31/05/2026
विषय प्रशिक्षण कार्यशाला का चौथा दिन सफलतापूर्वक संपन्न
राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, साहिबाबाद में आयोजित पाँच दिवसीय विषय प्रशिक्षण कार्यशाला के चौथे दिवस का आयोजन उत्साह एवं ज्ञानवर्धक वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रथम सत्र में शिक्षाविद् श्री प्रदीप गुप्ता जी (विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री) ने “Teacher and Dimensions Around It” विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने शिक्षक की बहुआयामी भूमिका, बदलते शैक्षिक परिवेश में उसकी जिम्मेदारियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रदाता ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण का प्रमुख आधार भी है।
द्वितीय सत्र IBM Skill Build एवं 1M1B के विशेषज्ञों द्वारा “Impact of AI on Education” विषय पर आयोजित किया गया। इस सत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के शिक्षा क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव, शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं में इसके उपयोग तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए विषयवार सत्र आयोजित किए गए, जिनमें कंप्यूटर, वैदिक गणित, रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान विषयों से संबंधित शिक्षण विधियों, नवीन प्रयोगों तथा पाठ्यक्रम आधारित गतिविधियों पर गहन चर्चा एवं अभ्यास कराया गया।
कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को नवीन शैक्षिक दृष्टिकोण, तकनीकी दक्षता तथा विषयगत विशेषज्ञता विकसित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। सभी प्रतिभागियों ने सत्रों को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
31/05/2026
# # Online Session on “Educators Enablement through IBM SkillsBuild platform” Successfully Organized
Sahibabad, 30 May 2026:
The IT Department of Swami Vivekanand Saraswati Vidya Mandir, Sahibabad successfully organized an insightful online session on the topic “ Educators Enablement sessions through IBM SkillsBuild platform” for teachers and educators from various schools of Meerut Prant.
Around 60 participants from different schools enthusiastically joined the session through Zoom and explored emerging opportunities in Artificial Intelligence and digital learning platforms.
The session featured expert guidance from representatives of 1M1B in collaboration with IBM SkillsBuild.
# # # Key Speakers:
* Ms. Ruchi Khanna Arora conducted an informative online session on the IBM SkillsBuild Platform, highlighting its learning opportunities, certifications, and benefits for educators and students.
* Mr. Anip Sharma * delivered an engaging online session on the *Importance of Artificial Intelligence for Educators, emphasizing how AI is transforming modern teaching methodologies and future-ready education.
* Ms. Anwesha Sinha Chowdhury efficiently coordinated the participants and managed the offline arrangements to ensure the smooth ex*****on of the program.
The participants appreciated the session and expressed happiness and enthusiasm in learning innovative and future-oriented concepts related to AI and digital education.
The school management and IT Department expressed gratitude to all the speakers and participants for making the session successful and meaningful.
Host Organization:
IT Department
Swami Vivekanand Saraswati Vidya Mandir, Sahibabad
30/05/2026
10 दिवसीय कौशल विकास शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न
राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 10 दिवसीय कौशल विकास शिविर का समापन समारोह उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह शिविर विद्या भारती एवं एनसीवीईटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान जगदीश रघुवंशी जी द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ बिष्ट जी (निदेशक, NCVET ) रहे। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “जो आपके मन में है, उसे अवश्य करें। अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत रखें और निरंतर प्रयास करते रहें, सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी।”
विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय की प्रबंध समिति के संस्थापक सदस्य आदरणीय जैन पाल जैन जी ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रकृति के साथ जुड़कर कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर को “स्किल लैब” के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, जहाँ बच्चों को जीवनोपयोगी कौशल सीखने एवं विकसित करने के अवसर प्राप्त हों।
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री कैलाश राघव जी ने सफल आयोजन के लिए संयोजकों, शिक्षकों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
यह शिविर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान जगदीश रघुवंशी जी के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देशन में योजनाबद्ध रूप से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर के संचालन एवं समन्वय का दायित्व श्रीमती इला जी एवं श्रीमती सीमा चौहान जी ने कुशलतापूर्वक निभाया। एवं गुलशन जी और अनीता जी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
समापन समारोह कल्याण मंत्र के साथ संपन्न हुआ।
29/05/2026
कौशल विकास शिविर में सीबीएसई के स्किल डेवलपमेंट डायरेक्टर डॉ. बिस्वजीत साहा का दौरा
राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, साहिबाबाद में आयोजित दस दिवसीय कौशल विकास शिविर 2026 निरंतर उत्साह एवं नवाचार के साथ संचालित हो रहा है। इस शिविर में कुल 21 कौशल पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें 508 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की है।
शिविर के दौरान सीबीएसई के स्किल डेवलपमेंट डायरेक्ट डॉ. बिस्वजीत साहा का विद्यालय आगमन हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कौशल गतिविधियों का अवलोकन किया तथा विद्यालय द्वारा संचालित कौशल शिक्षा कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं आत्मनिर्भरता के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्रदान करने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के संस्थापक सदस्य आदरणीय जैनपाल जैन जी ने भी शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को श्रम का सम्मान करते हुए निरंतर अभ्यास एवं अनुशासन के साथ कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कौशल शिक्षा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं कार्यकुशलता का विकास करती है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जगदीश रघुवंशी जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशलों में दक्ष बनाना है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर एवं सफल नागरिक बन सकें।
शिविर में विभिन्न कौशल पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी खेल-खेल में नई तकनीकों एवं व्यावहारिक ज्ञान को सीख रहे हैं। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, अनुशासन एवं सृजनात्मकता से परिपूर्ण रहा।
28/05/2026
विषय प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस पर शिक्षकों को संस्कारयुक्त शिक्षा एवं अधिगम पद्धतियों का प्रशिक्षण
विषय प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस का शुभारम्भ प्रेरणादायी वातावरण में हुआ। प्रथम सत्र में श्री संदीप त्यागी जी ने “सा विद्या या विमुक्तये – संस्कारयुक्त शिक्षा से राष्ट्र निर्माण” विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि संस्कारयुक्त एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों का निर्माण करना है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
द्वितीय सत्र में श्रीमती शिवानी त्यागी जी एवं श्री पंकज जी द्वारा UDISE से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं विद्यालयीय अभिलेखों को कैसे सुव्यवस्थित किया जाए इस पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
तृतीय एवं चतुर्थ सत्र विषयवार प्रशिक्षण हेतु आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने अपने-अपने विषयों की शिक्षण पद्धतियों, गतिविधियों एवं नवीन प्रयोगों पर चर्चा की।
पंचम सत्र में Lesson Plan (पंच पद्धति अधिगम) विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें प्रभावी अध्यापन, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा अधिगम को सरल एवं रोचक बनाने के विभिन्न उपाय बताए गए।
षष्ठम सत्र में पुनः विषयवार प्रशिक्षण आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए तथा शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया।
प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा।
28/05/2026
प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद में
आज पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। यह कार्यशाला 27 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।इस कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से 64 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे है। कार्यशाला में कंप्यूटर, वैदिक गणित, रसायन विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान विषयों पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों श्री प्रदीप गुप्ता जी( मेरठ प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री), श्री हरिराम बाबू वार्ष्णेय जी(क्षेत्रीय समिति विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के माननीय उपाध्यक्ष) एवं श्री विशोक कुमार जी(विद्या भारती मेरठ प्रांत के प्रदेश निरीक्षक ) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वैज्ञानिक एवं तार्किक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के ज्ञान एवं कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वैदिक गणित से गणनात्मक क्षमता बढ़ती है, वहीं कंप्यूटर एवं विज्ञान विषय वर्तमान समय की आवश्यकता हैं।
कार्यशाला में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा चारों विषयों पर व्यावहारिक एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षकों में कार्यशाला को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं का संचालन प्रधानाचार्य श्रीमान जगदीश रघुवंशी जी के दिशा निर्देशन में व्यवस्था प्रमुख श्री नरेंद्र डोंडियाल जी द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
26/05/2026
Summer Skill Development Program --- Day 5
Day 5 of the Summer Skill Development Program at Swami Vivekanand Saraswati Vidya Mandir was filled with interactive, creative, and practical learning experiences. Students enthusiastically participated in various activities designed to enhance their communication skills, creativity, confidence, and practical knowledge.
In the English communication sessions, students learned to create narrative blocks and dialogue boxes, enrich their vocabulary through word activities, and improve sentence formation and storytelling abilities. Through picture-based tasks, students observed visual clues carefully, expressed their ideas confidently in English, and built logical and imaginative stories.
Keeping pace with the modern era of globalization, students gained knowledge about the currencies of neighbouring countries along with selected Asian, European, and African nations and their current values in Indian Rupees.
The art session introduced students to the beautiful Gond Art of Madhya Pradesh. Students learned tribal art techniques using dots and lines and created colourful drawings of animals, birds, and trees with vibrant patterns and fine detailing.
The Vedic Mathematics session focused on the Nikhilam multiplication method, enabling students to perform quick mental calculations confidently. Students developed algorithmic thinking, learned the concept of complements, and gained confidence in solving multiplication problems without lengthy calculations.
The Yoga session included hand and arm balance poses like Kukkutasana and Bakasana, which helped students improve upper body strength, coordination, focus, and stability. Pranayama practices such as Anulom Vilom, Bhramari, and Sheetali promoted stress relief, emotional balance, and mental clarity.
Students also participated in interview skills activities that enhanced their communication skills, confidence level, and personality development.
Adding a refreshing touch to the day, students enjoyed preparing simple herbal summer drinks like Aam Panna and Saunf Thandai while learning about their nutritional and cooling benefits.
The day concluded with enthusiastic participation, joyful learning, and active engagement from all the students.
25/05/2026
Summer Skill Development Program --- Day 4
Day 4 of the Summer Skill Development Program at Swami Vivekanand Saraswati Vidya Mandir was filled with engaging, creative, and practical learning experiences. Students enthusiastically participated in a variety of skill-based activities designed to enhance their creativity, communication, health awareness, technical knowledge, and confidence.
In the Tally classes, participants became familiar with Tally Prime and learned how to create ledgers and pass journal entries, developing a strong foundation in basic accounting skills.
The culinary sessions focused on healthy eating habits and balanced diets. Students learned about the nutritional benefits of sprouts and healthy beverages while developing basic food preparation and mixing skills through fireless cooking activities.
Yoga sessions emphasized leg balance, core strengthening, and twisting asanas to improve posture, flexibility, concentration, and overall equilibrium. Students practiced various poses including Tree Pose (Vrksasana), Warrior III, Plank, Side Plank, Boat Pose, Revolved Chair Pose, and Ardha Matsyendrasana, which collectively enhanced spinal stability, digestive health, and mental focus.
In the art and creativity sessions, students explored character sketching and facial expressions through drawing activities. Participants also learned about the traditional Gond Art of Madhya Pradesh, understanding its unique tribal style of dots, lines, vibrant colours, and intricate patterns while creating artistic representations of animals, trees, and birds.
The digital literacy sessions enabled participants to understand various modes of digital payment. Students are now capable of assisting their parents and elders in making safe and convenient online payments.
Communication and media training sessions helped students overcome hesitation while speaking publicly. They also learned basic photography and videography techniques using tripods and DSLR cameras, improving their presentation and media skills.
English speaking activities encouraged students to express their thoughts and opinions confidently while improving fluency and pronunciation.
The mathematics enrichment sessions introduced students to innovative subtraction techniques focused on eliminating borrowing confusion. These activities strengthened mental math abilities, improved understanding of number bonds (Param Mitra), and reinforced concepts of place value through practical and visual learning methods.
The day concluded with students feeling more confident, skilled, and motivated to continue exploring new areas of learning. The Summer Skill Development Program continues to provide a vibrant platform for holistic growth, creativity, and experiential learning.
23/05/2026
Summer Skill Development Program – Day 3
Day 3 of the Summer Skill Development Program was full of interactive and practical learning experiences. Students learned the Vedic Mathematics sutra “Ekadhikena Purvena” to improve mental calculation skills and speed.
In Art & Sketching, students practiced drawing backgrounds, locations and creative sketches. During the Automobile Activity, students learned tyre removal and refitting, brake tightening, chain adjustment and chain tightening of bikes.
Communication Skill sessions focused on improving confidence, pronunciation and active listening skills. In Sanskrit Activity, students enhanced their vocabulary and learned Sanskrit counting through songs.
Commerce students learned the golden rules of Accounting and journal entries, while Yoga sessions included forward and backward bending asanas for flexibility, posture improvement and stress reduction.
Many other skill-based activities are also being conducted in the program, and students are actively participating with great enthusiasm and interest.
Overall, the day was enriching, practical and skill-oriented for all students.