिरा अर्थात आगे का भाग भरा सा है तब ऎसा व्यक्ति उत्साही व आत्मविश्वासी होता है. मनोबल ऊंचा रहता है।
👉यदि अंगूठे का पहला पोर गदा जैसा मोटा है तब ऎसा व्यक्ति हिंसक प्रवृति का होता है, जो जरा-जरा सी बात पर भड़क उठता है।
👉यदि अंगूठे का पहला पोर पतवार की तरह सीधा सपाट हो तब ऎसा व्यक्ति जिद्दी प्रवृति का होता है।
👉यदि अंगूठे का पहला सिरा चौकौर होने पर व्यक्ति में शासन करने की योग्यता बहुत अच्छी होती है और वह अच्छा शासक बन सकता है।
👉यदि अंगूठे का सिरा नुकीला हो तब व्यक्ति में संकल्प शक्ति की कमी होती है।
👉यदि अंगूठे का दूसरा पोर बीच में से पतला होने पर व्यक्ति बात करने में हिचकता है. वह किसी से भी खुलकर बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है।
👉यदि अंगूठे का दूसरा पोर मध्य से पतला होने पर व्यक्ति के काम में कला नजर आती है. जो भी काम करता है उसे कलात्मक रुप में करता है।
👉यदि अंगूठे का दूसरा पोर मोटा है तब व्यक्ति को भय नहीं लगता है, वह भय से मुक्त रहता है लेकिन उसके काम सफाई से नहीं होते हैं. सभी कामों में फूहड़पन ही झलकता है।

29/06/2026

✍️ दोस्तों जब कनिष्ठा उंगली जो कि बुध की उंगली के नाम से जानी जाती है जब यह उंगली बहुत छोटी होती है तब व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी पाई जाती है।

Address

Ghaziabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Palmistry future - हस्तरेखा भविष्य posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share