02/04/2026
धौलाना विधानसभा के ग्राम पिपलेडा स्थित वी. डी.एम.बी. एस. पब्लिक स्कूल पिपलेडा में वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय के संस्थापक रविंद्र तोमर उर्फ बंटी गुरु जी प्रबन्धक जाहिद अली तथा प्रधानाचार्य हसन अली व समस्त शिक्षक और शिक्षिकाओ ने बच्चों को रिपोर्ट कार्ड एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रधानाचार्य हसन अली ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।